न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शिव की भक्ति, सावन का झूला..., इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स से सजाएं अपने हाथ

सावन के महीने में मेहंदी लगवाने का एक अलग ही मजा होता है। मेहंदी की सोंधी खुशबू, सावन की हरियाली और शिव जी की भक्ति सभी मिलकर बहुत ही खूबसूरत माहौल बना देते हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 22 Jul 2024 4:31:36

शिव की भक्ति, सावन का झूला..., इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स से सजाएं अपने हाथ

सावन के महीने में मेहंदी लगवाने का एक अलग ही मजा होता है। मेहंदी की सोंधी खुशबू, सावन की हरियाली और शिव जी की भक्ति सभी मिलकर बहुत ही खूबसूरत माहौल बना देते हैं। सावन का महीना आते ही हरियाली और बारिश का जादू हर तरफ छा जाता है। इस मौसम में महिलाओं की खूबसूरती सातवें आसमान पर होती है। इसे मेहंदी चार चांद लगाने का काम और कर देती है। क्योंकि सावन की मेहंदी का अपना ही अलग आकर्षण होता है। इसका रंग हाथों में रचने के साथ साथ पति को भी दिवाना कर देती है।सावन में मेहंदी लगाने की परंपरा सदियों पुरानी है। माना जाता है कि इस महीने में मेहंदी लगाने से सुहागन महिलाओं के पतियों की लंबी उम्र होती है और दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ती है। इसके अलावा, मेहंदी का मन के साथ शरीर पर शीतल प्रभाव गर्मी और उमस भरे मौसम में राहत भी देता है।मेहंदी लगवाना तो आसान है लेकिन डिज़ाइन चुनने में ज़्यादा परेशानी होती है और उससे भी ज्यादा परेशानी होती है। ऐसे में हमने इस मुश्किल को भी आपके लिए आसान बना दिया है। हम लेकर आए हैं आपके लिए मेहंदी डिज़ाइन जो दिखने में प्यारी और लगाने में भी बेहद आसान होती हैं।

sawan mehndi design,sawan mehndi patterns,latest sawan mehndi designs,simple sawan mehndi designs,sawan mehndi designs for hands,sawan mehndi for festivals,sawan special mehndi,traditional sawan mehndi,unique sawan mehndi designs,sawan mehndi design ideas,sawan mehndi for weddings,beautiful sawan mehndi art,sawan mehndi for brides,sawan mehndi for kids,sawan mehndi for feet

भगवान शिव और झूला मेहंदी डिजाइन

आप अपने हाथों को सावन और तीज दोनों को दिखाना चाहती हैं, तो इसके लिए भगवान शिव और झूला मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें एक हथेली पर भगवान शिव और माता पार्वती के डिजाइन को बनाया गया है। इसके साथ उंगली पर ऊं नमः शिवाय और श्री लिखा गया है। वहीं दूसरी हथेली पर झूले में बैठी महिला का डिजाइन बनाया गया है। इसके आसपास फूल के डिजाइन को तैयार किया गया है। आप भी इस तरह के मेहंदी को इस सावन अपने हाथों में लगा सकती हैं।

sawan mehndi design,sawan mehndi patterns,latest sawan mehndi designs,simple sawan mehndi designs,sawan mehndi designs for hands,sawan mehndi for festivals,sawan special mehndi,traditional sawan mehndi,unique sawan mehndi designs,sawan mehndi design ideas,sawan mehndi for weddings,beautiful sawan mehndi art,sawan mehndi for brides,sawan mehndi for kids,sawan mehndi for feet

शिव डमरू और मंदिर की मेहंदी डिजाइंस

शिव डमरू और मंदिर की डिजाइंस सावन में बेहद लोकप्रिय हैं। डमरू, जो भगवान शिव का प्रतीक है, को मेहंदी में उकेरकर आप शिवजी की भक्ति प्रकट कर सकती हैं। हाथों में मेहंदी के द्वारा मंदिर की डिजाइंस भी अत्यंत आकर्षक लगती हैं। आप इसमें शिवलिंग और त्रिशूल की झलक भी दिखा सकती हैं। इसके अलावा आप मेहंदी के कोन की मदद से नंदी भी बना सकती हैं। इससे आपकी मेहंदी और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आने लग जाएगी। इन डिजाइंस को हथेली के बीच में बनाएं और चारों ओर छोटी-छोटी बेलें और फूलों की आकृतियां बनाकर मेहंदी की डिजाइन को सजाएं।

sawan mehndi design,sawan mehndi patterns,latest sawan mehndi designs,simple sawan mehndi designs,sawan mehndi designs for hands,sawan mehndi for festivals,sawan special mehndi,traditional sawan mehndi,unique sawan mehndi designs,sawan mehndi design ideas,sawan mehndi for weddings,beautiful sawan mehndi art,sawan mehndi for brides,sawan mehndi for kids,sawan mehndi for feet

केरी डिजाइन

सावन में केरी का सीजन होता है, इसलिए केरी के डिजाइन मेहंदी में काफी पसंद किए जाते हैं। यह हाथों में लगने के बाद बेहद सुंदर लगती है। मेहंदी में सावन की छोटी-छोटी बूंदें उकेरी जा सकती हैं, जो सावन के मौसम की याद दिलाती हैं।

sawan mehndi design,sawan mehndi patterns,latest sawan mehndi designs,simple sawan mehndi designs,sawan mehndi designs for hands,sawan mehndi for festivals,sawan special mehndi,traditional sawan mehndi,unique sawan mehndi designs,sawan mehndi design ideas,sawan mehndi for weddings,beautiful sawan mehndi art,sawan mehndi for brides,sawan mehndi for kids,sawan mehndi for feet

झूले के साथ बनाएं मोर वाली मेहंदी डिजाइन

सावन में बारिश ज्यादा होती हैं, इसलिए कई सारी जगहें ऐसी होती हैं जहां मोर देखने को मिलते हैं। इसी महीने में तीज आती है, जिसमें झूला-झूलने का महत्व होता है। इन दोनों डिजाइन को अपने हाथों में लगा सकती हैं। एकतरफ मोर के नाचते हुए मेहंदी डिजाइन को क्रिएट करें। हथेली भरने के लिए पत्तियों के डिजाइन को बनाएं। वहीं दूसरे हाथ पर झूले पर बैठी महिला का डिजाइन बनाएं। इसके आसपास पत्तियों के डिजाइन को क्रिएट करें। फिर कलाई पर मोर का डिजाइन बनाएं। इससे आपके हाथों की रौनक दोगुनी हो जाएगी।

sawan mehndi design,sawan mehndi patterns,latest sawan mehndi designs,simple sawan mehndi designs,sawan mehndi designs for hands,sawan mehndi for festivals,sawan special mehndi,traditional sawan mehndi,unique sawan mehndi designs,sawan mehndi design ideas,sawan mehndi for weddings,beautiful sawan mehndi art,sawan mehndi for brides,sawan mehndi for kids,sawan mehndi for feet

शिव मंत्र मेहंदी डिजाइंस

आप अपनी मेहंदी डिजाइन में भगवान शिव के मंत्र जैसे "ओम नमः शिवाय" और शिव श्लोक आदि भी शामिल कर सकती हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप जिस आर्टिस्ट से मेहंदी लगवा रही हैं, उसकी राइटिंग अच्छी हो और उसने अच्छे फॉन्ट्स में मंत्र लिखा हो। इन मंत्रों को लिखकर, उनके चारों ओर सुंदर आकृतियां और बेलें बनाकर अपनी मेहंदी डिजाइन को कंप्लीट कर सकती हैं। मेहंदी की यह डिजाइन दिखने में इतनी ज्यादा खूबसूरत लगती है कि देखने वाले देखते ही रह जाते हैं।

sawan mehndi design,sawan mehndi patterns,latest sawan mehndi designs,simple sawan mehndi designs,sawan mehndi designs for hands,sawan mehndi for festivals,sawan special mehndi,traditional sawan mehndi,unique sawan mehndi designs,sawan mehndi design ideas,sawan mehndi for weddings,beautiful sawan mehndi art,sawan mehndi for brides,sawan mehndi for kids,sawan mehndi for feet

शिव और पार्वती के सिंबल

शिव और पार्वती के सिंबल: सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है, इसलिए विवाहित महिलाएं ज्यादातर अपनी मेहंदी में शिव और पार्वती के प्रतीकों वाली मेहंदी लगाती हैं, क्योंकि उनका मानना है कि इससे उनका और उनके पति का सात जन्मों तक का बंधन बना रहेगा।

sawan mehndi design,sawan mehndi patterns,latest sawan mehndi designs,simple sawan mehndi designs,sawan mehndi designs for hands,sawan mehndi for festivals,sawan special mehndi,traditional sawan mehndi,unique sawan mehndi designs,sawan mehndi design ideas,sawan mehndi for weddings,beautiful sawan mehndi art,sawan mehndi for brides,sawan mehndi for kids,sawan mehndi for feet

हथेली के पीछे बनाएं झूला मेहंदी डिजाइन

अगर आपको हथेली पर मेहंदी के ज्यादा डिजाइन को नहीं बनाना है, तो इसकी जगह पर आप हथेली के पीछे झूला मेहंदी को लगा सकती हैं। इसमें आप दोनों हाथों पर सेम डिजाइन को क्रिएट करें। इसमें आप छोटे बच्चे को झूले पर बैठे डिजाइन को क्रिएट करें। इसके आसपास फूल और पत्तियों के डिजाइन को बनाएं। इससे हाथ अच्छा लगेगा।

sawan mehndi design,sawan mehndi patterns,latest sawan mehndi designs,simple sawan mehndi designs,sawan mehndi designs for hands,sawan mehndi for festivals,sawan special mehndi,traditional sawan mehndi,unique sawan mehndi designs,sawan mehndi design ideas,sawan mehndi for weddings,beautiful sawan mehndi art,sawan mehndi for brides,sawan mehndi for kids,sawan mehndi for feet

शिव परिवार और डमरू डिजाइंस

शिव परिवार की डिजाइंस में भगवान शिव, माता पार्वती और गणेशजी की आकृतियां बनाकर आप अपने हाथों को मेहंदी की अन्य डिजाइंस से सजा सकती हैं। इसके साथ ही आप उंगलियों पर त्रिशूल और डमरू की डिजाइन बना सकती हैं। इन डिजाइंस को उकेरते समय ध्यान रखें कि सभी आकृतियां स्पष्ट और सुंदर हों। इसके लिए आप किसी अच्छे आर्टिस्ट से संपर्क कर सकती हैं। डमरू की आकृति को इन डिजाइंस में आप कई तरह से शामिल कर सकती हैं। इसके चारों ओर आप खूबसूरत बेलें और फूलों की आकृतियां बनाकर मेहंदी का सजा सकती हैं।

मेहंदी लगाने की विधि

मेहंदी लगाने के लिए मेहंदी पाउडर, पानी, और कुछ बूंदें नींबू का रस चाहिए। सबसे पहले, मेहंदी पाउडर को पानी और नींबू के रस के साथ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर, इस पेस्ट से अपनी पसंद का डिजाइन बना लें। मेहंदी को सूखने में कुछ घंटे लगते हैं।मेहंदी केवल एक कलाकृति नहीं है, बल्कि यह त्योहारों और प्रकृति के उत्सव का भी प्रतीक है। यह मेहंदी महिलाओं को सुंदर बनाने के साथ-साथ भगवान शिव की भक्ति का अवसर भी प्रदान करती है।ये महीना खुशियों और त्योहारों का महीना होता है। इस महीने में मेहंदी लगाकर महिलाएं अपनी सुंदरता और भक्ति को प्रदर्शित करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?