न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : अब घर बैठे हो सकेगी कोरोना की जांच, जल्द जारी किया जाएगा हेल्पलाइन नंबर

बैजल द्वारा नई रणनीति बनाने पर जोर दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Sep 2020 1:38:19

दिल्ली : अब घर बैठे हो सकेगी कोरोना की जांच, जल्द जारी किया जाएगा हेल्पलाइन नंबर

रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा कोरोना देश की चिंता बढ़ा रहा हैं। बीते 24 घंटों में में वायरस के रिकॉर्ड 83,883 नए मामले सामने आए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी पिछले करीब दो महीने में कोविड-19 के एक दिन में सबसे ज्यादा 2,509 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,79,569 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 4,481 तक पहुंच गई है।

ऐसे में उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा कहा गया कि बदले हुए हालात में टेस्टिंग, ट्रेसिंग तथा ट्रीटमेंट की सुविधा को और ज्यादा मजबूत करना बेहद जरूरी है। इसके लिए बैजल द्वारा नई रणनीति बनाने पर जोर दिया गया। इसी के तहत अब उन्होंने अधिकारियों को परीक्षण क्षमता को बढ़ाने का निर्देश दिया। इनमें मांग पर जांच (टेस्टिंग ऑन डिमांड), राष्ट्रीय राजधानी के सीमा के इलाकों और बड़े निर्माण स्थलों पर जांच करना शामिल है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में तय हुआ कि राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों में टेस्टिंग, ट्रेसिंग तथा ट्रीटमेंट की सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।

news,latest news,corona news,coronavirus,corona in delhi,strategy to stop corona,delhi governer anil baijal

सूत्रों के अनुसार टेस्टिंग ऑन डिमांड की सुविधा और एक हेल्पलाइन नंबर जल्द जारी किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर कॉल करके टेस्ट की बुकिंग कर अपने घर पर जांच की सुविधा का लाभ ले सकेगा। पहले चरण में टेस्टिंग ऑन डिमांड सुविधा का लाभ बुजुर्गों, महिलाओं तथा बच्चों को दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में राज्यपाल ने अधिकारियों को औपचारिकताएं पूरी करने और और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने के लिए कहा। वहीं इस हेल्पलाइन नंबर के जरिये लोग नजदीकी जांच केंद्र में भी टेस्ट के लिए बुकिंग करवा सकेंगे।

इन लोगों को एक तय टाइम दिया जाएगा ताकि इन्हें लाइन में न लगना पड़े। पिछले दिनों में राजधानी में अचानक कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है और अधिकारियों का मानना है कि संक्रमण को केवल अधिक जांच तथा स्रोत का पता लगाने की रणनीति से काबू किया जा सकता है।

उपराज्यपाल ने बैठक के दौरान दिल्ली की सीमाओं पर जांच सुविधा स्थापित करने का भी निर्देश दिया ताकि संक्रमण के लक्षण वाले लोगों की जांच की जा सके। राजधानी आने वाले सभी प्रवासी मजदूरों को अपनी कोरोना जांच करवाना अनिवार्य होगा। जो एनसीआर से दिल्ली में काम करने आते हैं अगर वो चाहें तो अपनी जांच करवा सकते हैं। इसके अलावा अंतरराज्यीय बस अड्डों पर जांच की सुविधा दी जाएगी जहां प्रवासी मजदूर अपनी जांच करवा सकेंगे।

उपराज्यपाल ने बाद में एक ट्वीट में कहा कि बदले हुए हालात में टेस्टिंग, ट्रेसिंग तथा ट्रीटमेंट की सुविधा को और ज्यादा मजबूत करना बेहद जरूरी है। इस दौरान हॉट स्पॉट, कंटेंमेंट जोन तथा ग्रामीण क्षेत्रों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। पिछले सप्ताह ही दिल्ली सरकार ने घोषणा की थी कि प्रतिदिन 20 हजार से बढ़ाकर 40 हजार लोगों की कोरोना जांच की जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान
1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान
Dhamaal 4 BO Day 4: संडे को अजय देवगन की 'धमाल 4' का धमाका, 65 करोड़ के साथ बनी साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
Dhamaal 4 BO Day 4: संडे को अजय देवगन की 'धमाल 4' का धमाका, 65 करोड़ के साथ बनी साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल