न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा नेता नरेश अग्रवाल के बयान पर जया बच्चन का पलटवार

बीजेपी ज्वाइन करते हुए राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल द्वारा जया बच्चन पर की गई टिप्पणी पर राजनीतिक भूचाल मचा हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Mar 2018 7:21:03

भाजपा नेता नरेश अग्रवाल के बयान पर जया बच्चन का पलटवार

बीजेपी ज्वाइन करते हुए राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल द्वारा जया बच्चन पर की गई टिप्पणी पर राजनीतिक भूचाल मचा हुआ है। हालांकि उन्होंने इस बयान पर खेद भी जता दिया है और पार्टी की तरफ से भी उनको चेतावनी दी जा चुकी है। लेकिन नरेश अग्रवाल के बयान के बाद जया बच्चन ने उनपर पलटवार किया है। जया बच्चन ने कहा कि मैं बहुत जिद्दी महिला हूं। मैं उनकी बात का कोई जवाब नहीं दूंगी। जया ने कहा कि "नरेश अग्रवाल ने फिल्मों में काम करने वाली से मेरी तुलना कर दी, उनके नाम पर हमारा टिकट काटा गया" लेकिन मैंने इसको भी बहुत उचित नहीं समझा है।

क्या यही मर्द की पहचान है

कांग्रेस की वरिष्‍ठ नेता और राज्‍यसभा सदस्‍य रेणुका चौधरी ने नरेश अग्रवाल की तीखी आलोचना की है। रेणुका ने कहा, ‘जया जी एक अचीवर हैं। अमिताभ बच्‍चन से शादी होने से पहले भी वह जया बहादुरी के नाम से प्रसिद्ध थीं। सारी पार्टी घूमते हैं नरेश अग्रवाल, फायदा देख कर दूसरी पार्टी में कूद पड़ते हैं, ये मर्द की पहचान है? वह क्‍या सोचते हैं इसका कोई मतलब नहीं है। सवाल यह है कि बीजेपी क्‍या कर रही है।'

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भी बयान पर कड़ी आपत्ति जताई

बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल की वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भी सपा के पूर्व नेता नेरश अग्रवाल के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्‍होंने कहा, ‘यह बहुत दुखद है। यदि निर्वाचित प्रतिनिधि ही इस तरह से बात करेंगे तो उनमें और सड़क छाप रोमियो में क्‍या फर्क रह जाएगा। यहां तक कि फिल्‍मों में पुरुष भी नाचते-गाते हैं तो इस तरह की बातें सिर्फ महिलाएं के लिए क्‍यों कही जाती हैं?’

राजनीति में भूचाल

उनके इस बयान से राजनीति में भूचाल खड़ा हो गया। बीजेपी ने फौरन ही खुद को इस बयान से अलग करते हुए नरेश अग्रवाल को इस तरह के विवादित बयान नहीं देने की हिदायत दी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी, रूपा गांगुली समेत बीजेपी की तमाम महिला नेताओं ने नरेश अग्रवाल के बयान को महिलाओं का अपमान बताया। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी नरेश अग्रवाल के बयान की कड़ी निंदा की है। नरेश अग्रवाल के इस बयान से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी काफी नाराज हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जया बच्चन पर की गई अभद्र टिप्पणी के लिए वह बीजेपी के नरेश अग्रवाल द्वारा दिए गए बयान की कड़ी निंदा करते हैं।

क्या कहा था नरेश अग्रवाल ने

बता दें कि सोमवार को सपा के वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल ने राज्यसभा का टिकट नहीं दिए जाने पर नाराज होते हुए सपा छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नरेश अग्रवाल को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान अपनी बात रखते हुए नरेश अग्रवाल ने जया बच्चन पर तीखा कमेंट किया था। उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी में उनकी तुलना फिल्मों में नाचने और काम करने वाले लोगों के साथ की गई। और फिल्मों में नाचने-गानी वाली के चलते उनका राज्यसभा का टिकट काट दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत