न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक चुनाव 2018: पीएम मोदी और सोनिया गांधी आज होंगे आमने सामने

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कनार्टक के विजयपुरा (बीजापुर) चुनावी रैली में हिस्सा लेने जा रही हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 May 2018 11:22:30

कर्नाटक चुनाव 2018: पीएम मोदी और सोनिया गांधी आज होंगे आमने सामने

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कनार्टक के विजयपुरा (बीजापुर) चुनावी रैली में हिस्सा लेने जा रही हैं। मोदी अपने चुनावी प्रचार अभियान के अंतिम दौर की शुरुआत सुबह 11 बजे विजयपुरा में करेंगे जबकि सोनिया गांधी एक मात्र चुनावी जनसभा को अपराह्न 4:30 बजे विजयपुरा में संबोधित करेंगी। उनकी रैली से कांग्रेस उत्साहित नजर आ रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि इस रैली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। कर्नाटक चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। सोमवार से कर्नाटक में राहुल गांधी के चुनावी अभियान का नौवां चरण शुरू हो गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कर्नाटक के कोलार जिले में साइकिल चलाकर तेल की ऊंची कीमतों की विरोध किया। इसके बाद में उन्होंने बैलगाड़ी पर चढ़कर वहां जुटे लोगों को संबोधित किया।

राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत सरकार आम आदमी से धन लेकर अपने अमीर दोस्तों को देना चाहती है। उन्होंने सरकार से लोगों को यह जवाब देने को कहा कि वह देश में पेट्रोल का दाम कम क्यों नहीं कर रही है? राहुल ने अपने प्रचार अभियान को जारी रखते हुए कोलार के मालुरू में पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ साइकिल चलाकर विरोध मार्च का नेतृत्व किया। जब राहुल साइकिल चला रहे थे तो कांग्रेस कार्यकर्ता उनके उनके पीछे दौड़ रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दुनिया भर में पेट्रोल के दाम गिर रहे हैं जबकि भारत में यह अभी तक ऊंचाई पर हैं।

उन्होंने कहा, पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम 140 डॉलर प्रति बैरल थे जो अभी 70 डालर प्रति बैरल हैं। लिहाजा सरकार करोड़ों रुपये बचा रही है। पैसा जा कहां रहा है? राहुल ने कहा, आप लोगों से यह क्यों नहीं कहते कि आप पेट्रोल एवं डीजल पर जीएसटी नहीं लगाना चाहते? आप आम आदमी से पैसे लेना चाहते हैं और इसे अपने पांच या दस उद्योगपति मित्रों को देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, आप देश में स्कूटर, ट्रक, बस एवं अन्य वाहन चलाने वालों से धन लेना चाहते हैं और इसे अपने अमीर मित्रों को देना चाहते हैं। राहुल अगले तीन दिवसीय दौरे में कोलार, बेंगलुरु ग्रामीण, चिकबालपुर, तुमकुर जिला एवं बेंगलुरु शहर में प्रचार करेंगे।

बता दें कि पिछली बार यूपी चुनाव से पहले अगस्त 2016 में वाराणसी के रोड शो के दौरान सोनिया की तबीयत बिगड़ गई थी। उस समय उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट करवाकर दिल्ली लाया गया था। इस घटना के बाद सोनिया ने खुद को चुनावी रैलियों से दूर कर लिया था।

वहीं पीएम मोदी आज कर्नाटक में 3 रैलियां करेंगे। वह विजयपुरा में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के तूफानी प्रचार से कर्नाटक विधानसभा चुनाव दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। भाजपा चुनाव को मोदी बनाम राहुल बनाने में जुटी है, तो कांग्रेस इसे सिद्धारमैया बनाम येदियुरप्पा के दायरे से बाहर नहीं निकलने देना चाहती है।

सोमवार को मैदान में उतरे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने मोदी पर जमकर निशाना साधा तो सिद्धारमैया की तारीफ करते हुए उन्हें कर्नाटक का सबसे अच्छा सीएम बताया। चुनाव को मोदी बनाम राहुल होने से बचाने के लिए कांग्रेस सोनिया गांधी को भी चुनाव प्रचार में उतार रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत