Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

माँ बातों-बातों में सिखा देती हैं जीने के ये ढंग

कुछ बातें ऐसी होती हैं जिनको ना तो स्कूल में पढ़ाया जाता है और ना मां के अलावा कोई और बच्चों को सीखा सकता है। आइये जानते हैं उन बातों को जो हर माँ से सीखने को मिलती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 05 Dec 2017 2:06:37

माँ बातों-बातों में सिखा देती हैं जीने के ये ढंग

माँ दुनिया के सबसे खूबसूरत शब्दों में से एक है, क्योंकि माँ के प्यार की कोई सीमा नहीं होती। इसलिए माँ और बच्चे का रिश्ता इस दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है। लेकिन यह बात भी सच है कि वह जिंदगी के कई चैप्टर्स को सिखाने के लिए कभी प्यार का सहारा लेती हैं, तो कभी मार का। लेकिन इस बात की पूरी गारंटी होती है कि उससे बेहतरीन जिंदगी के पड़ावों को कोई दूसरा नहीं समझा सकता है। मां के आदर्शों से ही बच्चे आगे बढते हैं और उसकी दी गई सीख बच्चों को सारी जिंदगी याद रहती है। कुछ बातें ऐसी होती हैं जिनको ना तो स्कूल में पढ़ाया जाता है और ना मां के अलावा कोई और बच्चों को सीखा सकता है। आइये जानते हैं उन बातों को जो हर माँ से सीखने को मिलती हैं।
mom love,bond with mom,leanings from mom,mates and me * दूसरों की केयर करना : मां अपने बच्चों की खास देखभाल करती हैं। बच्चा चाहे कितना भी शैतान क्यों न हो मां उसको प्यार करना कभी नहीं छोड़ती। इतने कामों के होते हुए भी मां परिवार और बच्चों की हर जरूरत का ख्याल रखती है। उसकी यही बात को बच्चे भी अपनी जिंदगी में ढाल लेते हैं।

* प्यार करना : शायद प्यार जैसे सुंदर शब्द माँ के लिए बना है, क्योंकि एक माँ ही हैं जो सच्चे और बिना किसी मतलब के प्यार करती हैं। सच तो यह है कि वह अपने सभी बच्चों को एक जैसा प्यार करती हैं, और इसी प्यार की उम्मीद वो अपने बच्चों से भी रखती हैं। ऐसे में बच्चों को अपनी माँ से प्यार की सच्चाई और गहराई को जरूर सीखनी चाहिए, ताकि आगे उनके काम आ सके।

* जिम्मेदारी निभाना : बच्चों के छोटे होने से लेकर बड़े होने तक हर समय मां उनका ख्याल रखती है। समय-समय पर जरूरत से पहले ही उनको चीज लाकर देती है। मां अपने हर बच्चे के लिए पूरी तरह से बराबर की जिम्मेदारी निभाती है। मां की इन्ही बातों को बच्चे अपनी जिंदगी में ढाल लेते हैं।

* गुस्से पर काबू रखना : जिंदगी के सबसे अहम सीख में से एक है गुस्से पर काबू पाना। क्योंकि, एक परिवार को बांधे रहने के लिए उन्हें अच्छी तरह से पता होता है कि क्या नजरअंदाज करना है और कब बोलना है। इतना ही नहीं, कई बार बच्चों के जवाब देने पर मां अक्सर सुनकर खामोश रह जाती हैं। ऐसे में इगो को साइड रखकर कैसे रिलेशनशिप को निभाते हैं इस बात को मां से बेहतर कोई नहीं समझा सकता।

* अनुशासन का पालन करना : बच्चों की जिंदगी में कुछ बातें ऐसी होती हैं जिससे मां के गुण भी पहचाने जाते हैं। अपने से बड़ों के साथ कैसी बातचीत करनी है। अपने से छोटे बच्चों के साथ किस तरह से पेश आएं और कैसे उनकी देखभाल करनी है। यह बातें बच्चे के बड़े होने के बाद भी काम आती हैं।

* भरोसा करना
: हर रिश्ते की नीब भरोसे पर टिकी होती है, क्योंकि एक भरोसा ही होता है जो शादी के बाद नए घर से नए रिश्ते को जोड़ने का काम करता है। ऐसे में इसी भरोसे की चाहत अपने बच्चों और अपने आने वाली पीढ़ी से भी करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology