न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JEE Main : एनटीए ने तैयार किया 4.14 लाख प्रश्नों का बैंक और साथ में बैकअप भी

एनटीए ने 4.14 लाख प्रश्नों का बैंक बनाया है। इसके अलावा 4.14 लाख बैकअप सवाल भी स्टोर किए गए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 04 Jan 2021 4:55:45

JEE Main : एनटीए ने तैयार किया 4.14 लाख प्रश्नों का बैंक और साथ में बैकअप भी

जेईई मेन साल में चार बार कराने के लिए 384 प्रश्न-पत्र तैयार किए जाएंगे। बेहद रोचक यह भी है कि इन्हें कराने के लिए एनटीए ने 4.14 लाख प्रश्नों का बैंक बनाया है। इसके अलावा 4.14 लाख बैकअप सवाल भी स्टोर किए गए हैं। इस साल से जेईई मेन 12 भाषाओं में आयोजित की जानी है। साल में चार बार एग्जाम में भाग लेने का विकल्प सभी छात्रों को भी नहीं मिलेगा। यानी जेईई मेन देने वाले सभी अभ्यर्थी चारों सत्रों में शामिल नहीं हो पाएंगे।

जेईई मेन के चारों सत्रों में शामिल होने की सुविधा सिर्फ उन स्टूडेंट्स के लिए होगी जो बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) या बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) की प्रवेश परीक्षा देंगे, लेकिन ऐसे स्टूडेंट्स जो बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीआर्क) या बैचलर ऑफ प्लानिंग (बी. प्लानंग) एंट्रेंस एग्जाम देंगे, उन्हें सिर्फ दो मौके दिए जाएंगे। जेईई मेन बीई व बीटेक के लिए फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में परीक्षाएं होंगी।

इन कोर्सेस के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स चाहें तो सभी चार सत्रों में शामिल हो सकते हैं, लेकिन बीआर्क और बी. प्लानिंग की परीक्षाएं सिर्फ दो सत्रों फरवरी व मई में होंगी। इनके लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को अब भी साल में सिर्फ दो मौके ही मिलेंगे।

एनटीए नीट परीक्षा भी साल में दो बार और ऑनलाइन मोड में कराने पर विचार कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि एनटीए ने स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर सुझाव मांगा कि क्या नीट एग्जाम अॉनलाइन मोड में हो सकती है। फिलहाल नीट साल में एक बार और पेन-पेपर मोड पर हो रही है। इस साल नीट में 13 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।

ऑनलाइन मोड के पीछे मकसद है कि बड़ी संख्या में छात्र तनाव में रहते हैं। अगर साल में दो बार आयोजित कराया जाए तो बड़ी राहत मिल सकती है। छात्र लंबे समय से नीट साल में 2 बार कराने की मांग कर रहे हैं। एनटीए नीट को ऑनलाइन और साल में 2 बार स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी मिलने पर ही करा सकता है। छात्र नीट साल में 2 बार कराने के लिए लगातार कैंपेन चला रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर