न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या भारत बन गया नया कोरोना सेंटर?, 31.64 लाख से अधिक कंफर्म केस

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 31 लाख 64 हजार 881 हो गई है। भारत तीसरा देश है, जहां 30 लाख से अधिक मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Aug 2020 1:16:03

क्या भारत बन गया नया कोरोना सेंटर?, 31.64 लाख से अधिक कंफर्म केस

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 31 लाख 64 हजार 881 हो गई है। भारत तीसरा देश है, जहां 30 लाख से अधिक मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इससे पहले अमेरिका और ब्राजील में 30 लाख से अधिक केस सामने आ चुके हैं। अमेरिका में कोरोना के 59,15,630 मरीज सामने आ चुके है वहीं, 1,81,114 लोगों की मौत भी हो गई है। ब्राजील में 36,27,217 लोग इस वायरस से संक्रमित है और 1,15,451 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर है। यहां 31,64,881 लोग संक्रमित हो चुके है वहीं, 58,546 लोगों की मौत भी हो चुकी है। खास बात है कि भारत में पिछले एक हफ्ते में दुनिया के 26% केस सामने आए हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2 करोड़ 38 लाख से अधिक है, जिसमें 8 लाख 17 हजार से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। अब तक 1 करोड़ 63 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 66 लाख से अधिक है।

24 अगस्त को दुनिया में 2 लाख 13 हजार नए मामले सामने आए थे, जबकि इसी दिन अकेले भारत में नए मरीजों का आंकड़ा 59 हजार से अधिक था। ठीक इसी तरह 23 अगस्त को पूरी दुनिया में 2 लाख 10 हजार नए मामले सामने आए थे, जबकि भारत में नए मरीजों का आंकड़ा 61 हजार से अधिक था।

इसी तरह 22 अगस्त को पूरी दुनिया में 2 लाख 67 हजार मामले सामने आए, जबकि अकेले भारत में 70 हजार नए मामले सामने आए। 21 अगस्त को पूरी दुनिया में 2 लाख 58 हजार मामले सामने आए, जबकि अकेले भारत में 69 हजार नए मामले सामने आए। 20 अगस्त को पूरी दुनिया में 2।67 लाख मामले सामने आए, जबकि भारत में 68 हजार नए मामले सामने आए।

यानी पूरी दुनिया में आ रहे चार मामलों में से एक मामला भारत में सामने आ रहा है। भारत में अभी कुल मरीजों का आंकड़ा 31 लाख 67 हजार के पार है, जिसमें 58 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। अभी एक्टिव केस की संख्या 7 लाख से अधिक है।

रूस एक और वैक्सीन लॉन्च करने की तैयारी में

उधर, रूस जल्द ही अपनी एक और वैक्सीन लॉन्च करेगा। दावा है कि पहली वैक्सीन लगाने के बाद लोगों में जो साइड इफेक्ट दिखे थे, नई वैक्सीन की डोज से ऐसा नहीं होगा। वैक्सीन में जो दवाओं का इस्तेमाल किया गया है वो रूस के टॉप सीक्रेट प्लांट से मंगाया गया है। ड्रग साइबेरिया के सोवियत बायोलॉजिकल वेपंस रिसर्च प्लांट से मंगाए गए हैं।

वैक्सीन का नाम EpiVacCorona रखा गया है। इसका ट्रायल सितंबर में पूरा होगा। हाल ही में रशिया ने दुनिया की पहली कोविड-19 वैक्सीन 'स्पुतनिक-वी' लॉन्च की। इसे रूस के रक्षा मंत्रालय और गामालेया रिसर्च सेंटर ने तैयार किया था। यह वैक्सीन काफी विवादों में रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत