न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘टिंगू’ कहे जाने के सवाल पर आमिर को याद आए ये सितारे, सुपरस्टार ‘महाभारत’ के बाद नहीं होंगे रिटायर

सुपरस्टार आमिर खान (60) ने चॉकलेटी हीरो के रूप में करिअर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने तमाम तरह के रोल निभाए, जिन पर फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 12:17:52

2 News : ‘टिंगू’ कहे जाने के सवाल पर आमिर को याद आए ये सितारे, सुपरस्टार ‘महाभारत’ के बाद नहीं होंगे रिटायर

सुपरस्टार आमिर खान (60) ने चॉकलेटी हीरो के रूप में करिअर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने तमाम तरह के रोल निभाए, जिन पर फैंस ने भरपूर प्यार लुटाया। तीन दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में एक्टिव आमिर के खाते में ढेरों ब्लॉकबस्टर मूवी हैं। जल्द ही आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज होने वाली है। आमिर इसके प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं और आए दिन अलग-अलग मीडिया हाउस को इंटरव्यू दे रहे हैं। फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच आमिर ने फिल्मी थिंग्स के साथ बातचीत में अपने छोटे कद को लेकर बात की।

आमिर की हाइट 5 फुट 5 इंच है। आमिर ने जब करिअर की शुरुआत की थी तो अधिकतर हीरो उनसे ज्यादा कद वाले थे। ऐसे में वे अपनी हाइट को लेकर बहुत संकोच में थे। आमिर ने इंटरव्यू में 'सितारे जमीन पर' के ट्रेलर में उन्हें 'टिंगू' (बौना) कहे जाने के बारे में कहा कि अमिताभ बच्चन उन दिनों इंडस्ट्री में टॉप पर थे, उसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा और विनोद खन्ना जैसे मेल एक्टर्स आ गए, और ये सभी लंबे-चौड़े थे। मैं बहुत संकोच में था कि मुझ जैसे छोटी हाइट के एक्टर को कोई महत्व देगा या नहीं, लेकिन जब चीजें हुईं तो सब कुछ ठीक रहा।

कुछ वक्त के बाद मैं अपनी इनसिक्योरिटी के बारे में भूल गया। दिग्गज गीतकार व लेखक जावेद अख्तर के बयान ने मुझे असुरक्षा से ऊपर उठने में मदद की। जावेद जी ने मुझसे कहा कि अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर सिर्फ हंसी मजाक या खेलों के लिए नहीं होता है, इसकी असली ताकत तब सामने आती है जब आप मुश्किल वक्त से गुजर रहे होते हैं। अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर और खुद पर हंसना जिंदगी में शॉक अब्जॉर्बर की तरह काम करता है। यह पहली बार नहीं है जब आमिर ने अपनी हाइट के बारे में बात की।

इससे पहले नाना पाटेकर के साथ जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल में बातचीत के दौरान आमिर ने बताया कि उन्हें डर लगता था कि लोग उन्हें कम हाइट के कारण पसंद ना करें। हालांकि उन्हें एहसास हुआ कि मेहनत के आगे हाइट मायने नहीं रखती। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि कम हाइट के कारण उन्हें लोग टिंगू बुलाते थे।

aamir khan,superstar aamir khan,aamir kan height,amitabh bachchan,sitaare zameen par,aamir khan tingu,mahabharat movie,aamir retirement

आमिर खान ने कहा, कृपया मेरी पूरी बात सुनें, टुकड़ों में मत समझिए

हाल ही आमिर ने राज शमानी के पॉडकास्ट में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ के बारे में बात की थी। आमिर ने कहा था कि ये प्रोजेक्ट इतना ग्रैंड होगा कि शायद इसके बाद वो कुछ और न कर सकें। इस पर आमिर के रिटायरमेंट की चर्चा होने लगी थी। अब आमिर ने स्थिति साफ की है। आमिर ने कहा कि ‘महाभारत’ मेरी आखिरी फिल्म नहीं होगी। बात बस इतनी है कि आजकल आप कुछ भी बोलो, लोग उसका मतलब कुछ और ही निकाल लेते हैं।

पॉडकास्ट में मुझसे एक काल्पनिक सवाल पूछा गया था कि क्या कोई ऐसी फिल्म है जिसे करने के बाद इंसान को लगे कि अब और कुछ करने की जरूरत नहीं है। तब मैंने सिर्फ यह कहा था कि ‘महाभारत’ वो एक प्रोजेक्ट है जो मुझे रचनात्मक संतोष दे सकता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं इसके बाद रिटायर हो जाऊंगा। अगर लोग बातों का पूरा मतलब समझें तो ऐसे भ्रम नहीं होंगे। कृपया मेरी पूरी बात सुनें, टुकड़ों में मत समझिए। गौरतलब है कि आमिर लंबे समय से ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी