न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना की रफ्तार / 12 दिन में 50 हजार से एक लाख के पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा

देश में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस रफ्तार पकड़े हुए है। 25 मार्च से शुरू हुए देशव्यापी लॉकडाउन का अब चौथे चरण में हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 May 2020 10:17:15

कोरोना की रफ्तार / 12 दिन में 50 हजार से एक लाख के पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा

देश में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस रफ्तार पकड़े हुए है। 25 मार्च से शुरू हुए देशव्यापी लॉकडाउन का अब चौथे चरण में हैं। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर लिया है। देश में अभी कुल मामलों की संख्या एक लाख 1,01,139 है। जबकि 3163 मरीजों की मौत हो गई है। लॉकडाउन में भी कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात ये हैं कि 12 दिन के अंदर ही कोरोना मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है।

भारत में कोरोना (Covid-19) का संक्रमण रोकने के लिए 25 मार्च से पहला लॉकडाउन शुरू हुआ था। तब देश में कोरोना वायरस के 606 संक्रमित मरीज थे। इसके बाद पहला लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हुआ है। वहीं जब 15 अप्रैल को देश में दूसरा लॉकडाउन शुरू हुआ तब देश में कोरोना के कुल 11439 मामलों की पुष्टि हो चुकी थी।

दूसरा लॉकडाउन देश में 3 मई तक चला। इस दौरान भी कोरोना वायरस का संक्रमण थमा नहीं। 4 मई से देश में लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हुआ। इस दौरान भारत में कुल 42533 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज सामने आ चुके थे। तीसरा लॉकडाउन दो हफ्तों के लिए चला और 17 मई को इसकी मियाद पूरी हो गई। वहीं 18 मई से शुरू हुए लॉकडाउन के चौथे चरण में तस्वीर कुछ और ही थी। लॉकडाउन 4।0 के पहले दिन तक देश में कोरोना वायरस के 96169 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हो चुकी थी। वहीं लॉकडाउन के चौथे चरण के एक दिन बाद ही देश में एक लाख से ज्यादा कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

देखे कितनी तेजी से बढ़े मामले

देश में शुरुआती 10,000 मामले सामने आने में 75 दिन लगे। दरअसल, भारत में कोरोना वायरस का पहला मरीज 30 जनवरी 2020 को केरल में सामने आया था। इसके बाद 14 अप्रैल को भारत ने 10,000 कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा पार किया। हालांकि, इसके बाद कोरोना ने अपने रफ़्तार पकड़ी और हर दिन कोरोना वायरस के मरीजों की तादाद में बढ़ोतरी देखी गई है। शुरुआती 10 हजार केस आने के बाद भारत में तेजी से बढ़े मामले।

कोरोना की रफ्तार

10 हजार से 20 हजार केस - 8 दिन में

20 हजार से 30 हजार केस - 7 दिन में

30 हजार से 40 हजार केस - 4 दिन में

40 हजार से 50 हजार केस - 4 दिन में

50 हजार से 60 हजार केस - 3 दिन में

60 हजार से 70 हजार केस - 2 दिन में

70 हजार से 80 हजार केस - 3 दिन में

80 हजार से 90 हजार केस - 2 दिन में

90 हजार से एक लाख केस - 2 दिन में

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका