न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बंद हो चुकी LIC पॉलिसी को चालू करने का आखिरी मौका, 15 अक्टूबर से पहले करे ये काम!

गर आसान शब्दों में समझें तो जान लीजिए कि आपके पास अपनी पॉलिसी को फिर से शुरू कर डूबा हुआ पैसा वापस पाने का आखिरी मौका है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Oct 2018 7:36:23

बंद हो चुकी LIC पॉलिसी को चालू करने का आखिरी मौका, 15 अक्टूबर से पहले करे ये काम!

भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) अपने ग्राहकों को बंद हो चुकी पॉलिसी को एक बार फिर से चालू करने का सुनहरा मौका दे रही है। जिन पॉलिसी धारकों ने किसी मजबूरी के चलते पॉलिसी का प्रीमियम नहीं भर पाए थे उन धारकों को इस फैसले से बड़ा फायदा होने वाला है। अगर आसान शब्दों में समझें तो जान लीजिए कि आपके पास अपनी पॉलिसी को फिर से शुरू कर डूबा हुआ पैसा वापस पाने का आखिरी मौका है। आप अपना बकाया प्रीमियम चुकाकर अपनी बंद पॉलिसी को दोबारा से शुरू कर सकते हैं। इसके लिए लेट पेमेंट में 20% की छूट मिलेगी। वहीं, हेल्थ चेकअप में कुछ राहत मिलेगी।

ऐसे करें फिर से शुरू

अगर आपकी पॉलिसी का बकाया प्रीमियम 1 लाख रुपए से कम है तो आपको लेट पेमेंट में 20% की छूट दी जाएगी, जो कि अधिकतम 1500 रुपए होगी। मतलब अगर मान लिया जाए कि आपका बकाया प्रीमियम 90000 रुपए है और लेट पेमेंट चार्ज 12000 रुपए है। ऐसे में 12000 पर अधिकतम 1500 रुपए की छूट मिलेगी।

आपको बता दें कि ऐसी योजनाओं में पॉलिसी बंद होने की तारीख को कम से कम 2 वर्ष आगे बढ़ा दिया जाता है। इसका फायदा उन्हें नहीं मिलेगा जिनकी पॉलिसी छह माह से कम या तीन साल से अधिक समय से बंद है।

क्यों बंद होती है पॉलिसी

पॉलिसी के प्रीमियम अदा करने का मोड वार्षिक, अर्ध-वार्षिक और तिमाही हो सकता है। अगर किसी कारण आप प्रीमियम नहीं दे पाएं, तो LIC की तरफ से वार्षिक और अर्ध-वार्षिक प्रीमियम के लिए न्यूनतम 30 दिन का ग्रेस पीरियड दिया जाता है। वही प्रीमिमय का भुगतान प्रति माह होने पर 15 दिन का ग्रेस पीरियड दिया जाता है। अगर पॉलिसी होल्डर प्रीमियम का भुगतान 6 माह के भीतर नहीं करता है, तो पॉलिसी बंद हो जाती है।

lic.life insurance corporation,policy

मात्र 14 रुपए खर्च कर पाएं 15 लाख का जीवन बीमा

LIC की कई पॉलिसियां ऐसी हैं जिनके बारें में अक्सर लोगों को पता नहीं होता है या फिर कम लोग इससे अवगत रहते है। आज हम आपको LIC की ऐसी पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे है जिसे स्पेशल योजनाओं के तहत रखा गया है। एलआईसी का अनमोल जीवन 2 टर्म इंश्‍योरेंस प्‍लान आपको ऐसी अवस्था में आपकी मदद करेगा। LIC की इस पॉलिसी के अंतर्गत अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु पॉलिसी अवधि के दौरान हो जाती है, तो नॉमिनी को पूरी बीमा रकम का भुगतान कर दि‍या जाएगा। हालांकि यह टर्म प्‍लान है, जिसके चलते कि‍सी तरह का मैच्‍योरि‍टी लाभ नहीं मिलता है।

क्‍या होगा प्रीमि‍यम

अगर आपकी उम्र 30 साल है और पॉलि‍सी टर्म 20 साल है तो आपका सम ऐश्योर्ड 15 लाख का होगा।

प्रीमि‍यम

सालाना: 5,345 रुपए

छमाही: 2,727 रुपए

रोज का खर्च: 14 रुपए

आपको मिलने वाले लाभ

मृत्यु लाभ: पॉलिसी अवधि के दौरान पाॅलिसी धारक की मृत्यु होने पर उसके नॉमिनी को पूरी बीमित रकम का भुगतान किया जाएगा।

मैच्योरिटी (परिपक्वता) लाभ: इस योजना के अंतर्गत कोई मैच्योरिटी लाभ नहीं मिलता।

आयकर लाभ: आपकी टैक्सेबल सैलरी से हर साल जीवन बीमा के 1,50,000 रुपए तक के प्रीमियम भुगतान पर आयकर की धारा 80C के तहत छूट दी जाती है। वहीं, नॉमिनी को मिली राशि पर भी आयकर की धारा 10 (10D) के तहत करमुक्त होती है।

इस पॉलिसी के तहत कुछ बातें है जिनकों ध्यान रखना जरुरी है

- आप प्रीमियम का भुगतान रोक देते हैं: इस योजना के तहत अगर आप प्रीमियम का भुगतान रोक देते हैं तो आपको बकाया प्रीमियम भरने के लिए 30 दिन का अतिरिक्त समय दिया जाता है। अगर आपने इसके बाद भी प्रीमियम का भुगतान नहीं किया तो आपकी पॉलिसी और उस पर मिलने वाले सभी लाभ बंद हो जाते हैं।

- आपको पॉलिसी रिवाइव करनी होती है: आप अपनी रुकी हुई पॉलिसी को रिवाइव कर सकते हैं। इसके लिए आपको अंतिम भरे हुए प्रीमियम से 2 साल के अंदर बकाया प्रीमियम का भुगतान करना होगा।

- सरेंडर करना चाहते हैं: इस योजना के तहत आप अपनी पॉलिसी सरेंडर नहीं कर सकते। ऐसे में आपको कोई सरेंडर राशि नहीं मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत