न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जाने कब करवाना चाहिए कोरोना वायरस का टेस्ट...

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को दिल्ली से कोरोना वायरस का एक और मामला पॉजिटिव आया है जिसके साथ यह संख्या बढ़कर 31 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Mar 2020 4:09:59

 जाने कब करवाना चाहिए कोरोना वायरस का टेस्ट...

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को दिल्ली से कोरोना वायरस का एक और मामला पॉजिटिव आया है जिसके साथ यह संख्या बढ़कर 31 हो गई है। कोरोना वायरस की वजह से लोगों में घबराहट और डर का माहौल बन रहा है। दरअसल, जिस भी शख्स को खांसी या छींक है या किसी को सांस लेने में तकलीफ है लोग इसको कोरोना वायरस से जोड़ कर देख रहे है. इस बेहद खतरनाक और जानलेवा वायरस के मद्देनजर आपका जागरूक होना जरूरी है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। दरअसल, हमारे शरीर में कोई भी बीमारी जब हावी होती है जब हमारे शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है. ऐसे में डर और घबराहट की वजह से हमारे शरीर में मौजूद स्ट्रेस हॉर्मोन कॉर्टिसोल का लेवल बढ़ने लगता है। इस वजह से आपकी इम्यूनिटी यानी रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है और यही मौका मिल जाता है वायरस को आपके शरीर पर हमला करने का।

coronavirus,coronavirus test,coronavirus symptoms,coronavirus precautions,what is coronavirus,Health,Health tips

लिहाजा कोरोना वायरस से घबराने और परेशान होने की बजाए जागरुक बनें और वायरस को फैलने से रोकने के लिए जरूरी प्रिकॉशन्स का ध्यान रखें। लेकिन में सबसे बड़ा सवाल उठता है कि कैसे पता चले कि किसी को सामान्य सर्दी-जुकाम है या फिर कोरोना वायरस? कब करवाना चाहिए कोरोना वायरस का टेस्ट? इन्ही सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए है।

बड़ा सवाल : क्या गर्मियों में समाप्त हो जाएगा कोरोना का कहर?

- डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना वायरस के ज्यादातर मामले कॉमन कोल्ड और फ्लू जैसे ही होते हैं। अगर किसी व्यक्ति को फ्लू के कुछ हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं तो उन्हें कोरोना वायरस का टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं। अगर आपको लो ग्रेड फीवर, सर्दी खांसी है तो घर पर आराम करें और खूब सारा लिक्विड और फ्लूइड लें। लेकिन जिन मरीजों को हाई ग्रेड फीवर है, सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है, उन मरीजों को अपने लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

इस तरह करें कोरोना वायरस से अपना बचाव, दें इन बातों पर ध्यान

- डॉक्टरों का कहना है कि इन्फ्लूएंजा और कोरोना वायरस के लक्षण एक जैसे ही हैं और इसलिए इस वक्त मेडिकली इन दोनों में अंतर करना मुश्किल है। ऐसे में अगर आपकी नाक बह रही है, हल्का सर्दी जुकाम, खांसी और बुखार है तो आप ज्यादा से ज्याद रेस्ट करें, इम्यूनिटी बढ़ाने की कोशिश करें और ऐंटी-वायरल दवाइयों का सेवन करें।

1 लाख लोग कोरोना वायरस की चपेट में, 3,280 की मौत

- डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना वायरस मुख्य रूप से बुजुर्गों को अपना निशाना बना रहा है। ऐसे में अगर आपको पहले से कोई बीमारी है, डायबीटीज, दिल से जुड़ी बीमारी, स्ट्रोक या सांस से जुड़ी बीमारी है तो फ्लू जैसे लक्षणों को भी हल्के में न लें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कोरोना वायरस की वैक्सीन बनने में अब भी 8 से 12 महीने का वक्त लग सकता है।

कोरोना वायरस का खौफ, दुनिया भर में करीब 30 करोड़ बच्चे नहीं जा पा रहे स्कूल

coronavirus,coronavirus test,coronavirus symptoms,coronavirus precautions,what is coronavirus,Health,Health tips

कोरोना वायरस के लक्षण कुछ इस तरीके के होते हैं

- बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं
- इस वायरस में लगातार खांसी आती रहती है
- इसमें अचानक बुखार, नाक बहना, सांस लेने में तकलीफ और गले में खराश जैसी परेशानियां दिखती हैं
- इसके लक्षण शुरूआत में सामान्य फ्लू की तरह ही होते हैं
- सिर में तेज दर्द,निमोनिया, ब्रॉन्काइटिस और गले में खराश
- संक्रमण गंभीर होने पर निमोनिया और गुर्दे से जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं
- यदि लक्षण आम सर्दी से ज्यादा महसूस हों तो किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाना चाहिए

कोरोना वायरस: संक्रमित 5 में से 4 लोग अपने आप ठीक हो जाते हैं, घबराने की जरुरत नहीं

इससे बचने के लिए ये करना चाहिए

- अपने आसपास के लोगों के साथ कम से कम 3 फीट की दूरी बनाए रखना बेहतर होगा ताकि इंफेक्शन से आप बचे रहें
- नियमित तौर पर हाथ धोएं, यानि दिन में कई बार हाथों को कम से कम 20-30 सेकेंड तक कायदे से धोएं
- हाथों से बैक्टीरिया साफ करने के लिए एक अच्छे सेनेटाइजर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है
- जिन लोगों को खांसी या जुकाम हो उनसे भी खासी दूरी बनाए रखना बेहतर होगा
- हाथों से आंख, नाक और मुंह को बार-बार न छुएं
- इस बीमारी से बचने के लिए कच्चा या अधपका मांस खाने से परहेज करें
- खांसते और छींकते समय अपने मुंह और नाक को अच्छी तरह से ढक कर रखें
- सांस की तकलीफ से पीड़िता मरीज के पास जाने से बचने की कोशिश करें
- छींकते या खांसते वक्त नाक और मुंह को टिशू से ढंके और बाद में इस टिशू को डस्टबिन में फेंक दें
- अच्छे मास्क और दस्ताने को प्रयोग में लाएं, ताकि इंफेक्शन से बचे रहें
- खांसी बुखार के वक्त यात्रा करने से परहेज करें
- स्मार्टफोन की स्क्रीन को भी हफ्ते में एक बार जरूर साफ करें
- बुखार,खांसी और जुकाम के लक्षण होते ही अच्छे डॉक्टर को दिखाएं

कोरोना वायरस का खौफ, बाल काटने के लिए नाई ने अपनाया अनोखा तरीका, वीडियो वायरल

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका