न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह करें कोरोना वायरस से अपना बचाव, दें इन बातों पर ध्यान

आज हम आपके लिए कुछ जरूरी जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें ध्यान रखकर कोरोना वायरस से अपना बचाव किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 06 Mar 2020 2:30:47

इस तरह करें कोरोना वायरस से अपना बचाव, दें इन बातों पर ध्यान

दुनियाभर में कोरोना वायरस (Covid-19) का कहर जारी है और इसका असर अब भारत में भी देखने को मिला हैं। देश में कई मामले हिसके संक्रमण के सामने आने लगे हैं। इसका इलाज या टीका अब तक खोजा नहीं जा सका है जिसके चलते सावधानी ही इससे बचाव हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ जरूरी जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें ध्यान रखकर कोरोना वायरस से अपना बचाव किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,precautions in coronavirus

हाथ धोइए क्योंकि इसी से होगा बचाव

हाथ धोना कोरोना वायरस को भगाने का सबसे आसान तरीका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO और सभी बड़े वैज्ञानिक बार बार यही बात कह रहे हैं कि कोरोना वायरस को दूर भगाने के लिए अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करें और बेसिक हाइजीन का पूरा ख्याल रखें। दिनभर में जितनी बार हो सके हाथों को साबुन-पानी से अच्छी तरह से धोएं। अगर पानी से हाथ धोना संभव न हो तो ऐल्कॉहॉल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें जिसमें करीब 70 प्रतिशत ऐल्कॉहॉल हो।

​आंख, नाक और मुंह में हाथ लगाने से बचें

कोरोना वायरस संक्रमण से बचने का बेहद आसान तरीका यही है कि आप बार-बार अपनी नाक, आंख और मुंह में हाथ लगाने से बचें। दरअसल अगर आपने किसी संक्रमित जगह को छू लिया हो तो और उसके बाद आप अपने चेहरे को हाथ लगाएंगे तो जाने अनजाने आप खुद ही उस वायरस को शरीर में प्रवेश करा सकते हैं। इसलिए डॉक्टर सलाह देते हैं कि अपने फेस को सबसे ज्यादा सुरक्षित रखें। गंदे हाथों से अपनी आंख, नाक और मुंह को बिलकुल न छूएं।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,precautions in coronavirus

​दूसरों से हाथ मिलाने से बचें

ज्यादातर वायरस हाथों से ही फैलते हैं। अगर आपके हाथ गंदे हैं और आप किसी दूसरे व्यक्ति से अपना हाथ मिलाते हैं तो आपके गंदे हाथों में मौजूद वायरस दूसरे व्यक्ति के हाथ तक पहुंच जाते हैं। लिहाजा इस वक्त जब कोरोना वायरस का डर देशभर में फैला हुआ है, बेहतर होगा कि आप किसी से हाथ मिलाने की बजाए उन्हें दूर से ही नमस्ते करें। ऐसा करने से आप वायरस से भी बचे रहेंगे।

भीड़भाड़ वाली जगह जैसे-मॉल या सिनेमा जाने से बचें

मॉल और सिनेमा हॉल में रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं। इनमें से कौन वायरस से संक्रमित है ये बताना मुश्किल है। ऐसे में डॉक्टर भी यही सलाह दे रहे हैं कि कोरोनो वायरस से बचने के लिए इस वक्त मॉल और सिनेमा हॉल में न जाएं। एयरपोर्ट्स और रेलवे स्टेशन जहां भीड़ भाड़ बहुत अधिक होती है और दूसरे शहरों और देशों से लोग आते हैं, वहां जाने से बचना ही सही कदम होगा। डॉक्टर भी सलाह दे रहे हैं कि शादी पार्टियों और फैमिली गेट टु गेदर करने से बचें ताकि वायरस के फैलने के खतरे से बचा जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका