न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र / लगातार दूसरे दिन आए 12 हजार से ज्यादा केस, अब तक 17,575 मौतें; अब आवाज से होगी कोरोना की जांच

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य में टॉप पर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 09 Aug 2020 10:40:59

महाराष्ट्र / लगातार दूसरे दिन आए 12 हजार से ज्यादा केस, अब तक 17,575 मौतें; अब आवाज से होगी कोरोना की जांच

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य में टॉप पर है। महाराष्ट्र (Maharashtra) में रविवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 12 हजार 248 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 लाख 15 हजार 332 हो गई। ये लगातार दूसरा दिन है जबकि महाराष्ट्र में 12 हजार से अधिक मामले आए हैं इससे पहले शनिवार को राज्य में अब तक के सबसे ज्यादा 12 हजार 822 केस आए थे। वहीं महाराष्ट्र भाजपा के नेता देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) ने रविवार को कहा कि राज्य को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का पता लगाने के लिए आरटी-पीसीआर जांच की पूर्ण क्षमता का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने साथ ही बड़ी संख्या में एंटीजन जांच किए जाने का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि राज्य की कोविड-19 से बचाव की रणनीति वैज्ञानिक होनी चाहिए यह सिर्फ 'आंकड़ों के प्रबंधन पर आधारित नहीं होनी चाहिए।' पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'छह अगस्त को हुई कोविड-19 के कुल 78 हजार 711 जांच में से 50 हजार 421 (64%) एंटीजन जांच हैं और सिर्फ 27 हजार 440 (34%) आरटी-पीसीआर जांच हुई जबकि 850 जांच अन्य तरीकों से हुईं। यह अनुपात 1:1 होना चाहिए 1:2 नहीं।'

वहीं, अब महाराष्ट्र सरकार कोरोना टेस्टिंग के लिए एक नई तकनीक का इस्तेमाल करने जा रही है। इस तकनीक के बाद आवाज से ही कोरोना की जांच हो जाएगी। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी है। आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया, 'बीएमसी आवाज के नमूनों का उपयोग करके AI-आधारित कोविड टेस्टिंग का एक परीक्षण करेगी। आरटी-पीसीआर टेस्टिंग भी होती रहेगी, लेकिन दुनियाभर में टेस्ट की गई तकनीकें साबित करती है कि महामारी ने हमें हमारे स्वास्थ्य ढांचे में तकनीक के उपयोग से चीजों को अलग तरह से देखने और विकसित करने में मदद की है।'

विभाग ने बताया कि 390 और मरीजों की मौत के साथ ही इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर प्रदेश में 17 हजार 757 हो गया है। राज्य में ठीक हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 3,51,710 पहुंच गई।

महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,45,558 है। विभाग ने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के 27,25,090 नमूनों की जांच की जा चुकी है। राज्य की राजधानी मुंबई में कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,23,382 हो गई। मुंबई में 6 हजार 799 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं ठाणे में कुल मामलों की संख्या 104935 हो गई है। ठाणे में अब तक 3 हजार 8 लोगों की मौत हो गई है। यहां एक्टिव मामलों की संख्या 20 हजार 831 है। पुणे में कोरोना वायरस मामलों की संख्या 113004 गई है। पुणे में 40 हजार 346 एक्टिव मामले हैं। शहर में 69 हजार 930 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं यहां अब तक 2 हजार 728 लोगों की मौत हो चुकी है।

आईसोलेशन में रहने के बाद परीक्षा देने के निर्देश

वहीं कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में वृद्धि के बीच महाराष्ट्र के पुणे शहर के पास स्थित एक निजी डेंटल कॉलेज ने अपने 150 से अधिक छात्रों से कहा है कि वे कालेज में ही दो सप्ताह तक पृथक-वास में रहें और अगले महीने परीक्षा देने के लिए उपस्थित रहें।

पिंपरी उपनगर में स्थित डी वाई पाटिल डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के छात्रों ने बताया कि उनसे कहा गया है कि वे अपने गृह जिले से निकलने से पहले कोरोना वायरस की जांच कराएं और परीक्षा से कम से कम से दो सप्ताह पहले कॉलेज पहुंचकर पृथक-वास में रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?