न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हर पात्र व्यक्ति को समय पर मिल रही है पेंशन - डॉ. अरूण चतुर्वेदी

सरकार का प्रयास है कि हर पात्र व्यक्ति को पेंशन मिले। सरकार द्वारा पेंशन के लिए स्वीकृत बजट में भी वृद्धि की गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Feb 2018 1:55:29

हर पात्र व्यक्ति को समय पर मिल रही है पेंशन - डॉ. अरूण चतुर्वेदी

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश में सभी पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत समय पर पेंशन मिल रही है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सभी पेंशनधारियों को भामाशाह के माध्यम से सीधे बैंक खातों में पेंशन हस्तान्तरित की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पेंशन के आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है, जिसकी वजह से पेंशन स्वीकृति में गति आई है। साथ ही ऑनलाइन होने से आवेदन के मौजूदा स्टेटस का भी पता लगाया जा सकता है। जो पेंशनधारी दिव्यांग या चलने में असमर्थ हैं, उनके आवेदन पर सत्यापन कर मनीऑर्डर के द्वारा घर बैठे भी पेंशन भेजी जा रही है।

डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि सरकार द्वारा मुख्यमंत्री एकलनारी सम्मान पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन पेंशन योजना में देय पेंशन दरों में 1 जुलाई, 2017 से वृद्धि की गयी है। पेंशन दरों में वृद्धि के कारण अतिरिक्त बजट प्रावधान एवं पुनर्विनियोजन स्वीकृत कराया गया है। जिला कोषाधिकारियों को पेंशनरो की संख्या एवं उनकी मांग के आधार पर बजट प्रावधान कराया जाकर जिला कलक्टर के माध्यम से नियमित बजट आवंटन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जब सरकार द्वारा वर्ष 2013 में पेंशन के लिए मात्र 710 करोड़ का प्रावधान किया गया था, जिसे वर्तमान सरकार द्वारा बढ़ाकर 2014 में 2861 का प्रावधान किया गया। उन्होंने बताया कि 2016-17 में 3943.77 करोड़ तथा 2017-18 में पेंशन के लिए 4099 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगाए पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण व शहरी जनकल्याण शिवरों के दौरान भी पेंशन के आवेदन पत्र भरवाकर स्वीकृतियां जारी की गई थीं।

इससे पहले विधायक श्री भवानी सिंह राजावत के मूल प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्रदेश में 48,92,226 वृद्धों 4,14,721 विशेष योग्यजनों एवं 10,29,842 विधवाआें को पेंशन दी जा रही है। उन्होंने इन योजनाओं में पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों का जिलेवार संख्यात्मक विवरण सदन के पटल पर रखा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा योजनान्तर्गत 75 वर्ष से कम आयु के पेंशनरों को प्रतिमाह रुपये 500 रूपये, 75 वर्ष व अधिक आयु के पेंशनरों को प्रतिमाह रूपये 750 रूपये, 60 वर्ष से कम आयु की विधवा पेंशनर को 500 रूपये प्रतिमाह, 60 वर्ष व अधिक किन्तु 75 वर्ष से कम आयु की विधवा पेंशनर को 1000 रुपये प्रतिमाह, 75 वर्ष व अधिक आयु की विधवा पेंशनर को 1500 रुपये प्रतिमाह, किसी भी आयु के विशेष योग्यजन पेंशनर को 750 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सरकार द्वारा जिला कोषाधिकारीयो को पेंशनरों की संख्या एवं उनकी मांग के आधार पर जिला कलक्टर के माध्यम से बजट आंवटित किया जाता है। वर्ष 2014-15, 2015-16, 2016-17 एवं 2017-18 में सरकार द्वारा आवंटित बजट का जिलेवार एवं मदवार राशि का विवरण उन्होंने सदन के पटल पर रखा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन