न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Sakat Chauth 2023: सकट चौथ आज, भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

हिंदू पंचांग के अनुसार, सकट चौथ माघ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। सकट चौथ के व्रत का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। सकट चौथ का व्रत महिलाएं अपनी संतान के लिए रखती हैं। सकट चौथ का यह व्रत भगवान गणेश और माता सकट के लिए रखा जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Jan 2023 9:42:46

Sakat Chauth 2023: सकट चौथ आज, भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

हिंदू पंचांग के अनुसार, सकट चौथ माघ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। सकट चौथ के व्रत का हिंदू धर्म मेंकाफी महत्वहै। सकट चौथ का व्रत महिलाएं अपनी संतान के लिए रखती हैं। सकट चौथ का यह व्रत भगवान गणेश और माता सकट के लिए रखा जाता है। हर साल माघ मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के रूप में सकट चौथ मनाई जाती है। इस साल सकट चौथ 10 जनवरी 2023 यानी आज मनाई जा रही है। आपको बता दे, सकट चौथ के दिन महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक व्रत रखती हैं और भगवान गणेश से अपनी संतान की सलामती और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। सकट चौथ के इस शुभ दिन पर तिल कूट मुख्य प्रसाद है जो भगवान गणपति को चढ़ाया जाता है। इस दिन प्रसाद में तिल कुटा बनना सबसे शुभ माना जाता है।

sakat chauth 2023,sakat chauth 2023 subh muhurat,sakat chauth pujan vidhi,sakat chauth

सकट चौथ शुभ मुहूर्त

सकट चौथ 10 जनवरी यानी आज दिन में 12 बजकर 09 मिनट से शुरू होकर कल 11 जनवरी 2023 दोपहर में 2 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होती। सकट चौथ का व्रत रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही खोला जाता है। आज के दिन चंद्रोदय का समय शाम को 08 बजकर 41 मिनट पर होगा।

सकट चौथ पूजन विधि

सकट चौथ के दिन प्रात: काल स्नानादि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद भगवान गणेश का पूजन करें और पूजा के दौरान श्री गणेश को तिल, गुड़, लड्डू, दुर्वा और चंदन अर्पित करें। साथ ही भगवान गणेश को मोदक का भोग भी लगाएं। उसके बाद श्री गणेश की स्तुति और मंत्रों का जाप करें। पूरे दिन फलाहार व्रत करते हुए शाम को चंद्रोदय के पहले पुन: गणेश जी का पूजन करें। चंद्रोदय के बाद चंद्र दर्शन करें और चंद्र देवता को अर्घ्य दें। इसके बाद व्रत का पारण करें।

भूलकर न करें ये गलतियां

गणपति को तुलसी न चढ़ाएं

सकट चौथ के दिन गणेश जी को तुलसी नहीं चढ़ानी चाहिए। पौराणिक कथा के अनुसार गणेश जी ने तुलसी जी का विवाह प्रस्ताव ठुकरा दिया था। जिसके बाद तुलसी जी ने गणेश जी को दो विवाह का श्राप दिया था, तो वहीं गणेश जी ने तुलसी जी का विवाह एक राक्षस के साथ होने का श्राप दिया। इसके बाद गणेश पूजन में तुलसी का प्रयोग नहीं किया जाता है।

मूषक को ना सताएं

सकट व्रत रख रहें लोगों को इस दिन भूल से भी गणेश जी की सवारी मूषक यानीचूहे को परेशान या फिर सताना नहीं चाहिए। ऐसा करने से गणेश जी नाराज हो सकते हैं।

काले रंग के वस्त्र न पहनें

सकट व्रत करते समय महिलाएं भूलकर भी काले रंग के वस्त्र धारण नहीं करें। इस दिन पीले या लाल रंग के कपड़े पहनना शुभहोता है।

पैरों पर नहीं पड़ें अर्घ्य के छीटें

सकट पूजा में चंद्रमा को जल में दूध और अक्षत मिलाकर अर्घ्य दिया जाता है, लेकिन अर्घ्य देते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अर्घ्य के जल की छींटे पैरों पर नहीं पड़नेचाहिए।

सफेद रंग की चीजें

भगवान गणेश को सफेद रंग की चीजें जैसे सफेद रंग के फूल. वस्त्र, जनेऊ, सफेद चंदन आदि नहीं अर्पित करना चाहिए। क्योंकि सफेद चीजें चंद्रमा से संबंधित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रदेव से एक बार गणेश जी के रूप का उपहास किया था। जिसके कारण गणेश जी ने उन्हें शाप दे दिया था।

सकट चौथ व्रत कथा

इसी दिन भगवान गणेश अपने जीवन के सबसे बड़े संकट से निकलकर आए थे। इसीलिए इसे सकट चौथ कहा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार,एक बार मां पार्वती स्नान के लिए गईं तो उन्होंने दरबार पर भगवानगणेश को पहरा देने के लिए खड़ा कर दिया और किसी को अंदर नहीं आने देने के लिए कहा। जब भगवान शिव आए तो गणपति ने उन्हें अंदर आने से रोक दिया। भगवान शिव क्रोधित हो गए और उन्होंने अपने त्रिशूल से गणेश का सिर धड़ से अलग कर दिया। पुत्र का यह हाल देख मां पार्वती विलाप करने लगीं और अपने पुत्र को जीवित करने काहठ करने लगीं। जब मां पार्वती ने शिव से बहुत अनुरोध किया तो भगवान गणेश को हाथी का सिर लगाकर दूसरा जीवन दिया गया और तब से भगवान गणेश गजानन कहलाए जाने लगे। इस दिन से भगवान गणपति को प्रथम पूज्य होने का गौरव भी हासिल हुआ। सकट चौथ के दिन ही भगवान गणेश को 33 करोड़ देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। तभी से यह तिथि गणपति पूजन की तिथि बन गई। कहा जाता है कि इस दिन गणपति किसी को खाली हाथ नहीं जाने देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं