न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस की वजह से इन देशों में चुंबन पर लगा बैन

यूरोपियन देशों में एक दूसरे के गालों पर किस करके अभिवादन करने की प्रचलित परंपरा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Mar 2020 10:36:28

कोरोना वायरस की वजह से इन देशों में चुंबन पर लगा बैन

चीन के बाहर अब दुनिया में कोरोना (COVID-19) से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इटली में कोरोना वायरस से शुक्रवार को 49 और लोगों की मौत हो गई। यह एक दिन में कोरोना से मरने वालों की सबसे ज्यादा संख्या है। इटली में पिछले दो हफ्ते में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 197 हो गई है। इटली में सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है जबकि कई जगहों पर स्कूल खुले तो हैं लेकिन खौफ की वजह से बच्चे नहीं जा रहे। इटली ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर कहा कि वह देश के उत्तरी हिस्से के अलावा पूरे देश में स्कूलों को बंद कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सभी स्कूल और यूनिवर्सिटी 15 मार्च तक बंद रहेंगे। आलम यह है कि दुनियाभर में करीब 30 करोड़ बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। कुछ हफ्ते पहले तक तो सिर्फ चीन इकलौता देश था जिसने स्कूल, कॉलेजों को बंद किया था। बाद में जैसे-जैसे यह खतरनाक वायरस तेजी से दूसरे देशों में फैलता गया, हालत गंभीर होती गई। बुधवार तक 3 महाद्वीपों के 22 देशों ने स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया था।

ट्रोलर्स का शिकार हुआ कोरोना वायरस, सोशल मीडिया पर ऐसे ले रहे लोग मजे

कोरोना की वजह से अब तक दुनियाभर में 3,300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 1 लाख लोग संक्रमित हैं। इसी बीच स्विटजरलैंड में लोगों को किस करके एक दूसरे को अभिवादन करने की प्रक्रिया को छोड़ने की सलाह दी गई है।

बता दें कि यूरोपियन देशों में एक दूसरे के गालों पर किस करके अभिवादन करने की प्रचलित परंपरा है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों से इस परंपरा को छोड़ने का अनुरोध किया गया है और ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क कम बनाने की अपील की गई है। स्विटजरलैंड के हेल्थ मिनिस्टर एलेन बरसेट ने 1 मार्च को ये बातें कही। फ्रांस के पड़ोसी देश स्विटजरलैंड में ये सामान्य है कि महिलाएं और पुरुष सभी एक दूसरे के गालों पर पर किस करके उनका अभिवादन करते हैं।

कोरोना वायरस से लड़ाई में सरकार की कोशिशों पर पानी फेरता ये वीडियो, वायरल

स्विटजरलैंड और सिंगापुर में चुंबन पर लगा बैन

एलेन बरसेट ने एक अखबार से बातचीत में कहा कि सामाजिक रूप से एक दूसरे से दूरी बनाए रखना वायरस से बचाव का एक बेहतर तरीका है। इसलिए लोगों से ये अपील की जाती है कि एक दूसरे को किस करके उनका अभिवादन करने की परंपरा को त्याग दें।

फ्रांस की हेल्थ मिनिस्टर ओलिवियर वेरन ने शुक्रवार को सलाह जारी करते हुए कहा था कि लोगों को हैंडशेक भी करना छोड़ देना चाहिए। इसी प्रकार से इटली में भी अभिवादन के तरीके चुंबन पर बैन लगा दिया है।

कोरोना को लेकर शुरू हुई राजनीति, BJP ने बाटे 'मोदी जी बचा लो' लिखे मास्क

coronavirus,coronavirus news,coronavirus news in india,coronavirus death toll,kissing,switzerland,italy,italy coronavirus,singapore,europe,coronavirus news

इटली की सीमा पर लगे देशों में खतरा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्रांस और स्विटजरलैंड की सीमाएं इटली से लगी हुई है। इटली यूरोप का वो देश है जहां पर चीन के बाद सबसे ज्यादा कोरोना वायरस का प्रकोप फैला हुआ है। स्विटजरलैंड में कोरोना वायरस से बचाव के लिए आने वाले दिनों में लगभग हर प्रकार के इवेंट्स को रद्द कर दिए हैं। स्विटजरलैंड में कोरोना वायरस से अभी लगभग 20 मामले सामने आए हैं।

वूहान से लौटे छात्र ने सुनाई आपबीती, कहा - सड़कें, गलियां सुनसान, वीरान हुआ शहर

बंद हुआ फेसबुक का ऑफिस

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के 3 दफ्तर बंद हो गए हैं। फेसबुक ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि वे घर से काम करें। अब फेसबुक के सभी 3000 कर्मचारी अपने-अपने घरों से काम करेंगे। फेसबुक ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि वे अपने घरों में बंद होकर काम करें। अगर उनमें लक्षण दिखाई दे तो तत्काल प्रशासन को सूचना दे। ताकि सही समय पर इलाज हो सके। डेली मिरर वेबसाइट के अनुसार फेसबुक के लंदन स्थित सभी दफ्तर सोमवार तक बंद रहेंगे।

हॉस्पिटल से भागा कोरोना वायरस का मरीज, पूरे शहर में मचा हड़कंप

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर