न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हार्दिक पांड्या का बड़ा सरप्राइज, एक्स-वाइफ और बेटे को दी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

हार्दिक पांड्या ने अपनी एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य को 4 करोड़ रुपये की लग्जरी कार गिफ्ट की। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल, निजी जिंदगी और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनके प्रदर्शन को लेकर चर्चा तेज।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 22 Feb 2026 1:34:25

हार्दिक पांड्या का बड़ा सरप्राइज, एक्स-वाइफ और बेटे को दी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं, बल्कि उनका निजी जीवन है। खबर है कि हार्दिक ने अपनी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य पांड्या को करीब 4 करोड़ रुपये कीमत की एक लग्जरी कार गिफ्ट की है। इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

गौरतलब है कि हार्दिक और नताशा ने साल 2020 में शादी की थी। इसी साल उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ। हालांकि 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। अलगाव के बाद हार्दिक का नाम माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों के रिलेशनशिप की खबरें भी चर्चा में हैं।

बेटे के नाम पर खास सरप्राइज

वायरल तस्वीरों और वीडियो में नताशा और अगस्त्य को नई कार की डिलीवरी लेते हुए देखा जा सकता है। डिलीवरी के दौरान पीछे लगे एक बैनर पर लिखा था – “पापा की तरफ से अगस्त्य को गिफ्ट।” बताया जा रहा है कि हार्दिक ने अपने बेटे को लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की है, जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह लग्जरी SUV अपनी दमदार परफॉर्मेंस और शानदार फीचर्स के लिए जानी जाती है।

माहिका शर्मा के साथ रिश्ते की चर्चा

इन दिनों हार्दिक पांड्या का नाम माहिका शर्मा के साथ जुड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान माहिका उनके साथ मौजूद हैं। यहां तक कि टीम होटल में हार्दिक ने माहिका का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। हाल ही में हार्दिक ने माहिका के नाम के पहले अक्षर का टैटू भी बनवाया है, जिससे उनके रिश्ते को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं।

मैदान पर भी शानदार प्रदर्शन

निजी जीवन की चर्चाओं के बीच हार्दिक का खेल भी सुर्खियों में है। वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। गेंदबाजी में वह पावरप्ले के दौरान भी उपयोगी साबित हो रहे हैं। नामीबिया के खिलाफ उन्होंने 52 रनों की प्रभावशाली पारी खेली थी। अब तक टूर्नामेंट में वह 5 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

आज भारत सुपर-8 राउंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला खेलेगा, जो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। फैंस को उम्मीद है कि हार्दिक एक बार फिर बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत