न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई : जुमे की नमाज़ नहीं पढ़ने पर रिश्तेदारों ने करी 15 साल की नाबालिग़ लड़की की हत्‍या

मुंबई के अंटॉप हिल इलाके की एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जुमे के दिन नमाज़ नहीं पढने पर रिश्तेदारों ने एक 15 साल की नाबालिग बच्ची को मार दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 May 2018 8:52:31

मुंबई : जुमे की नमाज़ नहीं पढ़ने पर रिश्तेदारों ने करी 15 साल की नाबालिग़ लड़की की हत्‍या

मुंबई के अंटॉप हिल इलाके की एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जुमे के दिन नमाज़ नहीं पढने पर रिश्तेदारों ने एक 15 साल की नाबालिग बच्ची को मार दिया। रिश्तेदारों की बार-बार नसीहत के बाद भी जब भांजी ने जुमे की नमाज़ अदा नहीं की तो गुस्से में आकर पीड़ित की मामी ने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी ह्त्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के तीन रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया है।

अपराध छुपाने के लिए झूठा बयान

- हत्‍या के बाद रिश्तेदारों ने अपराध छुपाने के लिए झूठा बयान दिया कि पीड़ित की मौत बाथरूम में फिसलने से हुई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने रिश्तेदारों का झूठ पकड़ लिया।

- वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक सुदर्शन पैठणकर ने बताया कि बच्‍ची के नमाज नहीं पढ़ने पर उसके रिश्‍तेदार गुस्‍से में आ गए और अपराध को अंजाम दिया।

पिता सदमे में

- पिता की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने और छोटी उम्र में ही मां के मौत के कारण पीड़ित बचपन से ही रिश्तेदारों के घर में रहती थी।

- वारदात की खबर सुनने के बाद से ही पिता सदमे में हैं और पछता रहे हैं कि अपनी बेटी को रिश्तेदारों के पास क्यों छोड़ा।

- मृतक लड़की के पिता का कहना है कि वो लोग कौन होते हैं मारने वाले? उसका बाबा अभी ज़िंदा था अगर नमाज़ नहीं पढ़ती तो मेरे पास भेज देते और बोलते की अपनी बेटी को नमाज़ पढ़ना सीखा लो, लेकिन वो लोग ऐसे किस्म के लोग है कि उनके पास जाना मतलब मार खा के वापस आना।

मुसलमानों के लिए क्यों ख़ास है जुमे की नमाज़

- मुसलमान होने की बुनियाद ही ये है कि कोई शख़्स अल्लाह को मानता हो और नमाज़ पढ़ता हो।

- इस्लाम में पांचों वक़्त की नमाज़ पढ़ना ज़रूरी है और इसको बिलकुल भी छोड़ा नहीं जा सकता है।

- सफ़र में भी एक मुसलमान को नमाज़ पढ़ना ज़रूरी होता है लेकिन इस दौरान नमाज़ पढ़ने की प्रक्रिया छोटी कर दी जाती है।

- मसलन की सामान्य तौर पर नमाज़ पढ़ने के लिए जितना समय लगता है, सफ़र में वह आधा हो जाता है।

- नमाज़ पढ़ने के लिए किसी शख़्स का पाक (शरीर से लेकर कपड़े तक पर गंदगी न हो) होना ज़रूरी है। साथ ही जिस जगह पर वह नमाज़ पढ़े वो भी पाक हो।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता