न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शनिवार को

गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शनिवार को होगा। प्रदेश के कुल 182 विधानसभा सीटों में से इस चरण में 89 सीटों पर 977 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Dec 2017 12:53:45

गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शनिवार को

गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शनिवार को होगा। प्रदेश के कुल 182 विधानसभा सीटों में से इस चरण में 89 सीटों पर 977 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिल रही है। गुजरात के कच्छ, सौराष्ट्र और दक्षिणी इलाके 19 जिलों के 89 विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। चुनाव प्रचार अभियान की गहमागहमी के बीच इस इलाके में कई अन्य नेताओं के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरुवार शाम अंतिम जनसभा को संबोधित किया था।

कच्छ, मोरबी, जामनगर, सुरेंद्रनगर, देवभूमि द्वारका, राजकोट, बोटाद, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, गिर, सोमनाथ, भावनगर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, नवसारी, डांग और वलसाड जिले में होने जा रहे मतदान में 977 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपने भाग्य अजमा रहे हैं।

89 सीटों में से भाजपा के पास पिछले विधानसभा में 67 सीटें और कांग्रेस के पास 16 सीटें थीं। राष्ट्रवादी कांग्रेस (राकांपा) और जनता दल (युनाइटेड) के पास क्रमश: एक-एक सीट आई थी, जबकि आजाद उम्मीदवार दो सीटों पर विजयी हुए थे।

सबसे जबरदस्त मुकाबला शनिवार को पश्चिम राजकोट में होगा, जहां से मौजूदा मुख्यमंत्री विजय रूपानी जीत कर आए थे। उनको इसबार कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरु चुनौती दे रहे हैं। वह राजकोट पूरब से मौजूदा विधायक हैं।

एक और मौजूदा काग्रेस विधायक परेश धनानी को अमरेली में पूर्व कांग्रेस नेता और वर्तमान में लाठी से भाजपा विधायक चुनौती दे रहे हैं।

सौराष्ट्र में बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां कैबिनेट मंत्री बाबूभाई बोखिरिया और कांग्रेस के अर्जुन मोधवाडिया और पूर्व वित्तमंत्री और ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल चुनाव मैदान में हैं।

कांग्रेस ने जहां अपने चुनावी घोषणापत्र से मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की, वहीं भाजपा ने शुक्रवार को संकल्प पत्र जारी किया।

शनिवार सुबह आठ बजे मतदान आरंभ होगा, और शाम पांच बजे तक चलेगा। कुल 24,689 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2,12,31,652 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदाताओं में 1,11,05,933 पुरुष 1,01,25,472 महिलाएं शामिल हैं। 247 मतदाता किन्नर (थर्ड जेंडर) हैं।

आठ सीटों पर 16 से ज्यादा उम्मीदवार हैं, जबकि जामनगर ग्रामीण सीट पर 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। झागड़िया और गणदेवी सीटों पर तीन-तीन उम्मीदवार हैं। दोनों सीटें अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। जिस भी सीट पर 16 से ज्यादा उम्मीदवार हैं, वहां दो बैलट यूनिट रखी जाएंगी।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, रूपानी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने जनसभाओं को संबोधित किया। कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रचार में मुख्य चेहरा राहुल गांधी रहे हैं।

पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) की ओर से लोगों से अपील की जा रही है वे भगवा पार्टी को वोट न करें। जाहिर है कि समिति का इशारा विपक्ष को वोट देने का संदेश देना है। गौरतलब है कि पीएएएस प्रदेश में भाजपा सरकार के विरूद्ध आंदोलन करती रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत