Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : ऋण माफी प्रमाण-पत्र पाकर खिल उठे किसानों के चेहरे ऋण माफी योजना किसानों को दे रही है तिहरी खुशी- प्रभुलाल सैनी

कृषि, पशुपालन मंत्री एवं कोटा जिला प्रभारी श्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि ऋण माफी योजना प्रदेश के इतिहास में किसानों के हित की अबतक की सबसे बडी योजना है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Jun 2018 10:54:56

राजस्थान : ऋण माफी प्रमाण-पत्र पाकर खिल उठे किसानों के चेहरे ऋण माफी योजना किसानों को दे रही है तिहरी खुशी- प्रभुलाल सैनी

कोटा । कृषि, पशुपालन मंत्री एवं कोटा जिला प्रभारी श्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि ऋण माफी योजना प्रदेश के इतिहास में किसानों के हित की अबतक की सबसे बडी योजना है। इसमें ऋण माफी के साथ नवीन ऋण वितरण एवं बीमा पॉलीसी का तिहरा लाभ भी दिया जा रहा है।

श्री सैनी सोमवार को कोटा जिले के नांदना ग्राम सेवा सहकारी समिति में आयोजित फसली ऋण माफी योजना के शिविर में उपस्थित किसानों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए जितने कदम उठाये है उनके परिणाम आगामी समय में सकारात्मक दिखाई देंगे। प्रदेश भर के 29 लाख किसानों को योजना का लाभ मिलेगा तथा 8 हजार 814 करोड रुपये का ऋण माफ किया जायेगा। उन्होेंने कहा कि ऋण माफी शिविर किसानों को त्रिस्तरीय लाभ प्रदान कर रहे है, ऋण माफी का लाभ देकर किसानों को नया ऋण स्वीकृति पत्र देने का कार्य पहली बार किया जा रहा है। किसानों को कर्ज से मुक्ति के साथ बीमा योजना का लाभ भी मिल रहा है।

जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस योजना में लघु एवं सीमान्त किसानों के 30 सितम्बर, 2017 तक के ओवरड्यू ऋण पर बकाया ब्याज और पेनल्टी माफ करने के बाद शेष बचे ऋण में से 50 हजार तक का कर्जा माफ किया है।योजना में ऎसे किसानों का भी कर्जा माफ किया गया है जो लघु एवं सीमांत नहीं हैं और जिनकी भूमि 2 हेक्टेयर से ज्यादा है। ऎसे किसान का लघु किसान की जोत के अनुपात में 50 हजार रुपये तक ऋण माफ किया गया है।
rajasthan,rajasthan news,loan waiver certificate to farmers,kota,kota news कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में अनेक कदम उठाये है स्वामीनाथन आयोग की सिफारिसों में से 87 बिन्दुओं को लागु किया जा चुका है। इससे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपने का साकार कर किसानों की आय को 2022 में दुगना करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार द्वारा 7400 करोड रुपये आलावृष्टि से नुकसान के समय आपदा राहत के रूप में दिये। 3664 करोड रुपये का लाभ किसानों को बीमा योजना के तहत दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि गेंहू, चना, सरसों, उडद एवं लहसून खरीद कर का कार्य भी सरकार द्वारा पारदर्शी रूप से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य किसान स्वाभीमान के साथ आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बन सके इसके लिए लागत मूल्य में 50 प्रतिशत राशि जोडकर उपज खरीद का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भिजवाया गया है।

सांसद श्री ओम बिरला ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित का यह सबसे बडा काम है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत आज गांव के किसान एवं श्रमिक वर्ग के जीवन में सुधार आया है। सहकारिता आन्दोलन को आर्थिक सुढृढीकरण का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढाने के लिए सहकारिता के माध्यम से पशुपालन, दुध उत्पादन एवं लघु दस्तकारी के प्रशिक्षण देकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भी हाथ में लिया जावे। उन्होंने कहा कि अब किसानों को अपनी सम्पत्ति गिरवी रखने की जरूरत नहीं है सरकार ने सहकारिता के माध्यम से खाद-बीज उपलब्ध कराने एवं ऋण की व्यवस्था की है इससे किसान आत्म निर्भर हुआ है।

जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने कहा कि कोटा जिले में फसली ऋण योजना के शिविर 132 गा्रम सेवा सहकारी शिविरों में आयोजित किये जायेगें। इसमें 56 हजार 776 किसानों के 211 करोड रू माफ किये जोयेगें। उन्होंने कहा कि 8 जुलाई तक आयोजित किये जाने वाले शिविरों में किसानों को 10 लाख रू. का नया बीमा क्लेम का लाभ भी प्रदान किया जायेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

UP News: अयोध्या-जनकपुर के बीच आज शुरू होगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, PM मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
UP News: अयोध्या-जनकपुर के बीच आज शुरू होगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, PM मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
टाटा स्टील खरीदेगी APL Apollo की 26.38% हिस्सेदारी, ₹15,510 करोड़ में होगा बड़ा सौदा
टाटा स्टील खरीदेगी APL Apollo की 26.38% हिस्सेदारी, ₹15,510 करोड़ में होगा बड़ा सौदा
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2027-28 की तैयारी शुरू, 1 दिसंबर से आवेदन; 1700 से ज्यादा स्कूलों में दाखिले
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2027-28 की तैयारी शुरू, 1 दिसंबर से आवेदन; 1700 से ज्यादा स्कूलों में दाखिले
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अयोध्या-वाराणसी और प्रयागराज में कम हो सकती है दृश्यता
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अयोध्या-वाराणसी और प्रयागराज में कम हो सकती है दृश्यता
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
आज का राशिफल 23 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 23 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
सिर्फ पेट भरना नहीं, पोषण भी है जरूरी; डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ
सिर्फ पेट भरना नहीं, पोषण भी है जरूरी; डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है खास धार्मिक अवसर, जानें स्नान, दान और दीपदान का महत्व
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है खास धार्मिक अवसर, जानें स्नान, दान और दीपदान का महत्व
रोजाना 30 मिनट पैदल चलने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें क्यों जरूरी है वॉक
रोजाना 30 मिनट पैदल चलने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें क्यों जरूरी है वॉक
astrology