न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रंप-किम की सिंगापुर मुलाकात - दो दुश्मन देशों के बीच शांति ला सकती है

उत्तर कोरिया और अमेरिका के शीर्ष नेताओं के बीच मंगलवार को सिंगापुर में होने वाली ऐतिहासिक मुलाकात की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Jun 2018 12:25:15

ट्रंप-किम की सिंगापुर मुलाकात - दो दुश्मन देशों के बीच शांति ला सकती है

उत्तर कोरिया और अमेरिका के शीर्ष नेताओं के बीच मंगलवार को सिंगापुर में होने वाली ऐतिहासिक मुलाकात की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दोनों देश के नेता यानी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन मुलाकात के लिए तय जगह सिंगापुर पहुंच चुके हैं। अमेरिका ने इस मुलाकात से पहले शर्त रखी थी कि उत्तर कोरिया को अपना परमाणु कार्यक्रम बंद कर होगा। लेकिन इसके बदले में उत्तर कोरिया क्या चाहता है यह अभी तक साफ नहीं हो पाया था। यह बैठक उन दो दुश्मन देशों के बीच शांति ला सकती है जो पिछले करीब 68 सालों से तकनीकी तौर पर युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं।

लेकिन अब उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी मुलाकात का एजेंडा कुछ हद तक साफ किया है। उन्होंने कहा है कि वे ट्रंप के साथ 'पूर्णतः शांति स्थापित करने वाले तरीके' पर बात करेंगे। किम ने कहा कि पूरी दुनिया इस मुलाकात की तरफ़ देख रही है। वहीं ट्रंप ने भी कहा है कि उन्हें इस मुलाकात के सकारात्मक रहने का एहसास है।

ट्रंप ने कहा लोग यह जान पाएंगे की वार्ता कैसी रही और उसमें क्या हुआ। हालांकि, इस पर यकीन करना बेहद कठिन है जो कैसे एक दूसरे के खिलाप आग उगलने वाले दोनों नेता बीतचीत को लेकर इतनी करीब सिर्फ नौ महीने के अंदर पहुंच गए।

ट्रंप ने उत्तर कोरिया के तानाशाह को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अपने भाषण में ‘लिटल रॉकेट मेन’ करार दिया था। उस वक्त किम ने ट्रंप को ‘मानसिक रूप से बीमार’ व्यक्ति बताया था। दोनों ही एक दूसरे को परमाणु युद्ध तक की धमकी दे रहे थे।

अमेरिका के साथ सामान्य संबंध स्थापित करने की संभावनाओं पर चर्चा होगी

- उत्तर कोरिया के सरकारी समाचार पत्र में प्रकाशित एक संपादकीय में इस बात के संकेत दिए गए हैं कि अमेरिका के साथ सामान्य संबंध स्थापित करने की संभावनाओं पर चर्चा होगी।
- सरकारी समाचार पत्र 'रोडोंग सिनमुन' ने अपने संपादकीय में लिखा है कि प्योंगयांग अमेरिका के साथ अपने रिश्ते सुधारने की दिशा में काम करेगा।
- संपादकीय में लिखा है, ''भले ही किसी देश के साथ हमारे रिश्ते पहले बेहद खराब रहे हों, लेकिन हमारा मानना है कि अगर वह देश हमारी स्वतंत्रता का सम्मान करता है तो हम भी उनके साथ बातचीत के जरिए सामान्य रिश्ते कायम करने पर विश्वास रखते हैं।''

यह एक बदलते हुए युग की शुरुआत है

- वहीं उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया है कि दोनों ही नेता कोरियाई प्रायद्वीप में निश्चित और लंबे वक्त तक स्थापित होने वाली शांति प्रक्रिया पर बात करेंगे, इसके साथ ही कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण और अन्य साझा मुद्दों पर भी बात होगी। इस बयान में लिखा गया है कि यह एक बदलते हुए युग की शुरुआत है।

बीबीसी के उत्तरी अमेरिका के संपादक जॉन सोपेल का कहना है कि आज हम जिस मुलाकात का इंतज़ार कर रहे हैं कि वह पारंपरिक राजनीति के रास्ते तो कभी मुमकिन नहीं हो पाती। जॉन सोपेल कहते हैं, ''हम यहां तक इसीलिए पहुंचे क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप ने पारंपरिक कूटनीतिक तरीकों को तोड़कर नए रास्ते अपनाए।''

जॉन के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा है कि उन्होंने इस मुलाकात के लिए कोई तैयारी नहीं की है। कोरियाई प्रायद्वीप का परमाणु निरस्त्रीकरण किस तरह होगा, इसके लिए किस प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। यह अभी तय नहीं हुआ है। वहीं इसके बदले में अमेरिका उत्तर कोरिया से कितने आर्थिक प्रतिबंध हटाएगा और उसकी सुरक्षा की क्या गारंटी रहेगी यह सभी विषय बेहद जटिल हैं। जॉन मानते हैं कि चाहे जो भी हो फिलहाल यह मुलाकात एक सकारात्मक कदम है।

रविवार को सिंगापुर पहुंचने के बाद दोनों ही नेता अलग-अलग होटल में ठहरे हुए हैं। एक तरफ जहां किम सिंगापुर के फाइव स्टार होटल सेंट रेजिस में ठहरे हैं तो वहीं ट्रंप उससे थोड़ी ही दूरी पर स्थित शंगरी ला होटल में हैं। दोनों नेताओं की मुलाकात सेनटोसा द्वीप के आलिशान कपेले होटल में होनी तय हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत