न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BJP ने 2019 लोकसभा चुनाव में कश्मीर को लेकर किए थे कुछ वादे, क्या उन्हें पूरा करने जा रही है सरकार

कश्मीर पर सरकार आज कोई बड़ा फैसला ले सकती है। वही इसके साथ जम्मू-कश्मीर में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई है। जम्मू-कश्मीर को लेकर देश में सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Aug 2019 11:33:26

BJP ने 2019 लोकसभा चुनाव में कश्मीर को लेकर किए थे कुछ वादे, क्या उन्हें पूरा करने जा रही है सरकार

कश्मीर पर सरकार आज कोई बड़ा फैसला ले सकती है। वही इसके साथ जम्मू-कश्मीर में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई है। जम्मू-कश्मीर को लेकर देश में सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज संसद में कश्मीर के हालात पर बयान देंगे। गृह मंत्री के प्रवक्ता ने बताया कि अमित शाह सुबह 11 बजे राज्यसभा में दोपहर को लोकसभा में बयान देंगे। उधर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति पर चर्चा करने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं ने बैठक की। विपक्षी दलों ने कश्मीर मुद्दे पर चर्चा के लिए संसद के दोनों सदनों को स्थगन प्रस्ताव के लिए नोटिस दिया। घाटी में स्थानीय नेताओं को नजरबंद किए जाने के साथ धारा 144 लागू कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों का पहरा है। गृह मंत्री अमित शाह कई दफा उच्चस्तरीय मीटिंग ले चुके हैं। वहीं, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति यानी सीसीएस की बैठक भी हुई। ऐसे में हर किसी के जेहन में यह सवाल उठ रहा है कि कश्मीर के मसले पर क्या मोदी सरकार कोई बड़ा फैसला लेने वाली है? यहां बता दें कि बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान जम्मू-कश्मीर के मसले पर कुछ वादे किए थे। अटकलें लग रहीं हैं कि मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में संकल्प पत्र में किए वादों को ही पूरा करने जा रही है।

बीजेपी के 2019 के संकल्प पत्र में क्या लिखा है

भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए कुल 48 पेज का संकल्प पत्र जारी किया था। इसमें पेज नंबर 14 पर 'जम्मू-कश्मीर- धारा 370' कॉलम में 35 ए के मसले पर बीजपी ने स्पष्ट लिखा है-

- हम धारा 35 ए को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा मानना है कि धारा 35 ए जम्मू-कश्मीर के गैर स्थायी निवासियों और महिलाओं के खिलाफ भेदभावपूर्ण है। यह धारा जम्मू-कश्मीर के विकास में भी बाधा है। राज्य के सभी निवासियों के लिए एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए हम सभी कदम उठाएंगे।

- हम कश्मीरी पंडितों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास करेंगे।

- हम पश्चिमी पाकिस्तान, पीओके और छंब से आए शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे।

- वहीं बीजेपी ने संकल्प पत्र में धारा 370 के मसले पर लिखा है, पिछले पांच वर्षों में हमने निर्णायक कार्रवाई और एक दृढ़ नीति के जरिए जम्मू-कश्मीर में शांति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए हैं।

राज्य के सभी क्षेत्रों के विकास में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने और राज्य के हर क्षेत्र के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हम जनसंघ के समय से आर्टिकल 370 के बारे में अपने दृष्टिकोण को दोहराते हैं।

माना जा रहा है कि अगर बीजेपी अपने संकल्प पत्र में किए वादों को पूरा करती है तो फिर धारा 35 ए हटा सकती है। इसके अलावा कश्मीरी पंडितों की घर वापसी और पश्चिमी पाकिस्तान, पीओके से आए हिंदू शरणार्थियों के पुनर्वास की सुविधा सरकार करेगी। शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने के लिए सरकार पहल कर चुकी है। इसके लिए नागरिकता संशोधन विधेयक तैयार किया गया है। इस बिल के अभी संसद से पारित होने का इंतजार है।

बता दे, राज्यसभा की आज की सभी नियमित कार्यवाही को स्थगित किया गया। सिर्फ और सिर्फ जम्मू-कश्मीर के मसले पर ही चर्चा होगी। कोई प्रश्‍न काल या जीरो ऑवर नहीं होगा। नियम 267 के तहत राज्‍यसभा के सभापति ने एक बड़े फैसले के तहत आज सदन में अन्‍य सारी कार्यवाहियां रद्द कर दी हैं। वही राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का संकल्प पेश किया है। इसके साथ ही अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन का संकल्प भी पेश किया है। अमित शाह के ऐलान के बाद विपक्ष ने सदन में काफी हंगामा किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत