न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

NRC पर घमासान, ममता बनर्जी के बदले बोल, बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर 2005 में कही थी ये बात

असम में नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (NRC) का फाइनल ड्राफ्ट जारी होने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बीजेपी पर कड़ा हमला किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Aug 2018 11:38:50

NRC पर घमासान, ममता बनर्जी के बदले बोल, बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर 2005 में कही थी ये बात

असम के एनआरसी के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष में घमासान जारी है। असम में नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (NRC) का फाइनल ड्राफ्ट जारी होने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बीजेपी पर कड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में बीजेपी सत्ता में नहीं आने वाली है, इसलिए वह बौखलाई हुई है। हलाकि एनआरसी के मुद्दे पर विरोध करने वालीं ममता बनर्जी भले ही अभी कुछ बोल रही हों, मगर साल 2005 में बांग्लादेशी घुसपैठ पर उनके बोल कुछ और थे। इसको लेकर उन्होंने उस वक्त लोकसभा में जमकर हंगामा किया था। बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर जब उन्हें बोलने की इजाजत नहीं दी गई थी, तब उन्होंने तात्कालीन लोकसभा उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल पर कागजात को फाड़कर फेंक दिए थे।

बंगाल में घुसपैठ अब आपदा बन गया है

- 13 साल पहले यानी 2005 में जब ममता बनर्जी विपक्ष की सांसद थी, उनका मानना था कि बंगाल में घुसपैठ अब आपदा बन गया है और वोटर लिस्ट में बांग्लादेशी नागरिक भी हैं।
- अरुण जेटली ने ममता बनर्जी के उस बयान को ट्वीट किया है। इसके मुताबिक, ''4 अगस्त 2005 को ममता बनर्जी ने लोकसभा में कहा था' बंगाल में घुसपैठ आपदा बन गया है। मेरे पास बांग्लादेशी और भारतीय वोटर लिस्ट है। यह बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है। मैं यह जानना चाहती हूं कि आखिर सदन में कब इस पर चर्चा होगी?''
- बता दें कि बीते दिनों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि असम में NRC की कवायद राजनैतिक उद्देश्यों से की गई ताकि लोगों को बांटा जा सके।
- उन्होंने चेतावनी दी कि इससे देश में रक्तपात और गृह युद्ध छिड़ जाएगा। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी देश को बांटने का प्रयास कर रही है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

nrc,mamata banerjee,bangladeshi immigrants,assam,bengal

साल 2005 में बांग्लादेशी नागरिकों के मुद्दे पर ममता बनर्जी लोकसभा स्थगन प्रस्ताव लेकर आईं थीं और काफी सीरियस मैटर बताते हुए बांग्लादेशी घुसपैठियों पर चर्चा की मांग की थी, जिसे स्पीकर सोमनाथ चटर्जी ने रद्द कर दिया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने स्पीकर पर भेदभाव का इल्जाम लगाया था। वह इतनी नाराज और गुस्सा हो गयी थी, कि डिप्टी स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल के ऊपर कागज फाड़कर फेंक दी थी, और बाद में उन्होंने इस्तीफा भी दे दिया था।

हालांकि, उनके इस्तीफे को मंजूर नहीं किया गया। बाद में सोमनाथ चटर्जी ने कहा कि इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जा सका, क्योंकि यह उचित तरीके से जमा नहीं किया गया था।

अरुण जेटली के निशाने पर राहुल गाँधी

- बुधवार को केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने फेसबुक पोस्ट में राहुल की आलोचना करते हुए कहा है कि असम के एनआरसी मामले में पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने जो कहा था, कांग्रेस अध्यक्ष का रूख इसके विपरीत है।
- उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार का प्रमुख कर्त्तव्य अपनी सीमाओं की सुरक्षा करना, किसी भी अपराध को रोकना और देश के नागरिकों का जीवन सकुशल एवं सुरक्षित बनाना होता है।
- अरुण जेटली ने कहा, ‘ कांग्रेस अब भारत की संप्रभुत्ता के साथ समझौता कर रही है। राहुल गांधी और ममता बनर्जी जैसे नेताओं को यह महसूस करना चाहिए कि संप्रभुत्ता खेलने की चीज नहीं है।’
- केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट में लिखा है, ‘संप्रभुत्ता और नागरिकता भारत की आत्मा है। आयातित वोट बैंक नहीं।’ जेटली के इस पोस्ट का शीर्षक ‘राष्ट्रीय नागरिक पंजी बनाम वोट बैंक’ है।


ममता बनर्जी बांग्लादेशी घुसपैठ पर अपना रुख बदल रही हैं

- अरुण जेटली ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए कहा है कि वह बांग्लादेशी घुसपैठ पर अपना रुख बदल रही हैं।
- उन्होंने लिखा है, ‘हालांकि, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने विदेशियों को हटाने और उनके निर्वासन के लिए 1972 और 1985 में विशेष रूख अपनाया था और अब राहुल गांधी इसके विपरित रूख अपना रहे हैं और कांग्रेस पार्टी इससे पलट गयी है।’
- जेटली ने कहा, ‘इसी तरह 2005 में भाजपा की सहयोगी रह चुकीं ममता बनर्जी ने भी इस पर खास रुख अपनाया था। संघीय मोर्चे के नेता के तौर पर अब वह इसके उलट बात कर रही हैं। क्या भारत की संप्रभुत्ता ऐसे चंचल दिमाग वालों और नाजुक हाथों द्वारा तय की जाएगी।’ असम के 40 लाख लोगों के नाम एनआरसी के मसौदे में नहीं है। प्रदेश में अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए एनआरसी तैयार की जा रही है। एनआरसी का दूसरा मसौदा इस हफ्ते के शुरू में गुवाहाटी में प्रकाशित किया गया था। इस मुद्दे पर विपक्षी कांग्रेस और टीएमसी के सदस्यों ने दो दिन से राज्य सभा नहीं चलने दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल