न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2018 : KKR vs MI - मुंबई इंडियंस का तहलका, कोलकाता को 102 रनों से रौंदा

मुंबई इंडियंस ने बुधवार को ईडन गार्डंस में कोलकाता नाइट राइडर्स को चारों खाने चित्त करते हुए 102 रनों से करारी शिकस्त दी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 May 2018 12:31:59

IPL 2018 : KKR vs MI - मुंबई इंडियंस का तहलका, कोलकाता को 102 रनों से रौंदा

मुंबई इंडियंस ने बुधवार को ईडन गार्डंस में कोलकाता नाइट राइडर्स को चारों खाने चित्त करते हुए 102 रनों से करारी शिकस्त दी। ईशान की बेहतरीन पारी के कारण मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। मुंबई के गेंदबाजों ने इस विशाल लक्ष्य का बखूबी बचाव करते हुए कोलकाता को उसके घर में 18.1 ओवरों में 108 रनों पर ही ढेर कर अहम जीत हासिल की।

इस जीत के बाद मुंबई अंकतालिका में चौथे स्थान पर आ गई है। मैन ऑफ द मैच ईशान ने महज 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह मुंबई के लिए आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक है। ईशान ने 21 गेंदों की पारी में छह छक्के और पांच चौके लगाए।

वहीं गेंदबाजों ने हार्दिक-क्रूणाल पांड्या बंधुओ ने दो-दो विकेट आपस में बांटे। इन दोनों के अलावा मिशेल मैक्लेघन, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे और बेन कटिंग ने एक-एक विकेट लिया।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता ने पारी की शुरुआत के लिए सुनील नरेन और क्रिस लिन (21) की बेहद आक्रामक जोड़ी को भेजा। सुनील एक चौका मार दूसरी गेंद पर मैक्लेघन का शिकार हो गए।

रोबिन उथप्पा (14) ने लिन के साथ स्कोर को 32 तक पहुंचाया और यहीं लिन रन आउट हो गए। कोलकाता दबाव में आ चुकी थी और मुंबई ने इसका भरपूर फायदा उठाया। यहां से मेजबान टीम लगातार विकेट खोती रही। नितीश राणा ने 21 रनों की पारी खेल कुछ संघर्ष जरूर किया लेकिन दूसरे छोर से उन्हें समर्थन देने वाला कोई नहीं था।

अंत में टॉम कुरैन ने 18 और पीयूष चावला ने 11 रन बनाए लेकिन इनका यह योगदान कोलकाता को 100 के कुल स्कोर से पहले ऑल आउट होने से बचाने और हार के अंतर को कम करने के लिए ही काफी रहा।

इससे पहले, पहली पारी खेलने उतरी मुंबई को उम्मीद के मुताबिक अच्छी शुरुआत मिली। बल्ले से इस सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार ने संयम के साथ 32 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रनों की पारी खेली। दूसरे सलामी बल्लेबाज इविन लुइस ने 13 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 18 रन बनाए। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 5.4 ओवरों में 46 रन जोड़े। लुइस को लेग स्पिनर चावला ने आउट किया।

चावला ने ही 62 के कुल स्कोर पर सूर्यकुमार को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। इसके बाद ईशान और कप्तान रोहित शर्मा ने जिम्मेदारी ली। ईशान बेहद आक्रामक दिख रहे थे और कोलकाता के हर गेंदबाज पर उन्होंने बड़े और शानदार शॉट लगाए। इसी प्रयास में वह नरेन की गेंद को रोबिन उथप्पा के हाथों में खेल बैठे। कप्तान के साथ उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी में सिर्फ 18 रन ही रोहित के थे। आउट होने से पहले वह मुंबई के बड़े स्कोर की नींव रख गए थे।

ईशान के जाने के बाद रोहित ने गियर बदला। वहीं हार्दिक पांड्या ने भी दो शानदार छक्के लगाए। पांड्या ने 13 गेंदों में 19 रन बनाए। वह 177 के कुल स्कोर पर कुरैन की गेंद पर आउट हुए। एक रन बाद रोहित को प्रसिद्ध ने उथप्पा की मदद से पवेलियन भेजा।

अंत में कटिंग ने नौ गेंदों में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 24 रन बनाते हुए मुंबई को 200 के पार पहुंचाया। आखिरी ओवर चावला ने फेंका था जिसमें 22 रन आए।

कोलकाता के लिए चावला ने तीन विकेट लिए। प्रसिद्ध, कुरैन और नरेन के हिस्से एक-एक विकेट आया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत