न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PNB Scam : बैंक ने कहा, दोषियों को बख्शेंगे नहीं वही पार्टियों के बीच चला आरोप-प्रत्यारोप

सुनील मेहता ने आनन-फानन में बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में संवाददाताओं से कहा, हम स्वच्छ बैंकिंग के लिए जाने जाते हैं। धोखाधड़ी 2011 में शुरू हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Feb 2018 8:17:07

PNB Scam : बैंक ने कहा, दोषियों को बख्शेंगे नहीं वही पार्टियों के बीच चला आरोप-प्रत्यारोप

देश में सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की मुंबई स्थित एक शाखा में 1.8 अरब डॉलर घपला उजागर होने पर गुरुवार को बैंक के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुनील मेहता ने कहा कि धोखाधड़ी में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सुनील मेहता ने आनन-फानन में बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में संवाददाताओं से कहा, "हम स्वच्छ बैंकिंग के लिए जाने जाते हैं। धोखाधड़ी 2011 में शुरू हुई। जैसे ही हमें पता चला, हमने तुरंत नियामकीय व कानून को लागू करने वाली एजेंसियों को इसकी जानकारी दी। इस धोखाधड़ी में शामिल किसी को भी हम नहीं बख्शेंगे।" पीएनबी ने एक तरह से अन्य बैंकों की विदेशी शाखाओं पर आरोप लगाते हुए कहा है कि धोखाधड़ी को लेकर इन बैंकों की शाखाओं के पास उपलब्ध सूचना या दस्तावेज उसके साथ साझा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय दैनिक आधार पर मामले की जानकारी ले रहा है और दोषियों पर आरोप तय करने में पूरी मदद करेगा। उन्होंने कहा, "बैंक किसी भी समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है। हमने केवल दोषियों के खिलाफ ही शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, बल्कि अपने उन कर्मचारियों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई है जो इसमें संलिप्त थे।"

pnb bank scam,punjab national bank,punjab national bank scam,nirav modi,congress,rahul gandhi,sunil mehta

मेहता ने कहा, "हम मसले का समाधान करने को लेकर आश्वस्त व प्रतिबद्ध हैं। हम अपनी जिम्मेदारियों से नहीं मुकरेंगे।" घपले की रकम की रिकवरी के बारे में मेहता ने कहा, "हमने प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है। ईडी भी परिसंपत्तियां जब्त कर रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि इस धनराशि से हम घपले की रकम की रिकवरी कर पाएंगे।" रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी ने 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की मोदी व उनके परिवार के सदस्यों की परिसंपत्तियां जब्द की हैं। उधर, घोटाला उजागर होने पर पीएनबी शेयर गुरुवार को 12 फीसदी लुढ़कर बंद हुआ। इससे एक दिन पहले बैंक के शेयर में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। पीएनबी ने हीरा कंपनियों द्वारा बैंक को चूना लगाने की कार्यप्रणाली में अपने एक अवकाश प्राप्त कर्मचारी और अन्य भारतीय बैंकों के अधिकारियों की भी संलिप्तता स्वीकार की है। पीएनबी की टिप्पणी के अनुसार, दक्षिण मुंबई स्थित इसकी बैड्री हाउस शाखा के कर्मचारियों के साथ अपराधियों की मिलीभगत के जरिए संदिग्ध धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। पीएनबी ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय भुगतान नेटवर्क की जांच में पता चला है कि शाखा के जूनियर स्तर के अधिकारियों ने अनधिकृत रूप से व जालसाजी के तहत अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी की कुछ कंपनियों की ओर से लेटर ऑफ अंडरटेकिंग जारी कर विभिन्न भारतीय बैंकों की विदेशी शाखों की ओर से क्रेता को साख प्रदान किया। उन्होंने बताया, "लेटर्स ऑफ अंडरटेंकिंग (एलओयू) को अब तक धन के अंतरण में नहीं बदला गया है। इसलिए यह आकस्मिक दायित्व है। इस मामले का निराकरण हम तहकीकात पूरी होने के बाद करेंगे। अगर जांच प्रक्रिया में कहा जाता है कि यह आपका दायित्व है तो हम इसे स्वीकार करेंगे।"

pnb bank scam,punjab national bank,punjab national bank scam,nirav modi,congress,rahul gandhi,sunil mehta

दफ्तरों पर ED का छापा

इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को पीएनबी घपले के मुख्य आरोपी अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी के दफ्तरों, शोरूम और वर्कशाप पर छापेमारी की। ईडी ने नीरव मोदी के मुंबई, सूरत और नई दिल्ली स्थित दफ्तरों, शोरूम और वर्कशाप पर छापे मारे। ईडी के अधिकारियों ने बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स में भारत डायमंड बॉर्स में फायरस्टार डायमंड प्राइवेट लिमिटेड के मुख्यायल, कुर्ला पश्चिम स्थित कोहिनूर सिटी में मोदी के निजी दफ्तर, उनके शोरूम, दक्षिण मुंबई में फोर्ट स्थित इट्स हाउस में बुटिक और लोअर परेल में पेनिंसुला बिजनेस पार्क स्थित वर्कशाप में छापेमारी की। गुजरात के सूरत में ईडी के अधिकारियों ने सचिन टाउन स्थित सूरत एसईजेड में छह हीरे की शिल्पशालाओं की तलाशी ली। इसके अलावा यहां हीरे के जेवरात के एक बड़े केंद्र रिंग रोड स्थित वेल्जियम टावर में एक दफ्तर पर भी ईडी ने छापा मारा।

वहीं, राजनीतिक दलों के नेता धोखाधड़ी के इस मामले को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में जुटे रहे।` कांग्रेस ने गुरुवार को मोदी सरकार पर धोखाधड़ी को न रोक पाने और नीरव मोदी को देश से भगाने में मदद करने वालों को पकड़ने में भी नाकाम रहने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने भाजपा पर जुलाई, 2016 में इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय में दाखिल शिकायत के बाद भी पीएमओ और अन्य प्राधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि हीरा व्यापारी नीरव मोदी द्वारा देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक से 11,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी 'भारत को लूटने' का तरीका है जिसमें उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नजदीकी बढ़ाई, उन्हें गले लगाया और फिर शराब कारोबारी विजय माल्या की तरह देश से फरार हो गया। गांधी ने ट्वीट कर कहा, "भारत को लूटने की नीरव मोदी द्वारा दी गई गाइड; प्रधानमंत्री को गले लगाओ। उनके साथ दावोस में दिखो। इस प्रभाव का इस्तेमाल कर 12 हजार करोड़ लूटो और जब सरकार दूसरी तरफ मुंह कर ले तो माल्या की तरह देश से भाग जाओ।" वहीं, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह धोखाधड़ी तब शुरू हुई जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कभी नीरव मोदी से दावोस में विश्व आर्थिक मंच के सम्मेलन में बात नहीं की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन