न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : गंगापुर सिटी को इसी माह मिलेगा चम्बल से पेयजल- वसुन्धरा राजे

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के सभी हिस्सों में पेयजल और सिंचाई के लिए समुचित पानी उपलब्ध कराने के लिए कई परियोजनाओं पर काम कर रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Jun 2018 9:56:53

राजस्थान : गंगापुर सिटी को इसी माह मिलेगा चम्बल से पेयजल- वसुन्धरा राजे

गंगापुर । मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के सभी हिस्सों में पेयजल और सिंचाई के लिए समुचित पानी उपलब्ध कराने के लिए कई परियोजनाओं पर काम कर रही है। इनके माध्यम से पेयजल संकट वाले कई क्षेत्रों में पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध करा दिया गया है। वर्ष 2005 में शुरू हुई चम्बल-सवाईमाधोपुर-नादौती पेयजल परियोजना से अब गंगापुर सिटी शहर को भी जल्द पानी उपलब्ध होगा।

श्रीमती राजे ने शुक्रवार को गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के जनसंवाद के दौरान कहा कि 13 वर्ष पहले शुरू की गई इस लिफ्ट परियोजना को हमारी सरकार ने पुनर्जीवित किया है। इस पर प्रमुख शासन सचिव जल संसाधन श्री रजत कुमार मिश्र ने बताया कि परियोजना का काम तेजी से चल रहा है और मंडरायल तक चम्बल का पानी पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि 15 से 20 दिन में गंगापुर सिटी तक चम्बल का पानी पहुंच जाएगा जिससे क्षेत्र में प्रतिदिन 50 लाख लीटर अतिरिक्त पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी।

बीसलपुर-बौंली जल परियोजना का अवलोकन

मुख्यमंत्री ने बीसलपुर जल परियोजना के तहत 19 करोड़ 71 लाख रूपये की लागत से निर्मित बौंली स्थित पम्पिंग स्टेशन का शुक्रवार को अवलोकन किया। इस परियोजना में 28 मई 2017 को बौंली क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति शुरू हो गयी थी। मुख्यमंत्री का यहां पहुंचने पर ग्रामीणोंं, विशेषकर महिलाओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया और लम्बे समय से चल रही पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए आभार व्यक्त किया

श्रीमती राजे ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की गम्भीर पेयजल समस्या का समाधान करने के लिए हमने गम्भीर प्रयास किया है। इसके लिये जलदाय विभाग के अधिकारी धन्यवाद के पात्र हैं। इस दौरान सांसद श्री सुखबीर सिंह जौनापुरिया, विधायक श्री कुंजीलाल मीणा, जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री रजत मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

rajasthan,gangapur city,chambal,cm vasundhara raje

ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट से बदलेगी 13 जिलों की तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके साथ-साथ राज्य सरकार 37 हजार करोड़ रूपये की लागत वाली ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) पर भी काम कर रही है। इस परियोजना से राज्य के पूर्वी हिस्से के 13 जिलों सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, दौसा, टोंक, भरतपुर, कोटा, बूंदी, अलवर, बारां, झालावाड़, अजमेर और जयपुर में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

ईआरसीपी परियोजना के तहत पार्वती, कालीसिंध, मेज एवं चाकन सहित विभिन्न नदियों के पानी को व्यर्थ बह जाने से रोककर सिंचाई और पेयजल के उपयोग में लाया जाएगा। इस परियोजना को धौलपुर लिफ्ट एवं चम्बल लिफ्ट परियोजनाओं से भी जोड़ा जायेगा, जिससे इन जिलों में किसानों को दो फसलें लेने के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।

जयपुर डिस्कॉम का ऑनलाइन बिजली शिकायत कॉल सेंटर लॉन्च


मुख्यमंत्री ने जनसंवाद के दौरान जयपुर विद्युत वितरण कम्पनी की ओर से स्थापित ऑनलाइन उपभोक्ता सेवा केन्द्र पर फोन कॉल कर इसका शुभारंभ किया। इस कॉल सेंटर के माध्यम से जयपुर डिस्कॉम क्षेत्र के सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को लैण्डलाइन और मोबाइल फोन के जरिए विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतें दर्ज कराने की सुविधा मिलेगी। शिकायतकर्ता को फोन पर ही शिकायत नम्बर और विद्युत आपूर्ति ठीक करने आ रहे दल के वाहन की लोकेशन की जानकारी एसएमएस के माध्यम से मिलेगी। विद्युत आपूर्ति सेवा में सुधार हो जाने पर उपभोक्ता के हस्ताक्षर से ही शिकायत निस्तारित हो सकेगी। इस कॉल सेंटर पर कॉल करने के लिए डिस्कॉम की सभी डिविजन में मोबाइल और लैण्डलाइन नम्बर भी उपलब्ध कराये गये हैं।

पहली बार लगा 220 केवी क्षमता का जीएसएस

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र में घर-घर तक बिजली पहुंचाने का जितना काम पिछले साढे़ चार साल में हुआ है उतना आजादी के बाद पहले कभी नहीं हुआ। पहली बार इस क्षेत्र में 220 केवी क्षमता का जीएसएस स्थापित किया गया है। वहीं इस क्षेत्र में 33 केवी के 7 जीएसएस पिछले साढे़ चार साल में ही बने हैं तथा शीघ्र ही एक और जीएसएस स्थापित किया जायेगा। पिछले चार साल में इस क्षेत्र में 800 कृषि कनेक्शन तथा 12 हजार 302 घरेलू विद्युत कनेक्शन दिये गये।

rajasthan,gangapur city,chambal,cm vasundhara raje

तीर्थ यात्रा योजना के लिए दिया धन्यवाद

जनसंवाद के दौरान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लाभार्थियों ने वृद्धजनों के लिए शुरू की गई इस योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस योजना के कारण ही हमें जीवन में पहली बार रेल और हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा करने का अवसर मिला।

मुख्यमंत्री ने तिरूपति बालाजी, जगन्नाथपुरी और रामेश्वरम की यात्रा करने वाले रामसहाय, रामचन्द्र, सुमित्रा देवी, नारायण स्वामी से यात्रा के अनुभवों के बारे में चर्चा की। उन्होंने भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थी भगवान लाल, अमित और दिनेश से उनके इलाज और योजना से मिले लाभ के बारे में बातचीत की। उन्होेंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के लाभार्थियों राजू, कार्तिक, पायल, शिवानी और आर्या के परिजनों तथा मुख्यमंत्री राजश्री योजना की लाभार्थी कमली, आशा और भारती से भी बातचीत की।

श्रीमती राजे ने कहा कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से गंगापुर सिटी क्षेत्र में 11 हजार 700 लोगों को निशुल्क इलाज की सुविधा देकर अब तक 4 करोड़ रूपये का बीमा क्लेम जारी किया है। राजश्री योजना के माध्यम से 10 हजार बेटियों के जन्म लेने पर तीन करोड़ रूपये से अधिक की राशि वितरित की गई है।

एमजेएसए के तहत 7 करोड़ रूपये खर्च

मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय आपके द्वार अभियान में गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र में 18 हजार से अधिक प्रकरण निस्तारित किये गये हैं। क्षेत्र की 38 ग्राम पंचायतों में से 25 पंचायतों में ग्रामीण गौरव पथ बनाए गये हैं। 3 ग्राम पंचायतों में मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण किया गया है तथा शेष पंचायतों के लिए गौरव पथ प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत लगभग 355 जल संरक्षण कायोर्ं पर 7 करोड़ रूपये खर्च हुए हैं।

सभी 38 पंचायतों में अब उच्च माध्यमिक विद्यालय

श्रीमती राजे ने कहा कि गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र की सभी 38 ग्राम पंचायतों में अब सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय हैंं। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने एक आदेश से प्रदेश में बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण आवास योजना के तहत इस विधानसभा क्षेत्र में 4 हजार 100 परिवारों को तथा उज्ज्वला योजना में निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित कर 5 हजार परिवारों को लाभान्वित किया गया है।

rajasthan,gangapur city,chambal,cm vasundhara raje

नगर परिषद आयुक्त को श्मशान से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

जनसंवाद के दौरान स्थानीय लोगों ने श्मशान घाट के रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत की तो मुख्यमंत्री ने नगर परिषद आयुक्त को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामुदायिक उपयोग में आने वाले ऎसे स्थानों से जुड़ी भावना का सभी को सम्मान करना चाहिए। लोगों की शहर के सरकारी अस्पताल में ब्लड बैंक शुरू नहीं होने की मांग पर श्रीमती राजे ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जवाब-तलब किया। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से इसके लिए लाइसेंस शुक्रवार को ही जारी हो गया है। अब ब्लड बैंक संचालित करने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो जायेगी।

श्रीमती राजे ने जनसंवाद में स्थानीय व्यापारियों और प्रबुद्धजनों की मांग पर कृषि उपज मंडी समिति परिसर में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 4 करोड़ रूपये की घोषणा भी की।

77 करोड़ रूपये लागत के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को जनसंवाद से पहले गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 77 करोड़ रूपये की विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किये। उन्होंने गंगापुर सिटी में 41 करोड़ 43 लाख रूपये की लागत से निर्मित 220 केवी जीएसएस, मच्छीपुरा में 9 करोड़ 67 लाख रूपये की लागत से बने देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास भवन, लगभग 2 करोड़ रूपये की लागत से बने वजीरपुर उपखण्ड कार्यालय भवन तथा 1 करोड़ 75 लाख रूपये की लागत से वजीरपुर में ही तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया।

उन्होंने 8 करोड़ 74 लाख रूपये की लागत से पुरानी नगर पालिका भवन पर प्रस्तावित कॉमर्शियल - कम - ऑफिस भवन, 7 करोड़ 4 लाख रूपये की लागत से राज्य सड़क निधि कोष से होने वाले सड़क विकास कार्यों और 5 करोड़ 39 लाख रूपये की लागत से 15 किमी लम्बी नई सड़क योजनाओं तथा 75 लाख रूपये की लागत हिंगोटिया रोड स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया।

इससे पूर्व श्रीमती राजे ने विभिन्न योजनाओं के तहत 22 छात्राओं को स्कूटी, 5 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप, एक दिव्यांग छात्र को स्मार्ट फोन और एक दिव्यांग छात्रा को ऑडियो डिवाइस वितरित किए। उन्होंने विधवा पेंशन, पालनहार योजना, शुभशक्ति योजना, प्रधानमन्त्री आवास योजना और उज्जवला योजना आदि के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और लोगों के अभाव-अभियोग भी सुने।

जनसंवाद कार्यक्रम में सांसद श्री सुखबीर सिंह जौनपुरिया, विधायक श्री मानसिंह गुर्जर, प्रमुख सचिव जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी श्री रजत मिश्र, प्रमुख शासन सचिव खनिज श्रीमती अपर्णा अरोरा, संभागीय आयुक्त श्री सुबीर कुमार, आईजी पुलिस श्री आलोक वशिष्ठ, जिला कलक्टर श्री प्रकाश चंद पवन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, क्षेत्र के प्रबुद्धजन एवं आमजन उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल