न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुश्किल में इमरान खान, जल्द गिर सकती है सरकार!

पाकिस्तान की बदहाल होती आर्थिक व्यवस्था की वजह से इमरान खान बूरी तरह घिरते जा रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Sep 2019 3:51:18

मुश्किल में इमरान खान, जल्द गिर सकती है सरकार!

पाकिस्तान (Pakistan) के लिए इस समय कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है या फिर यह कह सकते है कि इमरान खान (Imran Khan) के दिन अच्छे नहीं चल रहे है। एक तरफ जहां कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने को लेकर तमाम अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के हाथों करारी हार मिली है वही पाकिस्तान की जीडीपी भी दक्षिण एशिया में सबसे कम है। पाकिस्तान की बदहाल होती आर्थिक व्यवस्था की वजह से इमरान खान बूरी तरह घिरते जा रहे है। पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर का कहना है कि कश्मीर का मुद्दा इमरान खान ने इसलिए उठाया हुआ है जिससे आम जनता का ध्यान घरेलू समस्याओं से भटका सके। हामिद मीर का कहना है कि आगे आने वाले दो महीने इमरान खान के लिए अच्छे नहीं है। जहां उन्हें अपनी सरकार बचाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ सकता है।

हामिद मीर कहना है कि इमरान खान लगातार कश्मीर को लेकर पीएम मोदी के खिलाफ बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं। उनका मकसद लोगों का देश की खराब आर्थिक हालत और घरेलू समस्याओं से ध्यान भटकाने का है। मीर ने बताया कि संदिग्ध चंदे को लेकर चुनाव आयोग कभी भी इमरान की पार्टी के चुनाव को अमान्य करार दे सकता है।

हामिद मीर ने अपने लेख में लिखा कि इमरान खान की पाकिस्तान में कश्मीर सेलर के रूप में भारी आलोचना हो रही है। इतना ही नहीं वो बलूचिस्तान नेशनल पार्टी की मदद से पाकिस्तान में सरकार चला रहे हैं और अब वो पार्टी 5000 लापता लोगों की रिहाई के लिए इमरान खान पर दबाव बना रही है। इसके जवाब में इमरान 500 लोगों को भी नहीं ढूंढ पाए हैं। लापता हुए लोगों को नहीं ढूंढ पाने की वजह से बलूचिस्तान में जमियत ए उलेमा (जेयूआई) इस्लाम की सहयोगी बीएनपी इमरान सरकार से अपना समर्थन वापस ले सकती है। इस बात का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि बीएनपी के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने अक्टूबर 2019 में इमरान खान के खिलाफ मार्च निकालने की घोषणा की है और इस दौरान वो जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता नवाज शरीफ से भी मिले हैं। बीएनपी के बंद को शरीफ की पार्टी भी समर्थन दे रही है। वहीं इमरान खान के लिए दूसरी सबसे बड़ी मुसीबत पाकिस्तानी फौज का साथ छोड़ देना भी है। इमरान खान की बढ़ती मुश्किलों और देश में खराब होती छवि की वजह से अब फौजी नेतृत्व (पाकिस्तान सेना) ने भी इमरान को खुलेआम समर्थन देना बंद कर दिया है और उनसे किनारा कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत