न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक चुनाव 2018: कांग्रेस ने परिवारवाद को बढ़ावा देने के लिए देश को बर्बाद कर दिया : PM मोदी

कर्नाटक के चुनावी समर में स्वयं मोर्चा संभाल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने वंश परंपरा चलाने के लिए देश को बर्बाद कर दिया और अब पार्टी परिवारवाद (नेहरू-गांधी परिवार) को बचाने के चक्कर में खुद नष्ट हो रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 May 2018 8:51:12

कर्नाटक चुनाव 2018: कांग्रेस ने परिवारवाद को बढ़ावा देने के लिए देश को बर्बाद कर दिया : PM मोदी

कर्नाटक के चुनावी समर में स्वयं मोर्चा संभाल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने वंश परंपरा चलाने के लिए देश को बर्बाद कर दिया और अब पार्टी परिवारवाद (नेहरू-गांधी परिवार) को बचाने के चक्कर में खुद नष्ट हो रही है। उन्होंने यहां एक जनसभा में कहा, "एक चीज स्पष्ट है-- कांग्रेस ने परिवारवाद को बढ़ावा देने के लिए देश को नष्ट कर दिया, और अब परिवारवाद को बचाने के चक्कर में पार्टी नष्ट हो रही है।"

मोदी ने चुनावी रैली में सिद्ध रमैया की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'ऐसा एक भी मंत्री नहीं है, जिस पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं।'

सिद्ध रमैया ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर मोदी और अमित शाह समेत कई भाजपा नेताओं को सौ करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस दिया है और कहा है कि भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा चुके बी.एस. येदियुरप्पा के लिए वोट मांगने वाले किस मुंह से भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर वोट पाने के लिए समुदायों में विभाजन की कोशिश का आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि महिला सुरक्षा पर कांग्रेस झूठ फैला रही है और कहा कि बेटी तो बेटी होती है, चाहे वह किसी भी समुदाय की हो। उन्होंने कहा, "चाहे हिंदू की बेटी, मुसलमान की बेटी हो या इसाई की बेटी हो। चाहे किसी भी समुदाय या धर्म की हो एक बेटी को आदर मिलना चाहिए कि नहीं? एक बेटी को सुरक्षा मिलनी चाहिए कि नहीं?"

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर राज्यसभा में तीन तलाक विधेयक का समर्थन नहीं करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, "मैं आश्चर्य में हूं। वोटबैंक की राजनीति पर कांग्रेस भाषण देती है, लेकिन दूसरी तरफ मुस्लिम महिलाओं को घर से निकाला जा रहा है। हम तीन तलाक विधेयक लेकर आए। लेकिन कांग्रेस ने संसद में पारित नहीं होने दिया।" विजय नगर में सोनिया गांधी की रैली के बावत उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता खुद कह रहे हैं कि अगर वह चुनाव प्रचार करेंगी तो कांग्रेस के उम्मीदवारों को अपनी जमानत बचाने का इंतजाम कर लेना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता