न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल जिले में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, अबतक 3 आतंकी ढेर, टारगेट पर 5

कश्मीर के गांदरबल जिले में शनिवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 3 आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Sep 2019 3:37:15

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल जिले में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, अबतक 3 आतंकी ढेर, टारगेट पर 5

कश्मीर के गांदरबल जिले में शनिवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 3 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। मारे गए आतंकियों में से एक आतंकी के पाकिस्तानी होने की पुष्टि की गई है।

वही शनिवार को आतंकियों ने श्रीनगर के डाउनटाउन में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला किया। आतंकियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब जवान गश्त के लिए इलाके में निकले थे। हमले के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। साथ ही श्रीनगर समेत कई इलाकों में पाबंदियां दोबारा लगा दी गई हैं।

घर में घुसे आतंकी, लोगों को बनाया बंधक

जम्मू-कश्मीर के बटोत इलाके में आतंकवादी एक घर में घुस गए और लोगों बंधक बना लिया। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके का घेराव कर लिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि 5 आतंकी ग्रेनेड हमला करने के बाद घर में घुसे और सुरक्षाबलों ने उनका पीछा करते हुए घेर लिया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों आतंकी विजय कुमार नाम के शख्स के घर में घुसे। उस वक्त उनके परिवार के अन्य लोग घर से बाहर थे। इसके बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस और सेना ने भी आतंकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। सुरक्षाबलों ने विजय कुमार को सुरक्षित बचा लिया।

रामबन के बटोट इलाके में एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि सिविल ड्रेस और हाथों में बंदूक लिए तीन आतंकी पड़ोस के घर में घुसे। इस दौरान उस परिवार के सभी सदस्य बाहर आ गए। बताया कि आतंकियों ने घर के मालिक को उनके ही घर में कैद कर लिया है। कहा कि सेना के जवानों ने हम लोगों को बचाया।

इंटेलिजेंस के सूत्रों के मुताबिक ये तीनों आतंकवादी उसी समूह का हिस्सा हैं, जो डोडा-बटोत रोड पर हलडानू एनकाउंटर साइड से फरार हुए थे। ये आतंकवादी घने जंगलों में 9 किलोमीटर तक पैदल चलते हुए विजय कुमार के घर पहुंचे। उनका घर जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर स्थित बटोत बस अड्डे से महज 300 मीटर दूर है।

भारतीय सेना के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि आज यानी कि शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे दो व्यक्तियों ने बटोट-डोडा रोड पर एक नागरिक के वाहन को रोकने की कोशिश की। वाहन चालक को दोनों के हाव-भाव और हुलिये पर संदेह हुआ। उसने इस मामले की जानकारी पास के ही सेना पोस्ट को दी। भारतीय सेना के जवानों ने तुरंत दोनों संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

भारी बारिश के चलते ऑपरेशन रोका गया। तीनों आतंकी नाले में छिपे हुए हैं। सेना, सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक बारिश थमते ही सेना ने फिर से ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कस्बे के एक घर में आतंकी घुसे हुए हैं। दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

रामबन में भी गोलीबारी

आतंकी बटोत के जिस घर में घुसे हैं उसके पड़ोस के घर में रहने वाले एक शख्स ने कहा, बंदूकों के साथ तीन लोग हमारे बराबर वाले घर में घुसे, परिवार के बाकी लोग बाहर आ गए लेकिन उनके पिता अंदर बंधक हैं। रामबन इलाके में भी आतंकियों की ओर से फायरिंग जारी है।

बटोत इलाके में हो रही बारिश के कारण सुरक्षाबलों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बंधक बनाए गए विजय कुमार पेशे से दर्जी हैं और उनका बेटा अतुल कुमार रामबन जिले के बटोत में केबल का बिजनेस करता है। सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और जम्मू और रामबन की ओर से आने वाले ट्रैफिक को भी रोक दिया गया है। स्थानीय लोगों से घरों के अंदर रहने को कहा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत