न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एयर होस्टेस का हुआ था यौन उत्पीड़न, नाराज मेनका ने सुरेश प्रभु से की शिकायत

सरकारी क्षेत्र की विमानन सेवा कंपनी में एक एयर होस्टेस के यौन शोषण मामले में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सोमवार को एयर इंडिया की आंतरिक शिकायत समिति के प्रमुख को जून माह के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश दिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Jun 2018 10:22:42

एयर होस्टेस का हुआ था यौन उत्पीड़न, नाराज मेनका ने सुरेश प्रभु से की शिकायत

सरकारी क्षेत्र की विमानन सेवा कंपनी में एक एयर होस्टेस के यौन शोषण मामले में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सोमवार को एयर इंडिया की आंतरिक शिकायत समिति के प्रमुख को जून माह के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश दिए।

एक आधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय विमानन कंपनी की एयर होस्टेस ने सोमवार को यहां केंद्रीय महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) मंत्री से मुलाकात की थी जिसके बाद यह कदम उठाया गया। डब्ल्यूसीडी मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, मेनका गांधी ने नागरिक विमानन मंत्री सुरेश प्रभु के सामने भी इस मामले को उठाया है।

बता दें कि एयर इंडिया की इस एयर होस्टेस ने एक वरिष्ठ कार्यकारी की ‘हार्वे वेनस्टेन’ से तुलना कर उस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

पीड़िता ने सुरेश प्रभु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित कर लिखे गए पत्र में घटना की जांच के लिए सरकार से निष्पक्ष जांच समिति नियुक्त करने की मांग की है। पत्र के बाद नागरिक विमानन मंत्री ने एयर इंडिया के सीएमडी से इस मामले को तत्काल देखने के लिए कहा था। एयर होस्टेस का आरोप है कि वरिष्ठ कार्यकारी बीते छह वर्षों से उसका उत्पीड़न कर रहा था।

बीते 25 मई को लिखे पत्र में पीड़िता ने कहा है कि अधिकारी ने उसकी मौजूदगी में दूसरी महिलाओं को गालियां दी। कार्यालय परिसर में उससे और उसकी मौजूदगी में अन्य महिलाओं से यौन संबंधी बातें की। महिला ने कहा कि अगर उसे विमानन मंत्री से मिलने का मौका दिया जाता है तो वह उस अधिकारी के नाम का खुलासा करेगी। एयर होस्टेस ने कहा कि उसने गत सितंबर में एयर इंडिया में शिकायत दर्ज कराई थी और इसके बाद एयरलाइन के सीएमडी को भी पत्र लिखा था लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। उसने एयरलाइन के महिला प्रकोष्ठ पर भी इस मामले पर कुछ ना करने का आरोप लगाया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल

सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला

'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई

पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा

कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल