न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाढ़ की तबाई के बीच जीवन ने भरी किलकारी, बीच नदी में नाव पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म

एक तरफ जहां लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित ठिकाने की खोज में जुटे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ 24 साल की रूमी पथोरी नाम की महिला की गोद को इसी ब्रह्मपुत्र नदी ने खुशियों से भर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Jul 2019 7:26:32

बाढ़ की तबाई के बीच जीवन ने भरी किलकारी, बीच नदी में नाव पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म

असम और बिहार में इन दिनों बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। बारिश और बाढ़ के पानी ने लोगों को अपना घरबार छोड़कर किसी ऊंची जगह पर शरण लेने के लिए मजबूर कर दिया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि राज्य के 33 में से 30 जिलों के 42.87 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में ब्रह्मपुत्र का जलस्तर खतरे के निशान से पार चला गया है। इसके अलावा, काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य और मानस राष्ट्रीय उद्यान भी जलमग्न हैं। जिन जिलों में बाढ़ से हालात सबसे ज्यादा खराब है उनमें धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वानाथ, सोनितपुर, उदलगुरी, बकसा, बरपेटा, नालबारी और चिरांग मुख्य रूप से शामिल हैं। एक तरफ जहां लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित ठिकाने की खोज में जुटे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ 24 साल की रूमी पथोरी नाम की महिला की गोद को इसी ब्रह्मपुत्र नदी ने खुशियों से भर दिया।

boat baby of assam,brahmaputra river,flood,bihar,koshi,assam flood,flood in assam,news,news in hindi

दरअसल जब गर्भवती रूमी पथोरी बाढ़ से बचने के लिए ब्रह्मपुत्र नदी को पार कर किसी सुरक्षित ठिकाने की तरफ जाने के लिए नाव पर चढ़ीं उसी वक्त उन्हें दर्द शुरू हो गया। उन्होंने नाव पर ही बेटे को जन्म दे दिया। बेटे के जन्म के बाद रूमी पथोरी की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।

बच्चे के जन्म के बाद भी पथोरी को ब्रह्मपुत्र नदी पार कर गोलाघाट जिला पहुंचने में तीन घंटे का वक्त लगा। उस दौरान बारिश भी काफी तेज होती रही। रूमी पथोरी को बोकाखाट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने बच्चे और मां की जांच की। ऐसे वक्त में जब हर जगह बाढ़ और तेज बारिश ने लोगों को संकट में डाल रखा है तो उस दौरान नाव पर ही बच्चे का जन्म किसी करिश्मे से कम नहीं माना जा रहा है।

boat baby of assam,brahmaputra river,flood,bihar,koshi,assam flood,flood in assam,news,news in hindi

पूर्वोत्तर में हो रही लगातार बारिश के कारण हर तरफ बाढ़ का प्रकोप नजर आ रहा है। बाढ़ की मार से आम लोग ही नहीं पशु-पक्षी भी बुरी तरह प्रभावित हैं। जोरहाट के निमाती घाट पर ब्रह्मपुत्र नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। नदी के विकराल रूप को देखते हुए जोरहाट प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए जोरहाट से माजुली तक चलने वाली फेरी सेवा को पूरी तरफ बंद करने का निर्देश जारी किया है। फेरी सेवा बंद होने में कारण कई लोग अपने घरों में फंस गए हैं क्योंकि उन्हें सुरक्षित जगह तक पहुंचने का कोई और साधन नहीं मिल रहा है।

बता दे, अभी तक असम के 33 में से 30 जिलों के कुल 43 लाख आबादी प्रभावित हुई है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला बरपेटा है। बरपेटा में बाढ़ की वजह से 7.35 लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। बाढ़ की वजह मोरीगांव, ग्वालपाड़ा, नगांव और हैलाकांडी जिले भी सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। राज्य में ब्रह्मपुत्र का जलस्तर खतरे के निशान से पार चला गया है। राजधानी गुवाहाटी के डूबने की भी आशंका बढ़ गई है। बता दें कि मौजूदा समय में राज्य की दस नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके अलावा, काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य और मानस राष्ट्रीय उद्यान भी जलमग्न हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत