न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक दिन में रिकॉर्ड 32 हजार से ज्यादा मरीज मिले, 606 लोगों की मौत; अब तक 9.70 लाख केस, 1302 डॉक्टर संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 70 हजार 169 हो गई है। covid19india.org के मुताबिक, बुधवार को 32 हजार 607 नए मामलों की पुष्टि हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Jul 2020 12:18:49

एक दिन में रिकॉर्ड 32 हजार से ज्यादा मरीज मिले, 606 लोगों की मौत; अब तक 9.70 लाख केस, 1302 डॉक्टर संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 70 हजार 169 हो गई है। covid19india.org के मुताबिक, बुधवार को 32 हजार 607 नए मामलों की पुष्टि हुई है। यह अब तक एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Mohfw) द्वारा गुरुवार को जारी किये आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह 8 बजे से गुरुवार सुबह 8 बजे तक 32 हजार 695 नये मामले दर्ज किये गये। एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा मरीज बीते 24 घंटे में पाए गए। बताया गया कि बीते 24 घंटे में 606 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। इसके साथ देश में अब तक 9 लाख 68 हजार 876 केस हो गए हैं। इनमें 3 लाख 31 हजार 146 एक्टिव केस हैं। वहीं, 6 लाख 12 हजार 815 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं, 24 हजार 915 मरीज दम तोड़ चुके हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि अब तक देश में 99 डॉक्टरों ने कोरोना के चलते जान गंवाई है। कुल 1 हजार 302 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हुए। हमने डॉक्टरों से एहतियात बरतने के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ( आईएमसीआर) के मुताबिक, देश में 15 जुलाई तक 1 करोड़ 27 लाख 30 हजार 490 टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 3 लाख 26 हजार 826 जांच की गई।

वहीं बीते 24 घंटे में 20 हजार 783 लोग डिस्चार्ज किये गये। देश में फिलहाल 3,31,146 केस एक्टिव है, 6,12,814 लोग डिस्चार्ज और 24 हजार 915 लोगों की मौत हो गई है। ताजा आंकड़ों के बाद देश में फिलहाल कोरोना से ठीक होने वालों की दर 63.2% हो गई है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रिकवरी रेट 81.8% है जो राष्ट्रीय औसत से 25% ज्यादा है। राज्य में मृत्यु दर 3% है। गुरुवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार तमिलनाडु में कोरोना के कुल डेढ़ लाख मामले हो चुके हैं जिसमें से 1 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7 हजार 975 नए मामले आए, जिसके बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 2 लाख 75 हजार 640 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 233 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10 हजार 928 हो गई है। पिछले 24 घंटे में हुई 233 मौतों में से 62 मुंबई में हुई हैं। विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, बुधवार को अस्पताल से कुल 3 हजार 606 मरीजों को छुट्टी मिली। अभी तक कुल 1 लाख 52 हजार 613 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। उसमें कहा गया है कि राज्य में फिलहाल 1 लाख 11 हजार 801 लोगों का इलाज चल रहा है। राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 55% से ज्यादा हो गई है।

तमिलनाडु में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4 हजार 496 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,51,820 हो गई है। राज्य में लगातार चौथे दिन चार हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। हालांकि बुधवार को 5 हजार रोगियों को छुट्टी मिलने के बाद थोड़ी राहत भी मिली है। राज्य में ठीक हो चुके लोगों की संख्या अब 1.02 लाख से अधिक हो गई।

मध्यप्रदेश के भोपाल जिला प्रशासन ने बुधवार को कहा कि शहर में सार्वजनिक स्थल पर कोई भी धार्मिक कार्यक्रम, त्योहार और जुलूस आदि का आयोजन नहीं होगा। मूर्ति, झांकी, ताजिए आदि स्थापित नहीं किए जाएंगे। किसी प्रकार के जुलूस में इसे शामिल भी नहीं किया जाएगा। वहीं, ग्वालियर में संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए 7 दिन का कर्फ्यू लगाया है। बीते आठ दिन में यहां 674 केस मिल चुके हैं। दतिया में 13, खंडवा में 19, खरगोन में 22, उज्जैन में 6 और गुना में 13 नए मरीज मिले। मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 638 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 19 हजार 643 तक पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 682 हो गयी है। मध्य प्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, 'पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में पांच, भोपाल में दो और ग्वालियर और सीहोर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।'

उन्होंने बताया, 'राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 278 मौत इन्दौर में हुई है। भोपाल में 125, उज्जैन में 71, बुरहानपुर में 23, सागर में 22, खंडवा में 17, जबलपुर में 16, खरगोन में 15, देवास में 10, मंदसौर में नौ, धार में आठ और नीमच में आठ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।'

राजस्थान में बुधवार को कोरोनाकाल के दौरान सबसे ज्यादा 866 मरीज मिलने का रिकॉर्ड बना। वहीं, जयपुर में 2, अजमेर, भरतपुर, झुंझुनू और उदयपुर में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा। प्रवासी संक्रमितों की संख्या भी 6 हजार 307 हो गई है। कुल जांचें भी 11 लाख के पार पहुंच गई हैं।

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों की संख्या एक हजार के पार हो गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 29 और लोगों की मौत हो गयी तथा संक्रमण के 1 हजार 685 नये प्रकरण सामने आये। अपर मुख्य सचिव ,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य- अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 29 और लोगों की मौत हो गयी जिससे इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1 हजार 12 हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा चार मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा कानपुर नगर, अमरोहा और झांसी में तीन-तीन, सहारनपुर, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, बस्ती, अयोध्या, सम्भल, सुलतानपुर, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, अम्बेडकर नगर, फतेहपुर, शामली, मिर्जापुर, फर्रुखाबाद और कुशीनगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत