न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली समेत 9 शहरों में आज से शुरू हुई मेट्रो, इन चीजों का रखें ध्यान

कोरोना की वजह से देश में पिछले पांच महीनों से बंद मेट्रो सर्विस आज सोमवार से शुरू हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Sep 2020 9:08:12

दिल्ली समेत 9 शहरों में आज से शुरू हुई मेट्रो, इन चीजों का रखें ध्यान

कोरोना की वजह से देश में पिछले पांच महीनों से बंद मेट्रो सर्विस आज सोमवार से शुरू हो गई है। दिल्ली, नोएडा, चेन्नई, बेंगलुरु, कोच्चि, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ और अहमदाबाद के लोग अब फिर से मेट्रो की सवारी कर पाएंगे। कोलकाता में 8 सितंबर से सर्विस शुरू होगी। कोरोना की वजह से 25 मार्च को पूरे देश में मेट्रो सर्विस बंद कर दी गई थी।

दिल्ली में 169 दिनों बाद एक बार फिर से मेट्रो सेवा की शुरुआत हो गई। हालांकि फिलहाल यह शुरुआत केवल येलो लाइन (समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर) पर हो रही है। सुबह 7 बजे हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली के लिए मेट्रो रवाना हुई। यलो लाइन समयपुर बादली को हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है। मेट्रो के सफर में यात्रियों को मास्क पहनने जैसी कई शर्तें माननी होंगी।

आज से 49 किलोमीटर के येलो लाइन पर मेट्रो रेल चलाई जा रही है। इस रूट पर कुल 37 स्टेशन हैं, जिसमें 20 स्टेशन अंडरग्राउंड है, जबकि 17 एलवेटिड यानी की ऊंचाई पर है। इस रूट पर मेट्रो रेल सुबह सात से ग्यारह बजे तक और शाम को चार से आठ बजे तक के लिए ऑपरेशनल होगा। यानी 4 घंटे सुबह और 4 घंटे शाम। पांच दिनों के बाद यानी 12 सितंबर से बाकी रूट पर भी सभी सुरक्षा मानकों का ख्याल रखते हुए मेट्रो सेवा ऑपरेशनल होगी। मेट्रो स्टेशन पर सुव्यवस्था और सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए केवल एक या दो एंट्री और एग्जिट गेट ही खोले गए हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) इसके लिए पिछले सात दिनों से तैयारी कर रहा था। रविवार को कोच की साफ-सफाई के साथ सैनिटाइजेशन किया गया। डीएमआरसी ने बताया कि मेट्रो स्टेशनों में किसी को भी बगैर मास्क के एंट्री नहीं दी जाएगी। अगर कोई मास्क लाना भूल गया है, तो स्टेशन पर पैसे देकर मास्क ले सकता है। इसके अलावा, अगर कोई बीमार है या संक्रमण के हल्के लक्षण हैं, तो उसे एंट्री नहीं मिलेगी। डीएमआरसी ने लोगों से जरूरी होने पर ही सफर करने और यात्रा के दौरान कम बातचीत करने की अपील की है।

दिल्ली के अलावा चेन्नई में भी मेट्रो सेवा की शुरुआत हो गई है। कोरोना के कारण पांच महीने से मेट्रो सेवा बंद थी। आज फिर से मेट्रो के ट्रैक पर लौटने के कारण यात्री खुश हैं। चेन्नई में सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक मेट्रो चलेगी। चेन्नई मेट्रो की ओर से 60% यात्रियों को सिंगल टोकन सर्विस की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की सलाह दी गई है।

जयपुर मेट्रो के एक कोच में 50 से ज्यादा लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी। रात 10 बजे आखिरी ट्रेन चलेगी। सफर के दौरान यात्री रेड क्रॉस लगी सीट पर नहीं बैठ सकेंगे। एसी का तापमान 24 से 28 डिग्री के बीच ही रखा जाएगा। लिफ्ट की बजाय सीढ़ी का यूज करना होगा।

चेन्नई में एक कोच में 7 सीटर बेंच पर 3 लोग बैठ सकेंगे

चेन्नई में मेट्रो ट्रेन के एक कोच में 7 सीटर बेंच पर केवल तीन लोगों को बैठने की अनुमति होगी। एक बार में केवल 4 लोग ही एस्क्लेटर यूज कर पाएंगे। मेट्रो स्टेशन में एंट्री से पहले सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए एक हजार से ज्यादा वॉलेंटियर्स तैनात किए गए हैं। पीक टाइम पर हर 10 मिनट में और नॉन पीक टाइम में हर 15 मिनट में मेट्रो ट्रेन चलेगी। चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड ने फुट ऑपरेटेड लिफ्ट की व्यवस्था की है। इससे एलिवेटर बटन को नहीं दबाना पड़ेगा।

बेंगलुरु में ट्रेनें 5 मिनट के गैप से चलेंगी

बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मुताबिक, मेट्रो ट्रेन सुबह 8 बजे से 11 बजे और फिर शाम 4।30 बजे से 7।30 बजे तक चलेंगी। ट्रेनें पांच मिनट के गैप पर चलेंगी। इसके अलावा, 11 सितंबर से सभी लाइनों पर मेट्रो रेल सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी।

कोलकाता में 8 सितंबर से शुरू होगी मेट्रो

कोलकाता में 8 सितंबर से अलग-अलग फेज में मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। टोकन की व्यवस्था नहीं होगी। पहले से जिनके पास स्मार्ट कार्ड होंगे, वही यात्रा कर सकेंगे। नया स्मार्ट कार्ड फिलहाल जारी नहीं किया जाएगा। स्मार्ट कार्ड को ऑनलाइन रिचार्ज कराया जा सकेगा। जो ऑनलाइन नहीं कर पाते हैं, वो काउंटर पर रिचार्ज करवा सकेंगे।

बता दे, अनलॉक-4 में केंद्र सरकार ने 7 सितंबर से फेज वाइज मेट्रो शुरू करने का ऐलान किया था। इसके बाद 2 सितंबर को मेट्रो के लिए गाइडलाइंस जारी की गईंं। इसके तहत, यात्रियों को फेस मास्क पहनने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना है। सिर्फ स्मार्ट कार्ड से ही यात्रा कर सकेंगे। कैशलेस ट्रांजैक्शन होगा। इसके लिए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की परमिशन होगी। कंटेनमेंट जोन में आने वाले मेट्रो स्टेशन फिलहाल बंद ही रहेंगे।

इन चीजों का ध्यान रखें

- कम सामान के साथ यात्रा करें।
- यात्री हैंड सैनिटाइजर की 30 एमएम की पॉकेट साइज बॉटल ही रख सकेंगे।
- पीक आवर्स में भीड़ से बचने के लिए ऑफिस टाइम को एडजस्ट करें। कोशिश करें कि पीक आवर्स से पहले ऑफिस के लिए निकलें और लौटें।
- दिल्ली के 45 स्टेशनों पर ऑटो थर्मल के साथ हैंड सैनिटाइजेशन मशीनों का इंतजाम किया गया है। बाकी मेट्रो स्टेशन पर ऑटो सैनिटाइजर डिस्पेंसर्स लगे हैं। इसके अलावा थर्मल स्क्रीनिंग मैनुअली की जाएगी।

कोरोना मरीजों का आंकड़ा 42 लाख के पार

आपको बता दे, देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 42 लाख के पार हो चुका है। अब तक 42 लाख 2 हजार 562 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 91 हजार 723 नए मरीज बढ़े। ये एक दिन में मिले मरीजों की संख्या में सबसे ज्यादा है। इसके पहले शनिवार 5 अगस्त को 90 हजार 600 मरीज मिले थे। राहत की बात है कि देश में संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की संख्या भी 32 लाख से ज्यादा हो चुकी है। अब तक 32 लाख 46 हजार 485 लोग ठीक हो चुके हैं। रविवार को 68 हजार 812 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। 8 लाख 81 हजार 691 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 71 हजार 687 मरीजों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान
1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान
Dhamaal 4 BO Day 4: संडे को अजय देवगन की 'धमाल 4' का धमाका, 65 करोड़ के साथ बनी साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
Dhamaal 4 BO Day 4: संडे को अजय देवगन की 'धमाल 4' का धमाका, 65 करोड़ के साथ बनी साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल