न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मौत का मोड़: MP में इंजीनियरिंग का गजब कारनामा, भोपाल में तैयार किया 90 डिग्री टर्न वाला ब्रिज

भोपाल का ऐशबाग आरओबी 10 साल बाद बनकर तैयार हुआ है, लेकिन 88 डिग्री के खतरनाक टर्न ने इसे हादसों का ज़रिया बना दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के बाद अब इस ब्रिज की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 9:53:32

मौत का मोड़: MP में इंजीनियरिंग का गजब कारनामा, भोपाल में तैयार किया 90 डिग्री टर्न वाला ब्रिज

10 साल से ज्यादा के लंबे इंतजार और जनता की उम्मीदों के बीच अब उद्घाटन को तैयार है भोपाल का बहुप्रतीक्षित ऐशबाग आरओबी। लेकिन अब यह ब्रिज चर्चाओं में है, वजह है इसका 88 डिग्री का खतरनाक टर्न, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस टर्न को इंजीनियरिंग का ‘कठिन चमत्कार’ माना जा रहा है, जिसे मध्य प्रदेश के PWD विभाग के इंजीनियरों ने डिज़ाइन किया है।

इस ब्रिज पर जैसे ही वाहन चढ़ते हैं, उन्हें लगभग 90 डिग्री पर अचानक मुड़ना पड़ता है। इससे वाहन चालकों के लिए कंट्रोल बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है और एक्सीडेंट का खतरा कई गुना बढ़ सकता है।

यह खतरनाक टर्निंग अब सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त सुर्खियों में है। इसकी तस्वीर वायरल होते ही केरल कांग्रेस ने इसे ट्वीट कर दिया और सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। मामला तूल पकड़ने के बाद, पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने जानकारी दी कि एनएचएआई की विशेषज्ञ टीम इस ब्रिज की जाँच करेगी और सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक सुधार के उपाय किए जाएंगे।

ब्रिज की टर्निंग बन सकती है एक्सीडेंट जोन

दरअसल, यह टर्निंग भविष्य में एक गंभीर एक्सीडेंट जोन बन सकती है। इस ब्रिज पर जैसे ही वाहन पहुंचते हैं, उन्हें लगभग 90 डिग्री पर मुड़ना पड़ता है। इस तीव्र एंगल पर मोड़ने की कोशिश में वाहन ब्रिज की दीवार से टकरा सकते हैं या सामने से आने वाली गाड़ियों से भिड़ सकते हैं। ऐसे में पीडब्ल्यूडी मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि डामरीकरण के दौरान इस ब्रिज को सुपर एलिवेशन डिज़ाइन के तहत बनाया जाए, जिसमें बाहरी किनारा भीतरी किनारे से ऊँचा होता है। इससे मुड़ते समय वाहन को बैलेंस मिलेगा और दुर्घटनाओं की संभावना घटेगी।

निर्माण के समय भी जताई गई थी आपत्ति

जानकारी के अनुसार, ब्रिज के निर्माण के दौरान रेलवे विभाग ने इस 90 डिग्री की टर्निंग पर आपत्ति जताई थी। लेकिन पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने यह कहकर टाल दिया कि स्थान की कमी के कारण और कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है। विभाग के अफसरों का कहना है कि यह ब्रिज केवल दो कॉलोनियों को जोड़ता है, इसलिए भारी वाहन इस पर नहीं चलेंगे।

इस ब्रिज के निर्माण में कुल 18 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसकी कुल लंबाई 648 मीटर और चौड़ाई लगभग 8 मीटर है। अब देखना यह है कि जनता के लंबे इंतजार के बाद तैयार हुए इस पुल का भविष्य कितना सुरक्षित और सुविधाजनक बन पाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?