न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना से मुंबई में दहशत, मातोश्री के पास चाय बेचने वाली महिला संक्रमित

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण और इससे हो रही मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में महाराष्ट्र वो राज्य है जहां अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Apr 2020 9:08:30

कोरोना से मुंबई में दहशत, मातोश्री के पास चाय बेचने वाली महिला संक्रमित

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण और इससे हो रही मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में महाराष्ट्र वो राज्य है जहां अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। इस वायरस ने मुंबई में 34 लोगों की जान ले ली है। बीते चौबीस घंटे में 4 लोग कोरोना की वजह जान गंवा चुके हैं। वहीं, मुंबई के वोकहार्ट अस्पताल में 26 नर्सों और तीन डॉक्टरों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सोमवार को 120 नए मामले आए हैं और इस तरह शाम सात बजे तक राज्य में कुल संक्रमिक व्यक्तियों की संख्या 868 पहुंच गई है। और मरने वालों का आंकड़ा 52 पहुंच गया है।

वहीं, जुहू में रहने वाले फिल्मी सितारे भी कोरोना से घबराए हुए हैं। यहां फिल्मकार करीम मोरानी की दो बेटियां कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। हिंदी फिल्मों के मशहूर प्रोड्यूसर करीम मोरानी की दो बेटियां जोया और शजा कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। दोनों को नानावती अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है और मोरानी परिवार के बाकी सदस्यों को क्वारंटीन करके सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। मोरानी का घर भी फिलहाल सील कर दिया गया है।

चाय बेचने वाली महिला संक्रमित

वहीं, बांद्रा के कलानगर इलाके में मातोश्री के पास एक चाय बेचने वाली महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। पूरे इलाके को सील कर बीएमसी ने सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है। मातोश्री के ठीक सामने चाय बेचने वाली एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। बांद्रा के कलानगर इलाके में इस महिला की दुकान पर मुख्यमंत्री से मुलाकात करने आने वाले आम मुंबईकर भी आते-जाते थे। इसके अलावा मातोश्री की सुरक्षा में लगे मुंबई पुलिस के जवान भी चाय पीने आते जाते थे। ऐसे में चिंता इस बात की है कि चाय की दुकान के जरिए कोरोना वायरस कहीं कुछ और लोगों तक ना पहुंच गया हो।

हर बीतता दिन मुंबई के लिए परेशानी का सबब लेकर आ रहा है। सिर्फ चौबीस घंटे में ही मुंबई में कोरोना से 4 लोगों की मौत हो गई है। अकेले मुंबई में अबतक कोरोना के 526 संक्रमित मरीज मिले हैं। अकेले मुंबई में अबतक कोरोना से 34 मरीजों की मौत हो गई है। एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी में कोरोना के संक्रमितों की संख्या जिस तरह से बढ़ रही है, उसने मुंबईकरों को खौप से भर दिया है।

चॉल में कोरोना संक्रमित

मुंबई में ही भायखला की एक चॉल में कोरोना संक्रमित 10 मरीज मिले हैं, जिनमें एक की मौत हो चुकी है। मुंबई से ही सटे कल्याण में भी एक ही परिवार 4 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इनमें 6 महीने की एक लड़की भी है। चिंता की बात ये है कि इनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है और ना ही कोई परिचित कोरोना पॉजिटिव से मिला है। कोरोना का संक्रमण मुंबई में फैलता ही जा रहा है।

बढ़ सकता है लॉकडाउन

महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे ज़्यादा प्रभावित है। राज्य सरकार 14 अप्रैल से ख़त्म हो रहे लॉकडाउन को और आगे बढ़ा सकती है। मुंबई में कोरोना वायरस के मामले सबसे अधिक हैं और धारावी की झुग्गी बस्ती में भी कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने के बाद सरकार ज़्यादा चौकन्नी हो गई है। ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि सरकार 12 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने के बारे में फैसला ले सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर