न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप बच सकते है इन्टरनेट बैंकिंग धोखाधड़ी से

आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपको बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाए रखें। तो आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Mar 2018 5:07:32

कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप बच सकते है इन्टरनेट बैंकिंग धोखाधड़ी से

नोटबंदी के बाद से भारत की जनता का ध्यान ऑनलाइन बैंकिंग की तरफ ज्यादा गया हैं। व्यक्ति को इन्टरनेट बैंकिंग काम में लेनी भी चाहिए क्योंकि यह व्यक्ति के काम को आसन और सुविधाजनक बनाती हैं। लेकिन जैसा कि कहा जाता है ना हर चीज के दो पहलू होते हैं। उसी तरह ऑनलाइन बैंकिंग आपके खाते में सेंध भी लगा सकती हैं। वर्तमान समय में बैंकिंग में इतने फ्रोड हो रहे हैं जिनकी वजह से व्यक्ति ऑनलाइन बैंकिंग और अपने बैंकिंग कार्ड को काम में लेने से कतराता हैं। लेकिन अगर कुछ चीजों का ध्यान रखा जाये तो इस इन्टरनेट बैंकिंग फ्रोड से बचा जा सकता हैं। आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपको बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाए रखें। तो आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

* अपने पिन नंबर और पासवर्ड को सुरक्षित रखें : अधिकांश वित्तीय लेन-देन के लिए एक पिन नंबर या पासवर्ड का उपयोग करना अनिवार्य है। उनके उपयोग के समय विशेष सावधानी रखें और इन्हें कभी भी किसी भी व्यक्ति पर उजागर न होने दें। यदि आप इसे परिवार के किसी सदस्य के साथ बांटना भी चाहते हैं तो यह कार्य किसी सार्वजनिक स्थान पर ना करें। इसे पूर्ण रूप से गुप्त रखने में ही समझदारी है।

secure online transactions,online payments,internet fraud,online shopping,internet banking,net banking,atm,debit cards,credit cards

* इन एटीएम का यूज करें : कोशिश करें कि आप अपने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल उन्हीं एटीएम पर करें जो बैंक की शाखाओं में हैं। बैंक के अंदर लगी एटीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ होने की आशंका कम होती है। वहीं अगर आप किसी पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट या शॉपिंग कॉम्पलेक्स में लगे एटीएम का इस्तेमाल करते हैं, तो वहां आपके डेबिट कार्ड के जोखिम में होने की आशंका बढ़ जाती है।

* पासवर्ड को नियमित रूप से बदलें : आपकी आय तथा धन संबंधी सूचना की सुरक्षा के लिए आपको साल में कम से कम एक या दो बार अपने बैंक खातों तथा ऐसे अन्य ऑनलाइन खातों का पासवर्ड अवश्य बदलना चाहिए। कभी भी अपना या अपने परिवार के सदस्यों की जन्म तिथि को पासवर्ड न रखें क्योंकि छल करने वाले व्यक्ति इसे सरलता से ढूंंढ सकते हैं। विशिष्ट एवं कठिन पासवर्ड का प्रयोग करें जिसका अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल हो।

* ट्रांसेक्शन अलर्ट सुविधा जरूर ले
: अपने डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शंस के लिए एसएमएस और ईमेल अलर्ट की सर्विस जरूर लें। अगर आपने कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया हो और ऐसा कोई एसएमएस आपके पास आता है, तो बैंक को इसकी सूचना तुरंत दें और अपना कार्ड ब्लॉक करा दें।

secure online transactions,online payments,internet fraud,online shopping,internet banking,net banking,atm,debit cards,credit cards

* फ़ोन पर मांगी जानने वाली जानकारी से सावधान : संभव है कि आपसे फ़ोन पर जानकारी मांगी जाए। पेशेवर धोखेबाज फ़ोन पर किसी बैंक कर्मचारी या सरकारी अधिकारी बनकर आपसे निजी जानकारी लेने का प्रयास कर सकते हैं । ऐसी फ़ोन कॉल से सावधान रहें और किसी भी तरह की जानकारी इन्हें न दें। याद रखे कोई भी बैंक कर्मचारी या सरकारी अधिकारी आपसे आपके पासवर्ड, पिन नंबर, बैंक खाते का नंबर आदि कभी नहीं मांगेंगे। कोई भी ऐसी जानकारी फ़ोन पर देना आपके लिए बहुत हानिकारक हो सकता है ।

* सार्वजानिक वाई–फाई पर बैंकिंग या शॉपिंग :
आज कई स्थानों पर निःशुल्क वाई-फाई मिलता है। ऐसे स्थानों पर किसी भी प्रकार की बैंकिंग और शॉपिंग का काम न करने में ही समझदारी है क्योंकि ऐसे वाई-फाई पर किसी हैकर के शिकार बनने की आशंका हमेशा ही रहती है ।

* धोखे का शिकार बनने पर तुरंत कार्यवाही करें : अंत में, यदि दुर्भाग्यवश आप वास्तव में एक वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार होते हैं तो बिना किसी विलम्ब के इसे तुरंत सूचित करें। ऐसे में पुलिस को घटना की अविलंब जानकारी देने से धोखेबाज़ के पकड़े जाने और आप के पैसे वापस मिलने की संभावना हो सकती है।



राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन