न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नुकसान नहीं परिणामों पर फोकस करना चाहिए… ऑपरेशन सिंदूर पर CDS जनरल अनिल चौहान की टिप्पणी

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी करते हुए पाकिस्तान के दावों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकी ठिकानों पर निर्णायक जवाब दिया और भविष्य में भी सख्त कार्रवाई करेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Jun 2025 4:28:53

नुकसान नहीं परिणामों पर फोकस करना चाहिए… ऑपरेशन सिंदूर पर CDS जनरल अनिल चौहान की टिप्पणी

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। पाकिस्तान की ओर से भारत के फाइटर जेट्स को गिराने के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने मंगलवार को कहा कि ऐसे सैन्य अभियानों में यह मायने नहीं रखता कि नुकसान कितना हुआ, बल्कि असल महत्व इस बात का है कि उसका नतीजा क्या निकला। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि हमें हमेशा परिणामों पर फोकस करना चाहिए। जनरल चौहान ने यह टिप्पणी सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित एक सेमिनार के दौरान की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने एक सटीक और साहसी ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान में भीतर तक घुसकर आतंकियों को निशाना बनाया।

आतंकी हमलों के खिलाफ भारत की स्पष्ट नीति

'फ्यूचर वॉर एंड वॉरफेयर' विषय पर आयोजित इस सेमिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला अत्यंत निर्मम और अमानवीय था। उन्होंने कहा कि आधुनिक दुनिया में ऐसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं। इस तरह की बर्बरता से समाज में नफरत फैलती है और युद्ध जैसे हालात बनते हैं। उन्होंने कहा, “पहलगाम में जो हुआ, वह बेहद क्रूर और अमानवीय था। उन निर्दोष लोगों को धर्म के नाम पर उनके परिवार के सामने ही निर्दयता से मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना ने देशभर में गुस्सा भड़का दिया और लोगों को आतंकी हमलों की पुरानी दर्दनाक यादें फिर से ताज़ा हो गईं। अब तक देश में हुए आतंकी हमलों के कारण करीब 20,000 नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं।”

पाकिस्तान के दावे खारिज, भारत का जवाब निर्णायक

सीडीएस अनिल चौहान ने इससे पहले ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में भी ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तार से बात की थी। उन्होंने कहा था कि भारत ने इस ऑपरेशन के तहत सीमा पार जाकर गहरे अंदर तक हमला किया और आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया। भारत के फाइटर जेट्स गिराए जाने के दावे को उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पाकिस्तान द्वारा सात जेट्स गिराने का दावा पूरी तरह से गलत और निराधार है। इस पर उन्होंने कहा, “मुख्य मुद्दा यह है कि ऐसी स्थिति क्यों पैदा हुई? हमने क्या गलत किया? और हमने उससे क्या सीखा? सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने उसका उत्तर किस रूप में दिया।” जनरल चौहान ने दोहराया कि अगर भविष्य में पहलगाम जैसी कोई घटना दोहराई गई, तो भारत पूरी ताकत से जवाब देगा। उनका यह बयान स्पष्ट करता है कि भारत की नीति अब आतंकवाद के खिलाफ एक निर्णायक और जवाबी रणनीति पर आधारित है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं