न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिल गेट्स ने कहा - पूरी दुनिया के लिए कोरोना वैक्सीन तैयार कर सकता है भारत

कोरोना वायरस की वैक्‍सीन खोजने में लगी है ऐसे में माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंउर बिल गेट्स ने कोविड-19 वैक्सीन को लेकर भारत की तरफदारी की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Jul 2020 6:54:53

बिल गेट्स ने कहा - पूरी दुनिया के लिए कोरोना वैक्सीन तैयार कर सकता है भारत

दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 1 करोड़ 36 लाख 89 हजार 855 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 79 लाख 56 हजार 981 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 86 हजार 772 की जान गई है। कोरोना वायरस के फैलने के बाद से पूरी दुनिया इस महारामारी से छुटकारा पाने की दिशा में काम कर रही है। पूरी दुनिया, कोरोना वायरस की वैक्‍सीन खोजने में लगी है ऐसे में माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंउर बिल गेट्स ने कोविड-19 वैक्सीन को लेकर भारत की तरफदारी की है।

'कोविड-19: इंडियाज वॉर अगेंस्ट द वायरस' डॉक्यूमेंट्री में बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के ट्रस्टी बिल गेट्स ने गुरुवार को कहा कि भारत की फार्मास्यूटिक इंडस्ट्री में सिर्फ अपने देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए कोविड-19 की वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) बनाने की क्षमता है। भारत में वैक्सीन को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं और भारत की फार्मा इंडस्ट्री कोरोना वैक्सीन को बनाने की दिशा महत्वूर्ण काम कर रहीं हैं।

भारत के फार्मा इंडस्ट्री की क्षमता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत के पास कई दवा और वैक्सीन कंपनियां हैं, जो पूरी दुनिया में दवाओं को सप्लाई करतीं हैं। भारत में बायो ई, भारत बायोटेक जैसी कई कंपनियां भी हैं। जो देश में कोविड-19 वैक्सीन बनाने में मदद करने की दिशा में काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा वैक्सीन का निर्माण भारत में ही होता है। सीरम इंस्टीट्यूट इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। कोलिशन फॉर एपिडेमिक प्रिपेयर्डनेस इनोवेशनस (सीईपीआई) के साथ जुड़कर भारत वैक्सीन बनाने में हमारी भी मदद कर रहा है।

भारत की फार्मा इंडस्ट्री कोरोना वैक्सीन बनाने में पूरी तरह सक्षम है। यह कोरोना से होने वाली मौतों को कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करेगा। इस तरह हम कोरोना की जंग जीत पाएंगे।

बता दे, स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन सिंह ने बताया था कि भारत में कोरोना की 14 वैक्सीन पर काम चल रहा है। इनमें से 4 वैक्सीन का काम अगले 3 से 5 महीनों में क्लीनिकल ट्रायल के फेज में पहुंचने की उम्मीद है। इन सबके अलावा दुनियाभर में जिन 148 वैक्सीन पर काम चल रहा है, उसमें 5 या तो भारतीय कंपनियों की है या फिर भारतीय कंपनियां हिस्सेदार हैं। गुजरात की जायडस कैडिला कंपनी भी है। इसी कंपनी ने 2010 में देश में स्वाइन फ्लू की सबसे पहली वैक्सीन तैयार की थी। इसके अलावा भारत बायोटेक दो, इंडियन इम्युनोलॉजिकल्स लिमिटेड और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया 1-1 वैक्सीन पर दूसरे देशों की संस्थाओं के साथ मिलकर काम कर रही हैं।

आपको बता दे, भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 70 हजार 169 हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Mohfw) द्वारा गुरुवार को जारी किये आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह 8 बजे से गुरुवार सुबह 8 बजे तक 32 हजार 695 नये मामले दर्ज किये गये। एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा मरीज बीते 24 घंटे में पाए गए। बताया गया कि बीते 24 घंटे में 606 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। इसके साथ देश में अब तक 9 लाख 68 हजार 876 केस हो गए हैं। इनमें 3 लाख 31 हजार 146 एक्टिव केस हैं। वहीं, 6 लाख 12 हजार 815 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं, 24 हजार 915 मरीज दम तोड़ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत