न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटकः आज से हुंकार भरेंगे पीएम मोदी, 5 दिन में ताबड़तोड़ करेंगे 15 बड़ी रैलियां

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरी ताकत झोंक दी है और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी रण में उतरने के बाद यह लड़ाई और भी टक्कर की होने वाली है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 May 2018 11:22:24

कर्नाटकः आज से हुंकार भरेंगे पीएम मोदी, 5 दिन में ताबड़तोड़ करेंगे 15 बड़ी रैलियां

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरी ताकत झोंक दी है और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी रण में उतरने के बाद यह लड़ाई और भी टक्कर की होने वाली है। आज (मंगलवार) 1 मई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर्नाटक के रण में उतरेंगे और लगातार 5 दिन में ताबड़तोड़ 15 बड़ी रैलियां करेंगे जिसमे आज पहले चरण में वह तीन रैलियां करेंगे। पीएम मोदी चामराजनगर जिले के सांथेमरहल्ली और बेलगावी के उडुपी और चिक्कोडी में रैलियों को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 48 विधानसभा क्षेत्रों को अपनी पहले चरण की रैलियों में कवर करेंगे। 12 मई को वोटिंग है और 15 मई को रिजल्ट आएंगे, इसलिए पीएम मोदी पर प्रचार का पूरा दामोदार है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक में डेरा डाले हुए हैं, वो मंदिर-मंदिर, मठ-मठ टहल रहे हैं, रैलियां कर रहे हैं और लोगों के बीच जा रहे हैं। अमित शाह लिंगायत समुदाय को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं। हर वो मुद्दा जिस पर कर्नाटक की जनता का दिल जीता जा सकता है, सभी पार्टियां उस पर खुलकर खेल रही हैं।

रैलियों में केंद्र के काम गिनाएंगे

पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि 1 मई से पीएम की ताबड़तोड़ रैलियों के बाद स्थिति में ज्यादा बदलाव होगा। पीएम अपनी रैलियों में केंद्र के काम गिनाएंगे, वहीं राज्य में पांच साल में कथित तौर पर 3500 किसानों की आत्महत्या का भी मामला उठाएंगे। इसके अलावा कांग्रेस के हिंदू आतंकवाद की थ्योरी को अदालत द्वारा ठुकराने की चर्चा से भी सियासत गरमाने के आसार हैं।

मैदान में 2655 उम्मीदवार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कुल 2655 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनमें 2436 पुरुष और 219 महिला उम्मीदवार हैं। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में 224 बीजेपी से, 222 कांग्रेस और 201 जेडीएस से हैं। अन्य में बसपा से 18, भाकपा से दो, माकपा से 19, राकांपा से 14, पंजीकृत गैर मान्यताप्राप्त पार्टियों से 800 और 1155 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

लिंगायत बहुल इलाकों में संघ प्रचारकों का कैंप

संघ के करीब 30 वरिष्ठ प्रचारक एक पखवाड़े से लिंगायत बहुल इलाकों में कैंप कर रहे हैं। इनकी कोशिश लिंगायत समुदाय को अलग धर्म का दर्जा संबंधी कांग्रेस के सियासी दांव को विफल करना है। संघ के प्रचारक इसे हिंदुओं को बांटने की राजनीति के तौर पर प्रचारित करने के अलावा यह भी सवाल कर रहे हैं कि यदि कांग्रेस को इस समुदाय की इतनी चिंता है तो उसने इसी समुदाय का मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा क्यों नहीं की?

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत