न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भिवाड़ी में कबाड़ गोदाम में आग, धमाकों से अफरा-तफरी; लोग घरों से बाहर निकले

भिवाड़ी के फूलबाग औद्योगिक क्षेत्र में कबाड़ गोदाम में सुबह लगी आग, ड्रमों में धमाके और अफरा-तफरी; दमकल और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला, नुकसान का आंकलन जारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 21 Feb 2026 11:39:49

भिवाड़ी में कबाड़ गोदाम में आग, धमाकों से अफरा-तफरी; लोग घरों से बाहर निकले

भिवाड़ी के फूलबाग क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में सुबह लगभग 5 बजे एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई। यह गोदाम चैम्पियन चौक के पास स्थित है। आग के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन शुरुआत से ही यह विकराल रूप लेने लगी और कबाड़ में रखे ड्रमों में जोरदार धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज से पास के रिहायशी क्षेत्रों में लोगों में भय फैल गया और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के घरों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

बड़ा हादसा टला

इस क्षेत्र में लेबर कॉलोनी और फैक्ट्रियां होने के कारण आग जल्दी फैल सकती थी। साथ ही आसपास मोबाइल टावर होने की वजह से स्थिति और गंभीर हो सकती थी। गनीमत रही कि दमकल और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आग पर जल्दी काबू पाया गया। आग की सूचना पाकर फूलबाग थाना पुलिस और दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कबाड़ में रखे प्लास्टिक और अन्य स्क्रैप के कारण धुंए का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था।

रीको नगर परिषद की फायर ब्रिगेड की मदद

दमकल विभाग के कर्मचारी राजू के अनुसार, शुरुआत में आग बुझाने के लिए करीब छह गाड़ियों की जरूरत थी। नगर परिषद भिवाड़ी और रीको से दो-दो गाड़ियां तुरंत रवाना की गईं। जब टीम मौके पर पहुंची, तो आग भयानक रूप ले चुकी थी और धमाके लगातार हो रहे थे।

दो घंटे की मेहनत के बाद आग काबू में

कबाड़ गोदाम के पास एक बड़ा गोदाम और कई बड़ी कंपनियां स्थित हैं। यह कबाड़ गोदाम रिहायशी इलाके में कृषि भूमि के पास बना हुआ था। मौके पर लगभग आधा दर्जन दमकल वाहन आग बुझाने के प्रयास में लगे। भिवाड़ी, खुशखेड़ा, रीको और धारूहेड़ा से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड मंगाई गई। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पूरी तरह पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों ने बताया कि अगर समय पर टीम नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा होना तय था। फिलहाल, नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन