न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल के प्रधानमंत्री बनने की इच्छा पर शरद पवार ने सुनाई मराठी कहावत, कहा - जब बाजार में तुअर दाल बिकने आती है...

अगले साल होने वाले आम चुनावों में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जाहिर कर चुके पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बड़ा झटका दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 May 2018 8:19:10

राहुल के प्रधानमंत्री बनने की इच्छा पर शरद पवार ने सुनाई मराठी कहावत, कहा - जब बाजार में तुअर दाल बिकने आती है...

अगले साल होने वाले आम चुनावों में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जाहिर कर चुके पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बड़ा झटका दिया है। शरद पवार ने कहा कि वक्त आने पर पता चलेगा कि किसमें कितना दम है। शरद पवार से जब पूछा गया कि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के सपने पर उनकी क्या राय है तो उन्होंने कहा कि अभी यह कहना सही नहीं, किसकी कितनी सीट आएंगी। यह तो अभी कोई पक्के तौर पर नहीं बोल सकता है। हालांकि उन्होने स्वीकार किया कि कांग्रेस कई राज्यों में है। मध्य प्रदेश, राजस्थान में वह मुख्य विपक्षी पार्टी है। पंजाब में काग्रेस की सरकार है। वहीं महाराष्ट्र में हमारे साथ है। ऐसे ही कई राज्यों में गैर-कांग्रेसी दलों की ताकत है, जैसे बंगाल में ममता, ओडिशा में बीजू जनता दल आदि इसको सबको समझना होगा।

राहुल के सपने पर सुनाई मराठी कहावत

राहुल के सपने को लेकर पवार ने एक मराठी कहावत भी सुनाई, 'जब बाजार में तुअर दाल बिकने आती है तो हर दाना कहता है हम तुमसे भारी... लेकिन कीमत का पता तो बिकने पर ही चलता है।

दरअसल, तुअर की दाल एक ऐसी इकलौती दाल है, जिसकी अलग-अलग किस्मों की कीमत भी अलग होती है। बाकी सारी दालों की कीमत एक जैसी होती है। पवार कृषि मंत्री रह चुके हैं और कृषि के अच्छे जानकार हैं। इसलिए ऐसी बात कह भी दी और ऐसी कही कि कांग्रेसी नेता समझ नहीं पा रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण खुलकर बोल रहे हैं कि राहुल गांधी ही हमारे प्रधानमंत्री हैं और अगर बहुमत आया तो जरूर चाहेंगे कि राहुल प्रधानमंत्री बनें।

राहुल के दांव से पवार थोड़ा सकते में आ गए हैं। पवार का गणित कहता है कि अगर 2019 में गठबंधन की सरकार बनी तो कांग्रेस के समर्थन से वह पीएम की कुर्सी पर दावेदारी जता सकते हैं, लेकिन राहुल गांधी ने अपने पत्ते खोलकर अभी से उनका खेल बिगाड़ दिया है, इसलिये शरद पवार चुप नहीं बैठ सकते हैं।

ncp leader,sharad pawar,rahul gandhi,prime minister,congress

पीएम ने सुनाई बाल्टी-टैंकर की कहानी

पीएम मोदी ने कहा कि राहुल गांव के दबंग की तरह व्यवहार कर रहे हैं। जिस तरह गांव में सभी लोग पानी भरने के लिए लाइन में खड़े होते हैं और एक दबंग आकर कहता है कि मैं पहले पानी भरूंगा, ठीक उसी तरह राहुल पीएम बनने के मामले में व्यवहार कर रहे हैं। वह बीच में बाल्टी रखकर खड़े हो गए हैं।

कांग्रेस 6 बीमारियों से ग्रसित है

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पीएम मोदी यहां ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। आज वे चार रैलियां कर रहे हैं। पहली रैली में बंगारपेट में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विदाई तय है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस 6 बीमारियों से ग्रसित है, जहां जाती है वहीं फैला देती है। कांग्रेस कल्चर, कम्युनलिजम, कास्टिजम, क्राइम, करप्शन, कॉन्ट्रैक्ट। ये 6 C देश को बर्बाद कर रहे है।

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश कांग्रेस को , कांग्रेस के कल्चर को, उसके कारनामों को, उसके नेताओं को, उसकी नियत को भलीभांति पहचान गया है. जैसे-जैसे लोगों को कांग्रेस के कारनामों का पता चलता है, वैसे वैसे लोग कांग्रेस की विदाई कर रहे हैं। बैंड-बाजे के साथ कांग्रेस की सभी जगहों से विदाई हो रही है। गोवा, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, असम सभी जगहों पर से कांग्रेस को हार की मुंह देखनी पड़ी। अब आप बताइये, कांग्रेस कर्नाटक में क्या होगा।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस छह बीमारियों से पीड़ित है, यह जहां जाती है, वहां यह फैला देती है। लोकतंत्र की भावना को, संविधान की मूल भावना को कांग्रेस की ये चीजें नोच रही हैं। ये हैं कांग्रेस कल्चर, सांप्रदायिकता, जातिवाद, क्राइम, भ्रष्टाचार, ठेकेदारी। ये 6 सी (C) कर्नाटक के भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन