न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

70 साल के गोविंद नामदेव ने तोड़ी 40 साल छोटी शिवांगी के साथ अफेयर पर चुप्पी, फोटो वायरल होने के बाद लगी थीं अटकलें

गोविंद नामदेव (70) कई सालों से मनोरंजन जगत में एक्टिव हैं। उन्होंने फिल्मों में विभिन्न किरदारों से लोगों का दिल जीता है। खास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 11:23:21

70 साल के गोविंद नामदेव ने तोड़ी 40 साल छोटी शिवांगी के साथ अफेयर पर चुप्पी, फोटो वायरल होने के बाद लगी थीं अटकलें

गोविंद नामदेव (70) कई सालों से मनोरंजन जगत में एक्टिव हैं। उन्होंने फिल्मों में विभिन्न किरदारों से लोगों का दिल जीता है। खास तौर से खलनायक के रूप में उन्हें खूब सराहा गया। कुछ समय पहले गोविंद की 40 साल छोटी एक्ट्रेस शिवांगी वर्मा संग अफेयर की अफवाहें फैल गई थीं। दोनों की एक साथ तस्वीर वायरल हुई थी। इसके साथ शिवांगी ने रोमांटिक कैप्शन दिया था। अब गोविंद ने इस पर चुप्पी तोड़ सच बताया है। ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में गोविंद ने खुलासा किया कि वायरल फोटो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गौरीशंकर गोहरगंज वाले’ के लिए एक पब्लिसिटी स्टंट का हिस्सा थी।

गोविंद ने कहा कि जब फिल्म तैयार की जा रही थी, तो हमने निर्देशक, निर्माता और शिवांगी के साथ एक स्ट्रॉन्ग पब्लिसिटी स्ट्रैटजी की प्लानिंग के बारे में चर्चा की थी। मैं सहमत था कि ये जरूरी था। हमने पहले ही कई सीन की शूटिंग कर ली थी, साथ में सुबह की एक्सरसाइज की थी और कुछ अच्छी तस्वीरें क्लिक की थीं। शिवांगी ने जोर देकर कहा कि हमें रोमांटिक जोड़ी बनानी चाहिए, तस्वीरों में एक खास केमिस्ट्री होनी चाहिए। मैं रेडी था, लेकिन मैंने यह भी पूछा कि उसके दिमाग में किस तरह का कंटेंट है।

उसने कहा, 'बहुत कुछ है। कंटेंट सबसे ज्यादा मायने रखता है।’ मैंने सोचा, ठीक है, चलो करते हैं। लेकिन फिर, मुझे बताए बिना, उसने आगे बढ़कर फिल्म को एक खास तरीके से टैग कर दिया। शिवांगी ने इसे कैप्शन दिया, ‘प्यार की कोई उम्र नहीं होती, कोई सीमा नहीं होती।’ यहीं से गलतफहमी शुरू हुई। लोगों ने हमारे बारे में अटकलें लगानी शुरू कर दीं, और सच कहूं, तो मुझे यह पसंद नहीं आया। इसलिए मैंने उससे बात करना बंद कर दिया था। मैं बेवजह के ड्रामे में शामिल नहीं होना चाहता था।

govind namdev,actor govind namdev,shivangi verma,actress shivangi verma,govind shivangi,govind shivangi affair rumors,govind shivangi photo

गोविंद नामदेव ने कहा, लोगों को मेरे लिए दुख होने लगा था…

गोविंद ने आगे कहा कि अफवाहें फैल गई थीं कि इन सबसे मेरे घर पर टेंशन हो गई है और मैं और मेरी पत्नी अलग रहने के बारे में सोच रहे हैं। मैंने तब कोई रिएक्शन नहीं दी और अब भी नहीं करता। हर कोई सच्चाई देख सकता है। अगर कोई मना करता है, तो यह मेरी समस्या नहीं है। मैं यहां किसी को कुछ साबित करने नहीं आया हूं। पहली मिसलिड़िंग पोस्ट देखने के बाद मुझे सिचुएशन को क्लेरिफाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा। लोगों को मेरे लिए दुख होने लगा था, न केवल दर्शक, बल्कि करीबी दोस्त और परिवार भी।

इसलिए हां, एक सम्मानित अभिनेता के रूप में, मुझे बोलने की जिम्मेदारी महसूस हुई। इसलिए मैंने शुरुआत में दो पोस्ट शेयर की थीं बस रिकॉर्ड को सीधा करने के लिए। बता दें कि गोविंद नामदेव की शादी सुधा नामदेव से हुई है। काम के मोर्चे पर गोविंद ने साल 1992 की फिल्म ‘शोला और शबनम’ में एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी के रूप में अपने अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद वे ‘सत्या’, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘वांटेड’, ‘जॉनी गद्दार’, ‘विरासत’, ‘पुकार’, सरफरोश, ‘ओएमजी - ओह माय गॉड!’ सहित कई फिल्मों में नजर आए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी