न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी को मोदी सरकार ने संसद की इस कमेटी में किया शामिल, पहली बार सांसद बनीं नुसरत जहां और प्रज्ञा ठाकुर को सौंपी ये अहम जिम्मेदारी

17वीं लोकसभा के लिए शुक्रवार (13 सितंबर 2019) को संसद की स्थायी समितियों का गठन हो गया है। इन सभी समितियों में अध्यक्ष के साथ ही कई सदस्यों को भी चुना गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Sep 2019 9:20:19

राहुल गांधी को मोदी सरकार ने संसद की इस कमेटी में किया शामिल, पहली बार सांसद बनीं नुसरत जहां और प्रज्ञा ठाकुर को सौंपी ये अहम जिम्मेदारी

17वीं लोकसभा के लिए शुक्रवार (13 सितंबर 2019) को संसद की स्थायी समितियों का गठन हो गया है। इन सभी समितियों में अध्यक्ष के साथ ही कई सदस्यों को भी चुना गया है। इन समितियों में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से नेताओं को शामिल किया गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, अभिषेक मनु सिंघवी और शिवसेना के संजय राउत को रक्षा मामलों की समिति में शामिल किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष भाजपा सांसद जुएल ओराम होंगे।

पहली बार संसद भवन पहुंचीं भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां को अहम जिम्मेदारी दी गई है। नुसरत को जहां जल संसाधन मामलों के लिए बनी संसदीय कमेटी का सदस्य बनाया गया है। वहीं इस कमेटी की अध्यक्षता भाजपा सांसद संजय जायसवाल के हाथों में होगी। भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रेलवे पर बनी कमेटी का सदस्य बनाया गया है। फारूक अब्दुल्ला भी इस कमेटी के सदस्य हैं। वहीं इस कमेटी की अध्यक्षता भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह करेंगे।

इस बार वित्त और विदेश मंत्रालय से जुड़ी स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्षता कांग्रेस को नहीं सौंपी गई है। वित्तिय मामलों की समिति का अध्यक्ष हजारीबाग से भाजपा सांसद जयंत सिन्हा को बनाया गया है, जबकि विदेश मामलों की समिति का अध्यक्ष पीपी चौधरी को बनाया गया है। पिछली लोकसभा के दौरान इन स्टैंडिंग कमेटियों की अध्यक्षता कांग्रेस के हाथ में थी। वीरप्पा मोइली जहां वित्तीय मामलों के तो शशि थरूर विदेश मामलों पर बनी स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष थे। इस बार इन दोनों अहम कमेटियों की कमान भाजपा सांसदों को सौंपी गई है।

रक्षा मामलों की समिति का अध्यक्ष ओडिशा के सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से सांसद जुएल ओरांव को बनाया गया है। राहुल गांधी को इस समिति का सदस्य बनाया गया है। ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म और कल्चर कमेटी का अध्यक्ष भाजपा के राज्यसभा सांसद टीजी वेंकटेश को बनाया गया है। सामाजिक न्याय पर गठित संसदीय मामलों की कमेटी का चेयरमैन सांसद रमा देवी को बनाया गया है।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश को विज्ञान, तकनीकी, पर्यावरण और वन मामलों की समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वाणिज्य मामलों की कमेटी का अध्यक्ष वी विजयसाय रेड्डी को बनाया गया है। डॉ सत्य नारायण जटिया को मानव संसाधन विकास मामलों की समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ केशव राव को उद्योग मामलों की समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत