Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह परिवार ने किया अंतिम संस्कार, शाम को जिंदा वापस लौटा शख्स, जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के श्योपुर से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स का परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया लेकिन वह जिंदा होकर लौट आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Dec 2020 5:50:35

सुबह परिवार ने किया अंतिम संस्कार, शाम को जिंदा वापस लौटा शख्स, जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के श्योपुर से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स का परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया लेकिन वह जिंदा होकर लौट आया है। जिसे देख पुलिस और परिवारवालों के होश उड़ गए। जब पूरा मामला खुला तो हर कोई हैरान रह गया।

यह मामला बड़ौदा के माताजी मौहल्ले का है। गुरुवार की शाम 7 बजे शहर के पुल दरवाजा श्मशान घाट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला था। पुलिस ने मृतक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी ताकि उसकी शिनाख्त हो सके। वायरल तस्वीर को देखकर शुक्रवार की सुबह बड़ौदा के बंटी शर्मा ने मृतक को 4-5 दिन से गायब अपना भाई दिलीप शुक्ला बताया। बंटी शर्मा ने बताया कि दिलीप मानसिक रूप से कमजोर है। आजतक की खबर के अनुसार इसके बाद बंटी शर्मा ने शव के पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने भी पंचनामा सहित अन्य कागजी कार्रवाई पूरी कर ली।
दिलीप शुक्ला को मृत समझकर उसके परिजनों ने शुक्रवार सुबह को उसका विधिवत अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन रात 8 बजे दिलीप घर लौट आया। अंत्येष्टि के बाद अपने भाई को जिंदा देखकर घर में पसरा मातम खुशी में बदल गया लेकिन अज्ञात शख्स की शिनाख्त कर उसका अंतिम संस्कार कर परिवार के सभी सदस्य अब पुलिस कार्रवाई के डर से कैमरे के सामने आने में कतरा रहे हैं। दिलीप के परिजनों का कहना है कि फोटो और हुलिया के आधार पर शिनाख्त करने में गलती हो गई है। वहीं, पुलिस अपनी कार्रवाई को जायज बता रही है। साथ ही अज्ञात शव की तस्वीर के सहारे उसकी नए सिरे से पहचान करने की जुगत में लग गई। फिलहाल अज्ञात शख्स के परिजन उसकी पहचान करने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था वह भेला भीम लत गांव का रामकुमार आदिवासी था। उसके परिजन शुक्रवार शाम सिटी कोतवाली पहुंचेंगे। पुलिस के मुताबिक, अब उन्हें अस्थियां दिलवाई जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका