न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में 30 जनवरी को आया था कोरोना का पहला मामला, आज हम 1 लाख के पार

कोरोना की रफ्तार देश में थमने का नाम नहीं ले रही है। 25 मार्च से शुरू हुए देशव्यापी लॉकडाउन का अब चौथे चरण में हैं इसके साथ ही कोरोना के मामले भी तेजी से बढ़ रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 May 2020 10:43:21

देश में 30 जनवरी को आया था कोरोना का पहला मामला, आज हम 1 लाख के पार

कोरोना की रफ्तार देश में थमने का नाम नहीं ले रही है। 25 मार्च से शुरू हुए देशव्यापी लॉकडाउन का अब चौथे चरण में हैं इसके साथ ही कोरोना के मामले भी तेजी से बढ़ रहे है। मंगलवार को देश में कुल मामलों की संख्या 1 लाख के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 3 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत दुनिया का 11वां ऐसा देश है, जहां पर एक लाख से अधिक कोरोना वायरस के केस हैं। देश में करीब 110 दिनों में कुल मामलों की संख्या एक लाख के आंकड़े को छू गई है।

19 मई की सुबह जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के कुल 101139 मामले सामने आ चुके है वहीं 3163 लोगों की मौत हो चुकी है। 39174 ठीक हो चुके है और 58802 कुल एक्टिव केस अभी है।
कोरोना की रफ्तार / 12 दिन में 50 हजार से एक लाख के पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा

आपको बता दे, देश में पहला मामला 30 जनवरी, 2020 केरल में आया था। यहां वुहान से लौटे एक छात्र में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे और वह पॉजिटिव निकला था। उसके बाद देश में शुरुआती तीन केस केरल में ही आए थे। इसके बाद 10,000 मामले सामने आने में 75 दिन लगे। 14 अप्रैल को भारत ने 10,000 कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा पार किया। हालांकि, इसके बाद कोरोना ने अपने रफ़्तार पकड़ी और हर दिन कोरोना वायरस के मरीजों की तादाद में बढ़ोतरी देखी गई है। शुरुआती 10 हजार केस आने के बाद भारत में तेजी से बढ़े मामले।

कोरोना की रफ्तार

10 हजार से 20 हजार केस - 8 दिन में

20 हजार से 30 हजार केस - 7 दिन में

30 हजार से 40 हजार केस - 4 दिन में

40 हजार से 50 हजार केस - 4 दिन में

50 हजार से 60 हजार केस - 3 दिन में

60 हजार से 70 हजार केस - 2 दिन में

70 हजार से 80 हजार केस - 3 दिन में

80 हजार से 90 हजार केस - 2 दिन में

90 हजार से एक लाख केस - 2 दिन में

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन - मामले
17 मई - 5015
16 मई - 4792
18 मई - 4629
10 मई - 4311
14 मई -3943

किस राज्य में कितने संक्रमित

महाराष्ट्र में कुल केस: 35058, 1249 मौत

गुजरात में कुल केस: 11745, 694 मौत

तमिलनाडु में कुल केस: 11760, 82 मौत

दिल्ली में कुल केस: 10054, 168 मौत

राजस्थान में कुल केस: 5629, 139 मौत

मध्यप्रदेश में कुल केस: 5236, 252 मौत

उत्तरप्रदेश में कुल केस: 4605, 118 मौत

पश्चिम बंगाल में कुल केस: 2825, 244 मौत

आंध्रप्रदेश में कुल केस: 2432, 50 मौत

पंजाब में कुल केस: 1980, 37 मौत

आपको बता दे, लगातार मामलों की बढ़ोतरी का एक कारण अधिक संख्या में हो रही टेस्टिंग भी बताया जा रहा है। देश में अब 90 हजार से अधिक टेस्ट रोजाना हो रहे हैं, अबतक देश में 23 लाख से अधिक कोरोना वायरस के टेस्ट हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका