न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंवला नवमी से ही हुआ था त्रेता युग का आरंभ, व्रत करवाता हैं सौभाग्य और आरोग्य की प्राप्ति

आज के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा और व्रत किया जाता हैं जिससे अखंड सौभाग्य, आरोग्य, संतान प्राप्ति और सुख वृद्धि की प्राप्ति होती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Nov 2021 8:22:20

आंवला नवमी से ही हुआ था त्रेता युग का आरंभ, व्रत करवाता हैं सौभाग्य और आरोग्य की प्राप्ति

आज 12 नवंबर, शुक्रवार को कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि हैं जिसे आंवला नवमी के रूप में जाना जाता हैं। मान्यताओं के अनुसार आज ही के दिन से त्रेता युग का आरंभ हुआ था और आज के दिन से कार्तिक मास पूर्णिमा तिथि तक भगवान विष्णु आंवला के वृक्ष में निवास करते हैं इसलिए इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है। माना जाता है कि आंवला भगवान विष्णु का प्रिय फल है। इसलिए आज के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा और व्रत किया जाता हैं जिससे अखंड सौभाग्य, आरोग्य, संतान प्राप्ति और सुख वृद्धि की प्राप्ति होती है। इस व्रत को करने से संतान प्राप्ति और असाध्य रोगों का भी नाश होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,amla navami 2021,mythology

अक्षय पुण्य की होती है प्राप्ति

मान्यता है कि आंवला नवमी को ही भगवान विष्णु ने कुष्माण्डक राक्षस का अंत किया था। राक्षस के अंत के बाद उसके रोम से कुष्माण्डक बेल हुई थी। इसी कारण आंवला नवमी के दिन कूष्माण्ड का दान करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिन को धात्री तथा कुष्मांडा नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन किए गए शुभ कार्य अक्षय फल देते हैं अर्थात कभी भी शुभ फलों की कमी नहीं होती है। इस दिन वृंदावन की परिक्रमा का प्रारंभ भी होता है। इस पुण्यतिथि पर किया गया कोई भी धार्मिक कार्य जैसे दान, जप-तप, तर्पण, स्नानादि, व्रत, पूजन आदि करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

आंवला नवमी की पौराणिक कथा

आंवला नवमी की पूजा करने से भगवान विष्णु और भगवान शिव की कृपा प्राप्ति होती है। इसके पूजा के पीछे एक पौराणिक कथा भी मिलती है। कथा के अनुसार, एक बार माता लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर भ्रमण कर रही थीं। तभी उनके मन में नारायण और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का कामना की। जिसके बाद उनके मन विचार आया कि कैसा एक साथ दोनों की पूजा की जा सकती है। तब भगवान नारायण ने बताया कि तुलसी और बेल की गुणवत्ता वाले आंवले के पेड़ की पूजा करने से दोनों की पूजा का शुभ फल प्राप्त होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,amla navami 2021,mythology

माता लक्ष्मी ने भी दिया आशीर्वाद

भगवान विष्णु की बात सुनकर माता लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष की पूजा की। पूजा से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने नारायण रूप में और महादेव दोनों एक साथ प्रकट हो गए। जिसके बाद माता लक्ष्मी ने आंवला के पेड़ के नीचे भोजन तैयार किया, जिसको विष्णुजी और शिवजी दोनों ने भोग लगाया। तब माता लक्ष्मी ने कहा कि आंवला नवमी के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने से मात्र से न सिर्फ शिव और नारायण की पूजा का शुभ फल मिलेगा बल्कि लक्ष्मी और मां पार्वती का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। यह व्रत लोगों को आरोग्य प्रदान करेगा और घर में सुख-समृद्धि भी आएगी। इसलिए आंवला नवमी के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करना और इस वृक्ष के नीचे भोजन पकाकर गरीब व जरूरतमंद लोगों को खिलाने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

मृत्यु के बाद होती है उत्तम लोक की प्राप्ति

आंवले के सेवन करने से जहां आपको स्वास्थ्य सही रहता है और सभी देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। वहीं इस व्रत के शुभ प्रभाव से जाने-अनजाने किये गए पाप भी क्षय अर्थात नष्ट हो जाते हैं। जिससे मनुष्य पाप मुक्त होकर अक्षय पुण्य से मृत्यु के बाद उत्तम लोक की प्राप्ति होती है। आंवले को धात्री अर्थात मां के समान पोषण करने वाला भी कहा गया है। देव प्रबोधिनी एकादशी की पूजा में भगवान विष्णु को आंवला अर्पित किया जाता है। साथ ही अक्षय नवमी को लेकर मान्यता है कि इस दिन जिस इच्छा के साथ पूजा करते हैं, उनकी वह इच्छा जरूर पूर्ण होती है। इसलिए अक्षय नवमी को इच्छा नवमी भी कहा जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब