न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस की वजह से चीन में इस बिजनेस को हुआ फायदा, कमाई में आया जबरदस्त उछाल

ऐसे में लोग ऑनलाइन वेबसाइट से फल, सब्जी, मांस और अन्य रोजमर्रा जीवन की वस्तुएं खरीद रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Mar 2020 1:14:11

कोरोना वायरस की वजह से चीन में इस बिजनेस को हुआ फायदा, कमाई में आया जबरदस्त उछाल

चीन से फैला कोरोना वायरस अब तक 90 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। चीन का जनजीवन के साथ-साथ ज्यादातर व्यवसायों पर भी इसका असर पड़ा है। लेकिन इस बीच चीन में एक ऐसा बिजनेस भी है जिससे कोरोना की वजह से फायदा हुआ है। कोरोना वायरस महामारी पैदा होने के बाद चीन में ऑनलाइन खरीदारी, ई-बिजनेस, ऑनलाइन शिक्षा जैसे ऑनलाइन उपभोग में तेजी से वृद्धि दर्ज हुई है। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए चीन के विभिन्न क्षेत्रों के बहुत लोगों ने स्टे-होम का तरीका अपनाया है। जरूरत के बिना लोग बहुत कम बाहर जा रहे हैं। ऐसे में लोग ऑनलाइन वेबसाइट से फल, सब्जी, मांस और अन्य रोजमर्रा जीवन की वस्तुएं खरीद रहे है। पकाने की सरलता से फास्ट फूड बहुत से नौजवानों की पसंद बन गया है। युवती फांग च्वो पूर्वी चीन के हांग चाओ शहर में रहती हैं। वे ऑनलाइन वेबसाइट से फल, सब्जी, मांस और अन्य रोजमर्रा जीवन की वस्तुएं खरीदती हैं। उन्होंने बताया कि अब मैं अधिकांश समय घर में बिताती हूं। पहले मैं आधे समय बाहर काम करती थी, लेकिन अब घर में ही रहती हूं इसलिए रोजमर्रा की वस्तुओं का ऑनलाइन उपभोग बढ़ गया है।

कोरोना वायरस की वजह से इन देशों में चुंबन पर लगा बैन

coronavirus,china,online business,world news

पकाने की सरलता से फास्ट फूड बहुत से नौजवानों की पसंद बन गया है। ऑनलाइन अपने पसंदीदा फूड की चर्चा में फांग च्वो के पुरुष मित्र चांग लू ने कहा, 'मैं बहुत सारी रोटियां खरीदता हूं। सुबह सात बजे मैं ऑर्डर डालता हूं और शाम पांच या छह बजे रोटियां मिलती हैं।'

कोरोना का खौफ, बंद हुआ फेसबुक का ऑफिस, 3000 कर्मचारी घर से करेंगे काम

मशहूर फुटकर बिक्री ऑनलाइन मंच पिन त्वो त्वो के अनुसार, महामारी के दौरान चिकित्सा और डिसइंफेक्शन उत्पादों की तेज मांग के अलावा फास्ट फूड, ताजा फल, महिलाओं के लिए ब्यूटी उत्पाद, स्नैक्स, डिजिटल उत्पाद, खिलौने, फिटनेस उपकरण, फर्नीचर और होम इलेक्ट्रॉनिक उत्पादनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

इटली में कोरोना वायरस का कहर, एक दिन के अंदर 49 लोगों की मौत

उल्लेखनीय है कि फिटनेस उपकरणों की बिक्री में भी बड़ा इजाफा नजर आया। योग की सामग्री के ऑर्डरों की संख्या पिछले साल से 3.5 गुना अधिक रही। उसके ग्राहक मुख्य तौर पर दूसरे व तीसरे दर्जे वाले शहरों में बसे हुए हैं।

स्मार्टफोन्स और गैजेट्स से भी फैल सकता है कोरोना वायरस, बचे इस तरह

चीनी व्यापार संघ के अंतरराष्ट्रीय विभाग की निदेशक चो पिंग ने बताया कि महामारी के दौरान लोग कम बाहर जाते हैं और घर में अधिक समय रहते हैं। इस तरह आनलाइन वस्तु खरीदने की आदत को मजबूती मिली है। महामारी के बाद उपभोग की उन्नति की गति तेज होगी।

जाने कब करवाना चाहिए कोरोना वायरस का टेस्ट...

आपको बता दे, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से 3483 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस की वजह से अब 100,840 लोग संक्रमित हो गए है। चीन के बाद कोरोना वायरस की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान इटली और ईरान को हो रहा है। इटली में कोरोना वायरस से शुक्रवार को 49 और लोगों की मौत हो गई। यह एक दिन में कोरोना से मरने वालों की सबसे ज्यादा संख्या है। इटली में पिछले दो हफ्ते में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 197 हो गई है। इटली में इस संक्रमण के अब तक कुल 4,636 मामले सामने आ चुके हैं, जो चीन, दक्षिण कोरिया और ईरान के बाद सबसे अधिक है।

बड़ा सवाल : क्या गर्मियों में समाप्त हो जाएगा कोरोना का कहर?

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के 3 दफ्तर बंद हो गए हैं। फेसबुक ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि वे घर से काम करें। अब फेसबुक के सभी 3000 कर्मचारी अपने-अपने घरों से काम करेंगे। फेसबुक ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि वे अपने घरों में बंद होकर काम करें। अगर उनमें लक्षण दिखाई दे तो तत्काल प्रशासन को सूचना दे। ताकि सही समय पर इलाज हो सके। डेली मिरर वेबसाइट के अनुसार फेसबुक के लंदन स्थित सभी दफ्तर सोमवार तक बंद रहेंगे।

इस तरह करें कोरोना वायरस से अपना बचाव, दें इन बातों पर ध्यान

ब्रिटेन में भी इस संक्रमण से पहली मौत की पुष्टि हो चुकी है। अमेरिका में 14 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से मुकाबला करने के लिए अमेरिका ने 6.3 बिलियन डालर का फंड जारी किया गया है। भारत में कोरोना से अब तक 31 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर