न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Women's Day Special- भारत की पहली महिला क्रिकेटर जिसने बनाया दोहरा शतक

हमारे देश की महिला खिलाडी भी कम नहीं है अगर उन्हें पुरुष क्रिकेटर्स की तरह ही प्यार और सम्मान मिले तो वो कुछ भी करनेमे सक्षम है ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Mar 2018 6:02:15

Women's Day Special- भारत की पहली महिला क्रिकेटर जिसने बनाया दोहरा शतक

दोस्तों, आज हम बात करने वाले है महिला क्रिकेट की सचिन कह जानेवाली, टीम इंडिया की कप्तान मिथाली राज की । जिनके नाम आज के समय मै बहुत सारे अदभुत रिकार्ड्स है । हां यह अलग बात है की भारतीय मीडिया का ध्यान कभी पुरुष टीम से कभी महिला टीम की तरफ कभी गया ही नहीं । इसीलिए शायद हमें महिला क्रिकेट के बारे मै कुछ ज्यादा पता नहीं । मिताली 12 साल से टीम इंडिया की कप्तान है । वो विश्व की ऐसी दूसरी महिला खिलाडी है जिन्होंने वनडे क्रिकेट मै 5500 रनों का आकड़ा पार किया है । इसके अलावा लगातार 7 बार अर्धशतक लगानेवाली वो विश्व की पहली खिलाडी है ।

मिताली का जन्म 3 दिसम्बर 1982 को राजस्थान के जोधपुर मै एक तामिल परिवार मै हुआ था । मिताली के पापा इंडियन एयरफ़ोर्स मै विमानचालक है । उन्होंने बचपन से ही क्लासिकल डांस सीखना शुरू किया और सिर्फ 10 साल की उम्र मै वो भरतनाट्यम मै एक्सपर्ट हो गई और फिर इसीमे करियर करने की सोचने लगी । लेकिन मिताली बचपन से ही बहुत आलसी थी इसीलिए उनके पिता ने उसे एक्टिव बनाने के लिए डांस के साथ साथ क्रिकेट की ट्रेनिंग देनी शुरुवात कर दी । लेकिन आगे चलके डांस और क्रिकेट दोनों तरफ ध्यान देना बहुत मुश्किल हो गया था इसीलिए मिताली के डांस टीचर ने किसी एक में आगे बढ़ने को कहाँ और तब मिताली ने क्रिकेट चुन लिया ।

मिताली के कोच संपत कुमार ने भी उसे आगे बढ़ाने के लिये उनसे कड़ी मेहनत कराई । गर्मी हो या बरसात मिताली को अभ्यास के लिए दिल्ली जाना होता था । मिताली के माता पिता उन्हें पूरी तरह से प्रोत्साहित किया था और हर तरह से सहाय्यता की । बहुत ही जल्द मिताली की प्रतिभा उभरकर सामने आई और सिर्फ 17 साल मै उसका सिलेक्शन भारतीय क्रिकेट टीम मै कर लिया गया ।

1999 मै मिताली ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर मै शुरुवात की और अपने डेब्यू मैच मै ही उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 114 रनों की पारी खेली । जनवरी 2002 मै उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया लेकिन दुर्भाग्य से वो जीरो रन पर आउट हो गई । हालाकि 3री टेस्ट मै जबरदस्त वापसी करते हुये उन्होंने 214 रनों की अदभुत पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया के करण रोल्टन के 209 रनों का रिकॉर्ड तोड़ते हुये शानदार 214 रन बनाये और एक नया कीर्तिमान स्थापित किया ।

आगे चलकर उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुये उन्हें महिला टीम की कप्तानी सौपी गई और फिर उन्होंने 2005 विश्वकप मै अपनी टीम को फाइनल मै पहुँचाया लेकिन टायफायड के कारण वो फाइनल मैच नहीं खेल सकी इस वजह से उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा । 5 अगस्त 2006 को मिताली ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना T20 डेब्यू भी किया । फरवरी 2017 मै वो ऐसी खिलाडी बनी जिन्होंने 5500 से ज्यादा रनों की पारी खेली । अभीतक मिताली 10 टेस्ट, 180 ODI,और 63 T20 मैच खेल चुकी है । और वो राईटहैण्ड बैटिंग के अलावा लेग ब्रेक बोलिंग भी करती है ।

2003 के उपलब्धियों के लिये 22 वर्षीय मिताली राज को अर्जुन पुरस्कार (Arjun Award to Mitali Raj ) से सन्मानित किया गया है और 2015 मै उन्हें भारत का चौथा उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से भी सन्मानित किया ।

मिताली ने अभीतक शादी नहीं की है और उनका कहना है की वो अभी क्रिकेट मै फोकस करना चाहती है ।

हमारे देश की महिला खिलाडी भी कम नहीं है अगर उन्हें पुरुष क्रिकेटर्स की तरह ही प्यार और सम्मान मिले तो वो कुछ भी करनेमे सक्षम है ।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत