न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

491 वर्ष के संघर्ष के बाद रामनगरी को मिला अपना खोया गौरव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य राममंदिर की आधारशिला रखेंगे तो सप्तपुरियों में श्रेष्ठ अवधपुरी का पांच सदी पुराना संताप मिट जाएगा। यह अवसर यूं ही नहीं आया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Aug 2020 11:11:53

491 वर्ष के संघर्ष के बाद रामनगरी को मिला अपना खोया गौरव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य राममंदिर की आधारशिला रखेंगे तो सप्तपुरियों में श्रेष्ठ अवधपुरी का पांच सदी पुराना संताप मिट जाएगा। यह अवसर यूं ही नहीं आया। इसके पीछे 491 वर्ष का अथक संघर्ष और अनगिनत बलिदान छिपे हैं। 21 मार्च 1528 को बाबर के आदेश पर सेनापति मीर बाकी ने राममंदिर को ध्वस्त किया और फिर यहां विवादित ढांचा खड़ा कर दिया। सनातन संस्कृति की अस्मिता को दागदार करने वाला यह ऐतिहासिक कलंक अब धुलने जा रहा है, यद्यपि इसे मिटाने की कोशिशें इसके वजूद में आने के साथ ही शुरू हो गई थीं।

मंदिर तोड़ने की घटना के बाद उसी साल भीटी रियासत के राजा महताब सिंह, हंसवर रियासत के राजा रणविजय सिंह, रानी जयराज कुंवरि, राजगुरु पं. देवीदीन पांडेय आदि के नेतृत्व में मंदिर की मुक्ति के लिए सैन्य अभियान छेड़ा गया। इस हमले ने शाही सेना को विचलित किया, लेकिन उनकी बड़ी फौज के आगे मंदिर मुक्ति का यह संग्राम सफलता की परिणति न पा सका।

ayodhya ram temple news,ayodhya ram mandir,shriram janambhoomi mandir,ayodhya news

1530 से 1556 ई. के मध्य हुमायूं एवं शेरशाह के शासनकाल में भी ऐसे 10 युद्धों का उल्लेख मिलता है। इन युद्धों का नेतृत्व हंसवर की रानी जयराज कुंवरि एवं स्वामी महेशानंद ने किया। रानी स्त्री सेना का और महेशानंद साधु सेना का नेतृत्व करते थे। इन युद्धों की प्रबलता का अंदाजा रानी और महेशानंद की वीरगति से लगाया जा सकता है।

जन्मभूमि की मुक्ति के लिए 76 युद्ध इतिहास में दर्ज हैं

जन्मभूमि की मुक्ति के लिए ऐसे 76 युद्ध इतिहास में दर्ज हैं। इनमें कुछ बार ऐसा भी हुआ, जब मंदिर के दावेदार राजाओं-लड़ाकों ने कुछ समय के लिए विवादित स्थल पर कब्जा भी जमाया, लेकिन यह स्थायी नहीं रह सका।

युगों-युगों तक अपराजेय रही अयोध्या का शाब्दिक अर्थ है, जहां युद्ध न हो या जिसे युद्ध से जीता न जा सके। ब्रह्मा के मानसपुत्र महाराज मनु ने सृष्टि के प्रारंभ में जिस अयोध्या का निर्माण किया और अथर्व वेद में जिसे अष्ट चक्र-नव द्वारों वाली अत्यंत भव्य एवं देवताओं की पुरी कहकर प्रशंसित किया गया, वह अयोध्या नाम की गरिमा के सर्वथा अनुकूल भी थी।

मनु की 64वीं पीढ़ी के भगवान राम के समय तो अयोध्या के वैभव और मानवीय आदर्श का शिखर प्रतिपादित हुआ, लेकिन उनके पूर्व के सूर्यवंशीय नरेशों के प्रताप-पराक्रम से सेवित-संरक्षित अयोध्या अपराजेय ही नहीं, युद्ध की जरूरत से ऊपर उठी हुई थी।

महाभारत युद्ध के समय भी अयोध्या में सूर्यवंशियों का शासन था। उस समय अयोध्या के राजा वृहद्बल ने महाभारत के युद्ध में कौरवों की ओर से भाग लिया और अभिमन्यु के हाथों वीरगति को प्राप्त हुए।

महाभारत युद्ध के बाद तीर्थयात्रा करते हुए अयोध्या पहुंचे भगवान कृष्ण ने नगरी का जीर्णोद्धार कराया। दो हजार वर्ष पूर्व भारतीय लोककथाओं के नायक महाराज विक्रमादित्य ने अयोध्या का नवनिर्माण कराते हुए जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर का निर्माण कराया। 21 मार्च 1528 को यही मंदिर ही तोड़ा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल