न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Hair Care Tips : हेयर फॉल से हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, फिर देखें कमाल

बालों की कम देखभाल बालों को कमजोर बना देती है। बालों को हेल्दी रखने के लिए आपको हेल्दी डाइट की जरूरत है। पोषण से भरपूर

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 14 Jun 2021 8:37:27

Hair Care Tips : हेयर फॉल से हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें ये  हेल्दी फूड, फिर देखें कमाल

बालों की कम देखभाल बालों को कमजोर बना देती है। बालों को हेल्दी रखने के लिए आपको हेल्दी डाइट की जरूरत है। पोषण से भरपूर डाइट आपके बालों को नेचुरल तरीके से चमकदार, घने और लंबे बनाने में मदद कर सकती है। जब कभी आपके बाल, सूखे तिनकों के जैसे ड्राई होकर झड़ने लगते है तो आप क्या करते हैं?

खैर, बालों की ऐसी दशा होने पर जल्दी से महंगे सैलून में जाना एक अच्छाे आइडिया है लेकिन सच्चाई यह है कि आपको बालों की ऐसी कंडीशन को खुद ही हमेशा मैनेज करना होता है, हर बार सैलून जाकर उनकी देखभाल और मेंटीनेन्स करवाना काफी महंगा पड़ता है। तो क्यूं न घर पर ही कुछ ऐसा किया जाएं जिससे बाल अच्छे और स्वस्थ हो जाएं। कहते हैं कि बाल महिलाओं का प्रिय गहना होते हैं इसलिए हर महिला अपने बालों को बहुत सहेजकर रखती हैं।

healthy food,hair fall,hair care,saloon,diet,strawberry,Oats,fruit,sunflower seed,lemon juice,walnut,beauty article in hindi

बाल खूबसूरत और हैल्दी दिखें इसके लिए भी महिलाएं कई उपाय करती हैं। बाजार में भी महिलाओं के बालों को सेहतमंद बनाए रखने और सुंदर दिखाने के लिए बहुत सारे उत्पाद मौजूद हैं। मगर केवल महंगे उत्पादों के इस्तेमाल से बालों को सुरक्षित नहीं रखा जा सकता। बालों को सही पोषण मिलना भी जरूरी है और यह पोषण उन्हें केवल अच्छी डाइट से ही मिल सकता है। इसलिए बालों की ऊपरी देखभाल के साथ ही महिलाओं को अपने खाने-पीने की हैबिट्स में भी बदलाव करना चाहिए और उन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए जो उनके बालों को भरपूर पोषण दें।

healthy food,hair fall,hair care,saloon,diet,strawberry,Oats,fruit,sunflower seed,lemon juice,walnut,beauty article in hindi

स्ट्रॉबेरी

बालों को मजबूत बनाने और उनकी ग्रोथ को बढ़ाने के लिए स्ट्रॉबेरी काफी फायदेमंद होती है। स्ट्रॉबेरी के सेवन से बालों में मजबूती आ जाती है क्योंककि यह सिलिका का हाई लेवल सोर्स है। सिलिका बालों के लिए मिनरल की तरह काम करता है और बालों को जड़ों से मजबूत कर उसकी ग्रोथ को बढ़ाता है।

healthy food,hair fall,hair care,saloon,diet,strawberry,Oats,fruit,sunflower seed,lemon juice,walnut,beauty article in hindi

अखरोट

अखरोट को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अखरोट आपके बालों के लिए भी फायदेमंद है। दरअसल अखरोट में ओमेगा-3 फैटी ऐसिड, विटामिन-ई और बायोटीन नाम का प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।

healthy food,hair fall,hair care,saloon,diet,strawberry,Oats,fruit,sunflower seed,lemon juice,walnut,beauty article in hindi

पालक

हेयरफॉल की समस्याी से पीड़ित महिलाओं में आयरन, कैल्शियम, मैगनीशियम और आयोडीन की जबरदस्त कमी होती है। इस कमी को दूर किया जा सकता है अगर वह आपनी डाइट में ग्रीन वेजीटेबल्स और दालों को शामिल कर लें। बाल प्रोटीन से बनते हैं और प्रोटीन के लिए सोयबीन से अच्छा और कोई सोर्स नहीं हो सकता। मगर प्रोटीन के साथ ही बालों को आयरन की बहुत जरूरत होती है इसके लिए पालक जैसी हरी सब्जियों को अपने आहार में जरूर शामिल करें। इसमें आयरन के साथ ही विटामिन ए,सी और प्रोटीन भी होता है। पालक में सीबम भी होता है जो बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर होता है। इन सबके अलावा पालक में मैनीशियम, कैल्शियम और पोटैशियम भी होता है।

healthy food,hair fall,hair care,saloon,diet,strawberry,Oats,fruit,sunflower seed,lemon juice,walnut,beauty article in hindi

ओट्स

बाल तब भी बहुत झड़ते हैं जब वे जरूरत से ज्यादा पतले होते हैं। इसलिए बालों की थिकनेस बढ़ने पर भी ध्यांन देना जरूरी है। इसके लिए रोजाना एक बाउल भरकर ओट्स जरूर खाएं। इसमें जिंक, आयरन, ओमेगा 6 फैटी एसिड, फाइबर और पोलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड होता है। यह बालों को थिक और मजबूत बनाता है।

healthy food,hair fall,hair care,saloon,diet,strawberry,Oats,fruit,sunflower seed,lemon juice,walnut,beauty article in hindi

सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीजों को सेहत और सुंदरता के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सूरजमुखी के बीज में विटामिन ई पाया जाता है, जोकि रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है और इससे आपके बाल लंबे और चमकदार बन सकते हैं।

healthy food,hair fall,hair care,saloon,diet,strawberry,Oats,fruit,sunflower seed,lemon juice,walnut,beauty article in hindi

फल

फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फलों के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। संतरा, अंगूर जैसे खट्टे फलों का नियमित सेवन बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं। खट्टे फलों के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है।

healthy food,hair fall,hair care,saloon,diet,strawberry,Oats,fruit,sunflower seed,lemon juice,walnut,beauty article in hindi

नीम्बू का रस

जब आप सिर धो रही हों, तो उस पानी में एक चम्म च नीम्बू का रस मिला लें। इससे आपके बालों को चमकदार और रूसीरहित होने में मदद मिलेगी।

बादाम

हर रात 5 बादाम पानी के साथ खाएं, इनका छिलका न उतारें। इससे बाल मजबूत होते है।

स्प्राउट

हर दिन एक कटोरी स्प्राउट का सेवन भी लाभप्रद होता है।

डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद